एक्सप्लोरर

Kasganj: आपसी विवाद के बाद ढाबा संचालक ने युवक की गोली मारकर की हत्या, मुकदमा दर्ज

यूपी के कासगंज के पटियाली कोतवाली इलाके में शुक्रवार देर रात पटियाली अलीगंज मार्ग पर बने भदौरिया ढाबा पर देर रात ढाबा संचालक ने एक 32 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी.

UP: यूपी के कासगंज के पटियाली कोतवाली इलाके में शुक्रवार देर रात पटियाली अलीगंज मार्ग पर बने भदौरिया ढाबा पर देर रात ढाबा संचालक ने एक 32 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. पटियाली कोतवाली के अशोकपुर का रहने वाला पंकज ढाबे पर पानी की बोतल लेने गया था. पानी की बोतल ठंडा-गर्म होने को लेकर ढाबा संचालक और ग्राहक पंकज में कहासुनी हुई और विवाद बढ़ता चला गया. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पंकज के साथ शाहजहांपुर जनपद के थाना क्षेत्र के रहने वाले उसका साला वह दो अन्य साथी भी थे.  यह थार जीप में सवार होकर बाहर से लौट रहे थे और भदौरिया ढाबे पर सिगरेट और पानी की बोतल लेने पहुंचे थे. 

कासगंज एसपी रोहन प्रमोद के मुताबिक पटियाली कोतवाली इलाके के ढाबे पर भदौरिया ढाबे के संचालक राजवीर सिंह और ग्राहक पंकज में पानी को लेकर कुछ वाद-विवाद हुआ. मामला मारपीट तक पहुंच गया और विवाद इस कदर बढ़ गया कि राजवीर सिंह और उसके चार लड़कों ने पहले तो पंकज और उसके साथियों के साथ मारपीट की और वहां की लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी. फायरिंग के दौरान गोली पंकज के सिर में लग गई. जिससे पंकज की मौके पर ही मौत हो गई.

UP Madarsa Board Exam 2022: मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू, कानपुर में बनाए गए 10 केंद्र, CCTV से हो रही निगरानी

मृतक पंकज का भाई है रक्षा मंत्रालय में
बताया जा रहा है पंकज अशोकपुर का रहने वाला है और उसके भाई रक्षा मंत्रालय में विशेष ऑडिटर के पद पर तैनात हैं और पिता रिटायर्ड पुलिसकर्मी हैं. घटना की सूचना के बाद पटियाली कोतवाली पुलिस के साथ-साथ आसपास के अन्य थानों की फोर्स भी मौके पर पहुंच गई. 

पिता की तहरीर पर मुकदमा हुआ दर्ज
इस हत्याकांड में मृतक पंकज के पिता राकेश सिंह की तहरीर पर डाली कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है. राकेश सिंह ने तहरीर ने लिखा है कि पंकज बाहर से वापस आ रहा था और पटियाली में डीसी गार्डन के पास बने भदोरिया ढाबे से पानी की बोतल और सिगरेट लेने गया था इसी दौरान ढाबे के संचालक राजवीर सिंह ने कहा इतनी रात में पानी मांग रहा है कौन है यह ?

इसी को लेकर दोनों में कहासुनी हुई और राजवीर सिंह ने अपने तीन बेटों से पंकज को पकड़वा कर एक बेटे से गोली मरवा दी दर्ज मामले में वादी राकेश सिंह ने वहां खाना खा रहे लोगों का चश्मदीद होने का भी जिक्र किया है. पुलिस ने इस मामले में ढाबा संचालक राजवीर सिंह और उसके तीन बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

कासगंज एसपी ने क्या कहा?
कासगंज एसपी रोहन प्रमोद के मुताबिक पानी की बोतल को लेकर ढाबा संचालक और पंकज में विवाद हुआ था. विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट की आ गई और 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी गई. जिसमें गोली लगने से पंकज की मौत हो गई. परिजनों की तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. पांच टीमों को गठित कर आरोपियों की तलाश की तलाश की जा रही है.

यह भी पढ़ें-

UP Pilot Scheme: यूपी के ग्रामीणों को बड़ा तोहफा देगी योगी सरकार, प्रयागराज में शुरू हुआ ये खास प्रोजेक्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गरबा पंडालों के बाहर लगे 'लव जिहाद से सावधान' के पोस्टर, हिन्दू युवतियों से की अपील
गरबा पंडालों के बाहर लगे 'लव जिहाद से सावधान' के पोस्टर, हिन्दू युवतियों से की अपील
CM योगी बोले- 'प्रदेश के आर्थिक विकास को नई गति दे रही है नारी शक्ति'
CM योगी बोले- 'प्रदेश के आर्थिक विकास को नई गति दे रही है नारी शक्ति'
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, इलाके में हड़कंप
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, इलाके में हड़कंप
यूपी में चुनाव प्रचार को धार देंगे आकाश आनंद, मायावती ने दी फिर बड़ी जिम्मेदारी
यूपी में चुनाव प्रचार को धार देंगे आकाश आनंद, मायावती ने दी फिर बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget