एक्सप्लोरर

'आप लोगों को बांटने...', कांवड़ यात्रा को लेकर योगी सरकार के आदेश पर बोले दानिश अली

Kanwar Yatra: कांवड़ यात्रा मार्ग पर दुकानदारों को अपने दुकान पर नेमप्लेट लगाने के निर्देश दिए गए हैं. अब कांग्रेस नेता दानिश अली ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इसे घिनौना बताया है.

Kanwar Yatra Nameplate Controversy: उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर यूपी की योगी सरकार की तरफ से एक नया नियम बनाया गया है. अब कांवड़ यात्रा मार्ग पर खाने-पीने का सामान बेचने वाले सभी दुकानदारों को अपनी पहचान लिखने का निर्देश दिया गया है. इस आदेश के मुताबिक कांवड़ यात्रा के रास्ते में हर खाने वाली दुकान या ठेले के मालिकों को अपने नाम का बोर्ड यानी अपना नाम लिखवाना होगा ताकि कांवड़ियों को पता चल सके कि वो किससे समान खरीद रहे हैं. अब इस मुद्दे पर अमरोहा के पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता दानिश अली ने प्रतिक्रिया दी है और सरकार को घेरा है.

कांग्रेस नेता दानिश अली ने कहा, ''इससे ज्यादा वीभत्स और घिनौना कुछ नहीं हो सकता. ये आस्था का मामला है और आप लोगों को बांटने में लगे हैं. इस लोकसभा चुनाव में आप अपनी राजनीतिक जमीन खो चुके हैं, फिर भी आप उसी एजेंडे पर लौटने की कोशिश कर रहे हैं. क्या आपने अभी तक कुछ नहीं सीखा?" कांग्रेस नेता दानिश अली ने उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से कांवड़ यात्रा मार्ग पर भोजनालय मालिकों के नाम लिखवाने के आदेश पर घेरा है.''

VIDEO | "There can be nothing more vile and disgusting than this... This is a matter of faith, and you are busy in dividing people. You have lost your political ground in this Lok Sabha election, yet you are trying to return to the same agenda. Haven't you learned anything yet?"… pic.twitter.com/scGJ3caqfz

— Press Trust of India (@PTI_News) July 19, 2024

">

कांवड़ यात्रा नियम पर दानिश अली ने जताया विरोध

अमरोहा के पूर्व सांसद दानिश अली ने कहा कि इससे ज्यादा घटिया और घिनौनी बात कोई हो नहीं सकती. हमारा जो इलाका है ये गंगा जमुनी तहजीब का इलाका है. यहां पर जब कांवड़ लेकर लोग आते हैं तो स्वागत किया जाता है. सभी धर्म के लोग सभी जाति के लोग उनका स्वागत करते हैं. या जब कोई हज कर के आता है तो उनका भी सभी धर्म के लोग और सभी जाति के लोग उनका स्वागत करते हैं. ये आस्था का सवाल है. योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा आप बांटने में लगे हैं. आपकी जो राजनीतिक जमीन थी वो लोकसभा चुनाव खिसक गई, तो आप फिर उसी एजेंडे पर लौटने की कोशिश कर रहे हैं. आपको अभी भी सीख नहीं मिली. 

कांवड़ यात्रा मार्ग पर दुकानों पर नेमप्लेट जरूरी 

कांवड़ यात्रा को लेकर मुजफ्फरनगर पुलिस प्रशासन की ओर से सबसे पहले इस तरह के निर्देश जारी किए गए थे कि जिसमें कांवड़ के पूरे रूट पर दुकानदारों ने उनका नाम लिखने को कहा गया था, जिसके बाद विपक्षी दलों ने बीजेपी को घेरना शुरू कर दिया तो वहीं बीजेपी के भी कई नेता इस नियम के विरोध कर रहे हैं. तो वहीं शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसे और विस्तार देते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में कांवड़ मार्ग पर दुकानदारों को नेम प्लेट लगाना जरूरी है. 

ये भी पढ़ें: सियासत के मैदान में होगी रानी साहिबा की एंट्री? राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने लिया संकल्प

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget