एक्सप्लोरर

टीवी की ये मशहूर जोड़ियां, ऐसे कर रही हैं 'Karwa Chauth' की तैयारियां

नवरात्री और दशहरा के बाद अब करवाचौथ की शॉपिंग के लिए बाजारों में रौनक लगी हुई है। वहीं इन तैयारियों में भला हमारे सेलिब्रिटी कहा पीछे रहने वाले हैं, हमारे टीवी के पॉपुलर सितारें भी इस दिन की जबरदस्त प्लॉनिंग कर रहे हैं।

नई दिल्ली, प्रीति अत्री। शादीशुदा जोड़ों में 'करवा चौथ' के लिए खूब एक्साइटमेंट देखने को मिलती हैं, इस त्यौहार को सेलिब्रेट करने की खुशी जितनी पत्नियों में देखी जाती है, उतनी ही पतियों में भी होती है। हर शादीशुदा कपल इस दिन को बहुत उत्साह के साथ मनाता है, ऐसे में हमारे टीवी के सितारे भला कहां पीछे रहने वाले हैं, हम आज यहां आपको टीवी के उन फैमस कपल के बारे में बताने वाले हैं, जो इस दिन यानि 'करवा चौथ'  के लिए जमकर तैयारियां कर रहे हैं।

 टीवी की ये मशहूर जोड़ियां, ऐसे कर रही हैं 'Karwa Chauth' की तैयारियां

युविका चौधरी-प्रिंस नरूलाः टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस युविका चौधरी जिन्होंने टीवी की जानी-मानी हस्ती प्रिंस नरुला के साथ सात फेरे लिए। प्रिंस और युविका की शादी पिछले साल यानि 12 अक्टूबर 2018 को मुंबई में हुई थी। युविका और प्रिंस 'करवा चौथ' के लिए बेहद एक्साइटेड हैं, इस बार इस कपल का दूसरा 'करवा चौथ' सेलिब्रेशन है, पिछली बार प्रिंस ने युविका के साथ फास्ट भी रखा था। ये मॉडन कपल इस दिन को पूरे रीति-रिवाज के साथ सिलिब्रेट करने की प्लॉनिंग कर रहा है।

टीवी की ये मशहूर जोड़ियां, ऐसे कर रही हैं 'Karwa Chauth' की तैयारियां इशिता दत्ता-वत्सल सेठः टीवी के इस पॉपुलर कपल ने 2017 में मुंबई के एस्कॉन टेंपल में शादी रचाई थी। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। इशिता ने बताया कि इस दिन दोनों ही अपने-अपने काम के चलते बिजी रहने वाले हैं, लेकिन वो प्लॉन कर रहे हैं, कि एक-दूसरे के साथ 'करवा चौथ' के दिन एक खूबसूरत शाम बिता सके। साथ ही वो वत्सल के लिए फास्ट रखने को लेकर भी काफी एक्साइटेड हैं। वहीं जब इशिता से पूछा गया कि क्या वत्सल भी उनके लिए व्रत रखने वाले हैं, तो इसपर इशिता ने कहा, कि वो विश करती हैं, कि जिन्दगी में वो उस दिन का इंतजार कर रही हैं, जब वत्सल उनके लिए व्रत रखेंगे।

टीवी की ये मशहूर जोड़ियां, ऐसे कर रही हैं 'Karwa Chauth' की तैयारियां

यह भी पढ़ेंः

Richa Chadda को करना पड़ा कास्टिंग काउच का सामना, ऑफर हुआ था Hrithik Roshan की मां का रोल

पारुल चौहान-चिराग थक्करः पारुल चौहान टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं। पारुल ने12 दिसम्बर 2018 में अपने ब्वॉयफ्रेंड चिराग ठक्कर से शादी कर ली थी। ये इस खूबसूरत कपल का पहला 'करवा चौथ' होगा। जहां एक तरफ तो पारुल अपने पहले 'करवा चौथ'  के लिए बेहद एक्साइटेड हैं, तो वही दूसरी तरफ उनके पति चिराग पारुल की सेहत की चिंता में है, पारुल का कहना है कि, उन्होंने चिराग को बड़ी मुश्किल से मनाया है, कि वो पारुल को व्रत रखने दें। पारुल यूपी की रहने वाली हैं, यहां पहले 'करवा चौथ'  पर शादी का जोड़ा पहनने की रिवाज होती हैं, इसी के चलते पारुल भी अपनी सभी रीति-रिवाजों को फॉलो करते हुए अपनी शादी का जोड़ा पहनने वाली हैं, साथ ही पारुल सबसे ज्यादा एक्साइटेड हैं मेहंदी के लिए।

टीवी की ये मशहूर जोड़ियां, ऐसे कर रही हैं 'Karwa Chauth' की तैयारियां शीना बजाज-रोहित पुरोहितः इस कपल ने इसी साल 22 जनवरी को जयपुर में बड़े ही धूम-धाम से शादी रचाई थी। जाहिर है कि, ये उनका पहला 'करवा चौथ'  सेलिब्रेशन होने वाला है, बात करें शीना की तो शीना ने कहा कि, वो बचपन से ही 'करवा चौथ'  के लिए इतनी पागल हैं कि, वो अपनी मम्मी के साथ शौक के लिए करवाचौथ का व्रत किया करती थी, लेकिन, लिक्विड डायट के साथ।

टीवी की ये मशहूर जोड़ियां, ऐसे कर रही हैं 'Karwa Chauth' की तैयारियां

साथ ही शीना ने कहा कि उनकी शादी एक मारवाड़ी परिवार में हुई है, तो उनका पहला 'करवा चौथ' सेलिब्रेशन बहुत ही ग्रेंड होने वाला है। साथ ही शीना ने पहले से ही तय कर रखा था कि वो अपने पहले करवाचौथ पर डार्क रेड कलर का आउटफिट पहनेंगी। इस दिन के लिए शीना और रोहित काफी एक्साइटेड हैं।

यह भी पढ़ेंः

क्या आपने अभी तक नहीं देखा Sanya Malhotra का माधुरी डांस?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मगरमच्छ कहे मैंने...', समाजवादी पार्टी सीएम योगी का बड़ा हमला
'मगरमच्छ कहे मैंने...', समाजवादी पार्टी सीएम योगी का बड़ा हमला
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
मैनपुरी में BJP ने 2022 में सपा को हराया, 2024 में डिंपल यादव ने पलटी बाजी; 2027 में क्या होगा?
मैनपुरी में BJP ने 2022 में सपा को हराया, 2024 में डिंपल यादव ने पलटी बाजी; 2027 में क्या होगा?
नोएडा में एक दर्जन के करीब स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस
नोएडा में एक दर्जन के करीब स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget