एक्सप्लोरर

Kanwar Yatra 2023: कांवड़ियों पर क्यों हुआ लाठीचार्ज? जानिए बरेली DM ने क्या कहा, सपा ने शेयर किया वीडियो

Kanwar Yatra: बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने बताया कि इस घटना में शरारती तत्वों की पहचान कर ली गयी है. पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है. इस घटना का वीडियो सामने आया है.

UP News: बरेली (Bareilly) जिले के बारादरी (Baradari) क्षेत्र में रविवार को निर्धारित मार्ग से अलग कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) निकालने के प्रयास के दौरान कांवड़ियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई. भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया. इस पूरी घटना का वीडियो समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने अपने सोशल मीडिया (Social Media) अकाउंट पर शेयर किया. 

बरेली के जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि बारादरी क्षेत्र के जोगी नवादा में कांवड़िये बिना अनुमति के गैर परंपरागत मार्ग से गुजरना चाहते थे. कांवड़ियों को समझाने की कोशिश की गई, लेकिन वे करीब छह घंटे तक अड़े रहे. जिलाधिकारी ने बताया कि प्रशासन ने कांवड़ियों को मनाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उन्होंने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. उन्होंने कहा कि कांवड़ियों के उग्र रवैये को देखते हुए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा. द्विवेदी ने बताया कि मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति सामान्य है.

हिरासत में लिए गए पांच लोग
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने बताया कि शरारती तत्वों की पहचान कर ली गयी है. उन्होंने कहा कि पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है और इस संबंध में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है. अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) राहुल भाटी ने बताया कि कांवड़ियों का संगीत उपकरण भी जब्त कर लिया गया है. सपा ने इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "योगीराज में कांवड़ियों पर फूल के साथ साथ लाठियां भी बरसाई जाती हैं. स्थान - बरेली."

स्थानीय निवासियों के मुताबिक, रविवार दोपहर को मुस्लिम समाज के कुछ लोगों ने कांवड़ियों द्वारा एक नए रास्ते से यात्रा निकालने की कोशिश किए जाने पर आपत्ति जताई. जब कांवड़िये नहीं माने तो मुस्लिम महिलाएं करीब एक घंटे तक धरने पर बैठी रहीं. प्रशासन और पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा निर्धारित रास्ते से ही निकालने की इजाजत देने के आश्वासन के बाद उन महिलाओं ने धरना खत्म कर दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा विधायक का BJP पर वार, कहा- महिलाओं पर लाठीचार्ज 'जलियांवाला' जैसा
सपा विधायक का BJP पर वार, कहा- महिलाओं पर लाठीचार्ज 'जलियांवाला' जैसा
OP राजभर का अखिलेश पर तंज, PDA मतलब 'पीट देगा अल्पसंख्यक'
OP राजभर का अखिलेश पर तंज, PDA मतलब 'पीट देगा अल्पसंख्यक'
कांवड़ यात्रा को लेकर स्वामी यशवीर का बड़ा बयान, मुस्लिम श्रद्धालुओं के लिए रखी यह शर्त
कांवड़ यात्रा को लेकर स्वामी यशवीर का बड़ा बयान, मुस्लिम श्रद्धालुओं के लिए रखी यह शर्त
UP विधान भवन की बदली तस्वीर, CM योगी ने किया उद्घाटन
UP विधान भवन की बदली तस्वीर, CM योगी ने किया उद्घाटन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget