एक्सप्लोरर

Kanwar Yatra 2022: 121 किलो की कांवड़ लेकर निकले शिवभक्त, नंगे पैर रोजाना 7-8 KM चलते हैं पैदल

Kanwar Yatra 2022: कांवड़ मेले की शुरुआत हो चुकी है और शिव भक्त हरिद्वार से गंगा जल भरकर लाने के लिए निकलने लगे हैं. इस दौरान एक से बढ़कर एक रंग-बिरंगी और अनोखी कांवड़ देखने को मिल रही है.

Kanwar Yatra 2022: कांवड़ मेले (Kanwar Mela) की शुरुआत हो चुकी है और शिव भक्त हरिद्वार (Haridwar) से गंगा जल (Ganga Water) भरकर लाने के लिए निकलने लगे हैं. कोरोना महामारी (Covid 19) के दो साल बाद एक बार फिर पूरे जोश के साथ कांवड़ की शुरुआत हो गई है. इस दौरान एक से बढ़कर एक रंग-बिरंगी और अनोखी कांवड़ देखने को मिलती है. कोई डाक कांवड़ लाता है तो कोई लाखों रुपये लगाकर बड़ी कांवड़, तो वहीं कई तो ऐसे होते हैं जो सैकड़ों किलोमीटर का सफर पैदल तय कर अपने गंतव्य तक जाते हैं.

121 किलो की कांवड़ लेकर निकला शिवभक्त

14 जुलाई से सावन का महीना शुरू हो रहा है. जिसमें लाखों करोड़ों शिव के भक्त हरिद्वार से जल भरकर अपने अपने शिवालयों पर 26 जुलाई को शिवरात्रि के दिन भगवान शिव को जलाभिषेक करेंगे. इस दौरान शिवभक्तों का अलग ही रूप देखने को मिलता है. इसी कड़ी में मंगलवार को हरिद्वार से 121 किलो गंगा जलभर कर शोभित त्यागी मुजफ्फरनगर से जाते हुए दिखाई दिए. शोभित बुलंदशहर के रहने वाले हैं और अपने साथियों के साथ कांवड़ लेकर आए हैं. शोभित ने कहा कि उन्होंने हिंदुत्व को एक करने और सनातन धर्म को जोड़ने के लिए कांवड़ उठाई है. ये उनकी तीसरी कांवड़ है. 

सनातन धर्म की एकता के लिए उठाई कांवड़

शोभित ने 27 जून को ये कांवड़ हरिद्वार से उठाई थी. वो रोजाना 7 से 8 किलोमीटर पैदल चलते हैं और 26 जुलाई शिवरात्रि को अपने शिवालय पर जलाभिषेक करेंगे. उन्होंने बताया कि वो बुलंदशहर तक जाएंगे. उन्होंने हर की पौड़ी से 121 किलो जल भरा है. उनकी यात्रा को 15 से ज्यादा दिन हो गए हैं. उन्होंने कहा कि हमारे समूह में 4 सदस्य है. दो साल कोरोना में कांवड़ बंद रहने पर हमारी आस्था को बहुत ठेस पहुंची है उसका बहुत दुःख हुआ है. इस बार इसी वज़ह से भारी मात्रा में कावड़िये उमड़ रहे हैं. हरिद्वार में मेला शुरू हो चुका है. अच्छी भीड़ है और इस बार हर साल की तरह अच्छा मेला रहेगा.

UP News: तबादलों में हुई गड़बड़ियों पर CM योगी सख्त, इन तीन विभागों में जांच के लिए बनाई कमेटी

वहीं दूसरी तरफ केली निवासी MBA का छात्र केशव त्यागी भी हरिद्वार से 101 किलो गंगा जल भरकर पैदल कांवड़ लेकर अपने समूह के साथ निकला है. मुज़फ्फरनगर पहुंचने पर उन्होंने बताया कि ये कांवड़ नौकरी की चाहत में उठाई है. केली का ये शिवभक्त 1 जुलाई से निरंतर पैदल चलते हुए 26 जुलाई को केली स्थित अपने शिवालय पर भोले का जलाभिषेक करेंगे. 

ये भी पढ़ें-

Sawan 2022: बाबा विश्वनाथ धाम में महंगी हुई मंगला आरती की टिकट, सुगम दर्शन का खर्च भी बढ़ा, जानिए वजह

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
वाराणसी: शादी के नाम पर लाखों की ठगी, 10 महिलाएं गिरफ्तार
वाराणसी: शादी के नाम पर लाखों की ठगी, 10 महिलाएं गिरफ्तार
हटाए गए रिंकू सिंह राही, जालौन नगर पालिका उरई की जांच समिति में अब कौन शामिल?
हटाए गए रिंकू सिंह राही, जालौन नगर पालिका उरई की जांच समिति में अब कौन शामिल?
भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फंसे 13 भारतीय, ब्लैक सी में हमलों के बीच सरकार से कहा- 'यहां से निकालो...'
यूक्रेन में फंसे 13 भारतीय, ब्लैक सी में हमलों के बीच सरकार से कहा- 'यहां से निकालो...'
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
Embed widget