एक्सप्लोरर

'ये मोहब्बत का फॉर्मूला नहीं', कांवड़ यात्रा पर योगी सरकार के फैसले पर देवबंदी उलेमा का बयान

Kanwar Yatra Controversy: यूपी में कांवड़ यात्रा के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ के फरमान पर देवबंदी उलेमा मुफ्ती असद कासमी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने यूपी सरकार के इस आदेश पर विरोध जताया है.

Kanwar Yatra Nameplate Controversy: योगी सरकार के कांवड़ यात्रा मार्ग पर सड़क किनारे स्थित भोजनालयों पर मालिकों के नाम प्रदर्शित करने के फैसले पर घमासान मचा है. यूपी सरकार के इस फैसले पर विपक्ष लगातार निशाना साध रहा है तो वहीं बीजेपी के सहयोगी दल भी इसका जमकर विरोध कर रहे हैं. नेमप्लेट मामले को लेकर अब देवबंदी उलेमा मुफ्ती असद कासमी ने बयान दिया है. 

योगी सरकार के कांवड़ वाले फैसले पर देवबंदी उलेमा मुफ्ती असद कासमी ने कहा, ''मजहब-ए-इस्लाम और कुरआन-ए-मुकद्दस पाक पवित्र ग्रंथ है इस्लाम का. उसने इंसानों के जुड़ने की एक ही बुनियाद बनाई है और वो है इंसान होना. चूंकि हम सब के मां-बाप एक ही हैं. हजरत-ए-आदम और हव्वा. उन्हीं के हम नसल हैं. बाद में आस्थाएं बदल गई तो किसी को मुसलिम कहा जाने लगा, किसी को हिंदू कहा जाने लगा. रहा मसला ये दुकान के बाहर नाम लिखने का इससे और दूरी बढ़ेगी, बल्कि घटेगी नहीं. इसलिए हम इसका विरोध करते हैं.'' 

''इससे और दूरियां बढ़ेगी''

देवबंदी उलेमा मुफ्ती असद कासमी ने आगे कहा, '' इसलिए जब आप नाम लिखवाएंगे तो बहुत सा जो गलत विचार का व्यक्ति होगा वो हमारे हिंदू भाई जो कांवड़ लेकर जा रहे हैं उनकी खिदमत करना चाहते है, लेकिन आपने उसको नाम लिखवा दिया. अब सामने वाले के दिल में उसके लिए अलग विचार पैदा हो जाएगा तो वह उसका बॉयकॉट करेगा. इससे और दूरियां बढ़ेगी. इस फरमान से बचना चाहिए. ये तकसीम का फार्मूला है मोहब्बत का फॉर्मूला नहीं है.''

सीएम योगी के फैसला पर जताया विरोध

योगी सरकार के नेमप्लेट फैसले पर देवबंदी उलेमा मुफ्ती असद कासमी ने कहा, मुजफ्फरपुर प्रशासन की प्रशासनिक क्या मजबूरियां हैं वो तो वो जानें. मैंने जो बताया वो कुरआन मजिद का कॉन्सेप्ट है. रही बात एसएसपी का क्या नजरिया है तो आप उसे पूछे कि आपने ये फरमान क्यों जारी किया है. यो तो मुसलमान और हिंदुओं को और बांटने का काम करेगा बजाय मुहब्बतों के साथ परवान चढ़ने का. मैं मुजफ्फरनगर का रहने वाला हूं. मैंने देखा है कि पता नहीं कितने हमारे मुसलमान भाई टोपी ओढ़-ओढ़ कर के कांवड़ियों के मोहब्बत में उनको खिलाते पिलाते हैं. तो उसमें आप नाम क्यों लिखवा रहे हैं. ये हमारी समझ में नहीं आती.  

ये भी पढ़ें: 'आप लोगों को बांटने...', कांवड़ यात्रा को लेकर योगी सरकार के आदेश पर बोले दानिश अली

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: उत्तर प्रदेश ने देश में बनाई विशेष पहचान, यूपी दूसरे स्थान पर
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: उत्तर प्रदेश ने देश में बनाई विशेष पहचान, यूपी दूसरे स्थान पर
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
सपा सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ एक और FIR दर्ज, जानें मामला
सपा सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ एक और FIR दर्ज, जानें मामला
बुलंदशहर में उफनते नाले में बही बच्ची, सर्च ऑपरेशन जारी; नहीं मिला सुराग
बुलंदशहर में उफनते नाले में बही बच्ची, सर्च ऑपरेशन जारी; नहीं मिला सुराग

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
Embed widget