एक्सप्लोरर

कौशांबी: फर्जी डिग्री के जरिए नौकरी करने वाले 8 शिक्षक बर्खास्त, हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, दर्ज होगी FIR

यूपी के कौशांबी में बीएड की फर्जी डिग्री लगाकर नौकरी करने वाले 8 शिक्षकों को बर्खास्त किया गया है. कोर्ट ने इन शिक्षकों के खिलाफ फर्जीवाड़ा करने के आरोप में मुकदमा भी दर्ज कराए जाने का निर्देश दिया है.

कौशांबी: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में बेसिक शिक्षा विभाग में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है. बीएड की फर्जी डिग्री लगाकर नौकरी करने वाले 8 शिक्षकों को बर्खास्त किया गया है. इन शिक्षकों के बीएड की मार्कशीट की जांच एसआईटी कर रही थी. जांच में फर्जीवाड़े का खुलासा होने पर एसआईटी ने बीएसए को पत्र लिखकर बर्खस्तगी की बात कही थी. हालांकि, बर्खास्त शिक्षकों ने हाईकोर्ट में भी अपील दायर की थी. लेकिन, शिक्षकों को वहां से भी निराशा हाथ लगी है. कोर्ट ने इन शिक्षकों के खिलाफ फर्जीवाड़ा करने के आरोप में मुकदमा भी दर्ज कराए जाने का निर्देश दिया है.

फर्जी डिग्री के जरिए हासिल की नौकरी आगरा के डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के नाम से वर्ष 2004-05 में जारी बीएड की फर्जी डिग्री से 8 लोगों ने कौशांबी में शिक्षक की नौकरी प्राप्त की थी. फर्जीवाड़े की जानकारी होने पर एसआईटी ने इसकी जांच शुरू की तो आरोप सही पाए गए. एसआईटी ने अपनी जांच रिपोर्ट वर्ष 2017 में कौशांबी के बेसिक शिक्षा विभाग को सौंप दी थी. लेकिन, शिक्षा विभाग ने भी 2 वर्षों तक कई चरणों में जांच की थी. आरोप सही साबित होने पर वर्ष 2019 में बेसिक शिक्षा विभाग ने जिले में तैनात अर्चना देवी, अर्चना सिंह, लवलेश द्विवेदी, रविंद्र सिंह और नूतन कुमारी को बर्खास्त कर दिया. वहीं, सीमा देवी, राजेश कुमार और अंजना देवी को जनवरी 2020 में बर्खास्त कर दिया गया था.

मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश 8 शिक्षकों के बर्खास्तगी के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया. बर्खास्तगी होने के बाद इन शिक्षकों ने हाईकोर्ट की शरण ली. हाईकोर्ट ने भी इनकी सुनवाई की. लेकिन, बीएड की मार्कशीट फर्जी होने के कारण कोर्ट ने भी विभाग के फैसले को बरकरार रखा और उन्हें बर्खास्त कर दिया गया. इतना ही नहीं उनके खिलाफ फर्जीवाड़े के आरोप में मुकदमा भी दर्ज कराने का निर्देश दिया.

कोर्ट की ली शरण बीएसए प्रकाश सिंह ने बताया कि इन शिक्षकों ने वर्ष 2004-05 में डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से बीएड की फर्जी डिग्री हासिल की थी. एसआईटी की जांच में खुलासा होने पर उन्हें बर्खास्त किया गया था. लेकिन, इन लोगों ने कोर्ट की भी शरण ली थी. कोर्ट ने भी इन्हें बर्खास्त करने का निर्देश दिया है.

ये भी पढ़ें:

अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले- समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही हटाई जाएगी EVM

राकेश टिकैत बोले- लंबा चलेगा किसान आंदोलन, पार्लियामेंट में जाकर बेचेंगे फसल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस-सपा के अलायंस का क्या होगा? विवाद के बीच सपा MLA का आया बयान
कांग्रेस-सपा के अलायंस का क्या होगा? विवाद के बीच सपा MLA का आया बयान
अखिलेश का NDA की सीटों वाला दावा कितना सच? एक्सपर्ट बोले- 'ये सिर्फ माइंड गेम'
अखिलेश का NDA की सीटों वाला दावा कितना सच? एक्सपर्ट बोले- 'ये सिर्फ माइंड गेम'
इटावा एनकाउंटर पर अखिलेश का तंज, बोले- 'यूपी में फिल्म सिटी की शूटिंग चालू'
इटावा एनकाउंटर पर अखिलेश का तंज, बोले- 'यूपी में फिल्म सिटी की शूटिंग चालू'
लखनऊ में घर है सपना तो जल्द होगा पूरा, LDA देगा प्लॉट; कब होगा रजिस्ट्रेशन?
लखनऊ में घर है सपना तो जल्द होगा पूरा, LDA देगा प्लॉट; कब होगा रजिस्ट्रेशन?

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget