एक्सप्लोरर

कासगंज में मिड डे मील खाने से 26 छात्रों की बिगड़ी हालत, बच्चों ने कहा-'दाल में थे कीड़े’

Kasganj News: कासगंज के सुमंत कुमार माहेश्वरी कॉलेज में अशर्फी देवी ग्राम उद्योग नाम का एनजीओ खाना सप्लाई करता है. मध्यान्ह भोजन खाना खाने से 26 बच्चों की तबीयत खराब हो गई.

Kasganj Food Poisoning: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सुमंत कुमार माहेश्वरी इंटर कॉलेज में मध्यान्ह भोजन खाने से 26 विद्यार्थी की तबीयत खराब हो गई. खाने खाने से विद्यार्थियों में घबराहट, उल्टी और पेट दर्द की शिकायत होने लगी. जिसके बाद कॉलेज के अध्यापकों ने बच्चों को एंबुलेंस के जरिए कासगंज जिला अस्पताल में भर्ती करवाया. 

खाना खाने से तबीयत खराब होने के कारण कॉलेज के 26 छात्रों का इलाज कासगंज के जिला अस्पताल में चल रहा है, बाकी 18 बच्चों का इलाज विनायक हॉस्पिटल में चल रहा है. जानकारी के मुताबिक, खाना अशर्फी ग्राम उद्योग एनजीओ की तरफ से बच्चों को खाना दिया गया था. 

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे फूड इंस्पेक्टर

फूड प्वाइजनिंग की खबर सुनते ही कासगंज के एसडीएम मौके पर पहुंचे. उनके साथ फूड इंस्पेक्टर भी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद फूड इंस्पेक्टर ने जांच के लिए खाने का नमूना लिया. फूड प्वाइजनिंग होने से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया. बच्चों ने बताया कि आज मध्यान्ह भोजन में दाल रोटी खाई थी. दाल में कीड़े भी निकले थे. ये पूरा मामला कासगंज जनपद के सुमंत माहेश्वरी इंटर कॉलेज का है . 

अशर्फी देवी ग्राम उद्योग नाम का एनजीओ करता है खाना सप्लाई

कॉलेज के बच्चे खराब खाने खाने से फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए हैं. खाना खाने वाले बच्चों ने दाल में कीड़ा भी निकलने का आरोप लगाया है. कॉलेज के प्रिंसिपल ने बताया कि अशर्फी देवी ग्राम उद्योग नाम का एक एनजीओ है जो, कॉलेज को खाना सप्लाई करता है. पूर्व में भी इस एनजीओ के खिलाफ शिकायतें मिल चुकी थीं. जिसको लेकर कॉलेज के प्रिंसिपल ने उससे एमडीएम नहीं लिया. 

खाने खाते ही बच्चों की बिगड़ी तबीयत 

सुमंत कुमार माहेश्वरी इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल ने बताया कि आज पहली अगस्त को अशर्फी देवी ग्राम उद्योग एनजीओ से खाना लिया गया, लेकिन पहले ही दिन खाना घटिया निकल गया. जिससे बच्चों की तबीयत खराब हो गई और आनन-फानन में बच्चों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. प्रिंसिपल के मुताबिक क्लास 6 और 7 के बच्चों ने खाना खाया, जिसके बाद बच्चों की हालत खराब होने लगी. 

कासगंज के एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

सुमंत कुमार माहेश्वरी इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल ने बताया ने इस मामले को लेकर कासगंज के एसडीएम संजीव कुमार मौके पर पहुंचे और बच्चों से जानकारी भी ली, जिसके बाद उन्होंने कार्रवाई के आदेश जारी किये हैं. साथ ही उन्होंने कहा है कि जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: 'चाचा और भतीजा एंड कंपनी वसूली के निकली थी...', विधानसभा में अखिलेश-शिवपाल पर बरसे सीएम योगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
Dehradun News: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
देहरादून: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
शिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा का भव्य समापन, करीब 4.80 करोड़ शिवभक्त पहुंचे
शिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा का भव्य समापन, करीब 4.80 करोड़ शिवभक्त पहुंचे
लखनऊ यूनिवर्सिटी की मेस में खाना महंगा, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन
लखनऊ यूनिवर्सिटी की मेस में खाना महंगा, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget