एक्सप्लोरर

Kasganj News: कासगंज में अजान पर दिए विवादित बयान पर BJP नेता ने दी सफाई, कहा- ' मेरा मकसद विरोध नहीं है'

कासगंज जनपद के पटियाली कोतवाली इलाके के तहसील रोड पर बने मस्जिद में अजान पर फिर एक बाद बीजेपी नेता का बयान आया है. उन्होंने अपने बयान में अब सफाई दी है.

UP News: कासगंज (Kasganj) जनपद के पटियाली कोतवाली (Patyali Kotwali) इलाके के तहसील रोड पर बने मस्जिद में अजान (Azan) पर फिर एक बाद बीजेपी (BJP) नेता का बयान आया है. इसी इलाके में बने मंदिर में हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) को लाउडस्पीकर के जरिए तेज आवाज में पढ़ने को लेकर विवादित बयान देने वाले बीजेपी युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी का बयान सामने आया है. इस बयान में बीजेपी नेता ने हनुमान चालीसा के जरिए अजान के विरोध को सिरे से नकार दिया है. नितिन चतुर्वेदी (Nitin Chaturvedi) ने इस बयान में कहा है कि उनका मकसद अजान का विरोध नहीं है. पटियाली में हमेशा कौमी एकता बनी रही है और वह इसके पैरोकार है.

क्या बोले बीजेपी नेता
नितिन चतुर्वेदी ने यह बयान जारी करते हुए कहा है कि वह पटियाली की गंगा-जमुनी तहजीब से इत्तेफाक रखते हैं. उन्होंने अजान का कभी विरोध नहीं किया है. वहीं दूसरी ओर से मुस्लिम समुदाय की ओर से भी एक बयान आया है. मुस्लिम समुदाय के साथ खड़े नितिन चतुर्वेदी और मुस्लिम समुदाय के एक युवक द्वारा कहा गया है कि पटियाली में हिंदू-मुस्लिम कौमी एकता की मिसाल हमेशा से देखने को मिली है. हालांकि इस बयान को कासगंज की पटियाली तहसील के सीईओ आरके तिवारी द्वारा वायरल किया जा रहा है. आर के तिवारी ने नितिन चतुर्वेदी का बयान और मुस्लिम समाज से ताल्लुक रखने वाले शांति कमेटी के एक सदस्य का बयान वायरल किया है.

क्या है मामला
साथ ही साथ कासगंज पुलिस द्वारा एक अपील भी वायरल की जा रही है. जिसमें हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश दिया गया है और शांति बनाए रखने की अपील की गई है. गौरतलब है बीते गुरुवार की शाम को बीजेपी के युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष द्वारा अजान के विरोध का बयान दिया गया था. उसके कुछ देर बाद ही नितिन चतुर्वेदी अपने बयान से पलट गए थे. इसके बाद कासगंज पुलिस में हड़कंप मच गया था. नितिन ने इस बयान के लिए उकसाने का आरोप एक निजी चैनल के पत्रकार पर लगाया है.

ये भी पढ़ें-

Rampur News: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट का मामला, आजम खान ने HC के फैसले को दी चुनौती

UP: यूपी में प्रशासनिक फेरबदल जारी, अब 6 आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला, तीन जिलों के DM बदले गए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
अतीक के परिवार से मिलीं अखिलेश की विधायक, अबान की मौत पर जताया दुख
अतीक के परिवार से मिलीं अखिलेश की विधायक, अबान की मौत पर जताया दुख
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'ये एक सांसद के विशेषाधिकार का हनन...', क्यों बोले अखिलेश?
'ये एक सांसद के विशेषाधिकार का हनन...', क्यों बोले अखिलेश?

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
Global Rich List 2026: किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
Embed widget