एक्सप्लोरर

Kanpur News: पत्नी ने सुपारी देकर कराई पति की हत्या, किसी को शक न हो इसलिए रची ये साजिश

UP Crime News: कानपुर पुलिस ने शिक्षक की हत्या का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. महिला ने 4 लाख रुपये की सुपारी देकर पति की हत्या करवाई थी.

Kanpur Teacher Murder Case: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर से शिक्षक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. शातिर पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करवा दी. मृतक सरकारी स्कूल में प्राइमरी शिक्षक के पद पर तैनात था. महिला ने पति की हत्या के लिए चार लाख रुपये की सुपारी दे रखी थी. हत्यारों ने कार से कुचलकर युवक की हत्या की ताकि ये हत्या नहीं सड़क हादसा लगे. पुलिस ने बुधवार को हत्या का खुलासा करते हुए महिला, उसके प्रेमी और कार चालक को गिरफ्तार किया है. जबकि एक आरोपी अब भी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है.

कार से कुचलकर की हत्या 
शहर के देहली सुजानपुर में रहने वाले राजेश गौतम सुभौली गांव में प्राइमरी शिक्षक के पद पर तैनात थे और पत्नी उर्मिला उर्फ पिंकी के साथ रहते थे. राजेश बीती 4 नवंबर की सुबह रोज की तरह ही मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. मॉर्निंग वॉक के दौरान ही स्वर्ण जयंती विहार इलाके में एक कार ने उन्हें कुचल दिया था. जिसमें उनकी मौत हो गई थी. राजेश को कुचलने के बाद कार एक बिजली के पोल से टकरा गई थी. जिससे उसका टायर फट गया और कार सवार उसे वहीं छोड़कर भाग गए थे. राहगीरों के साथ-साथ पुलिस भी इस मामले को सड़क हादसा समझ रही थी.

पुलिस को ऐसे मिला सुराग 
मृतक के भतीजे कुलदीप ने चाचा की मौत को लेकर कई जगह जाकर सीसीटीवी फुटेज चेक कराए. सीसीटीवी में एक जगह ये दिखाई दिया कि घटना के पहले दो कारें घटना स्थल के पहले दिखाई दी. शक होने पर मृतक के भतीजे ने पुलिस को ये सब जानकारी दी. जिसके बाद पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की तो धीरे धीरे कहानी खुलती चली गई. मामले में मृतक के भतीजे द्वारा खोजबीन और पैरवी करने से मृतक की पत्नी घबरा गई और कुलदीप के खिलाफ ही थाने में पति की हत्या कराने की शिकायत कर दी. जिसके बाद सभी का शक पत्नी उर्मिला की तरफ चला गया.

हत्या के लिए दी 4 लाख की सुपारी 
पुलिस की जांच में सामने आया कि पत्नी उर्मिला के उनके मकान बनाने वाले शैलेंद्र सोनकर के साथ संबंध हो गए थे और दोनों ने मिलकर कुछ महीने पहले से ही राजेश की हत्या की प्लानिंग शुरू कर दी थी. राजेश के पास तीन करोड़ की बीमा पॉलिसी और करोड़ों की संपत्ति थी. जिसके बाद उर्मिला ने प्रेमी शैलेंद्र के साथ मिलकर ये प्लान बनाया था कि हत्या ऐसे हो जो सड़क हादसा लगे. कार से एक्सीडेंट कराने के लिए उर्मिला ने सुमित कठेरिया और विकास सोनकर को 4 लाख रुपये की सुपारी दी थी. 

पुलिस ने तीन आरोपियों को भेजा जेल
एडीसीपी साउथ अंकिता शर्मा ने बताया कि राजेश गौतम बीते 4 नवंबर की सुबह 6 बजे टहलने के लिए निकले थे. उर्मिला ने प्रेमी शैलेंद्र को सूचना दी कि राजेश टहलने के लिए घर से निकल चुका है. सुमित कठेरिया और विकास सोनकर ने अपनी कार से राजेश गौतम का पीछा किया. इसके बाद उचित दूरी से सुमित कठेरिया ने अपनी कार से कुचलकर राजेश गौतम की हत्या कर दी थी. मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी उर्मिला, उसके प्रेमी शैलेंद्र और एक सुपारी किलर विकास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि सुमित की तलाश चल रही है.

ये भी पढ़ें: Pratapgarh News: शादी में डीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद, बीच-बचाव करने आए युवक की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लेखपाल-पटवारी भर्ती पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार और UKSSSC से मांगा जवाब
लेखपाल-पटवारी भर्ती पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार और UKSSSC से मांगा जवाब
'सवाल करना है तो BJP से पूछो...', आकाश आनंद के बयान पर कांग्रेस का पलटवार
'सवाल करना है तो BJP से पूछो...', आकाश आनंद के बयान पर कांग्रेस का पलटवार
Chamoli News: तमक नाला हादसे पर उठे सवाल, पहाड़ में अलर्ट सिस्टम कब होगा मजबूत?
तमक नाला हादसे पर उठे सवाल, पहाड़ में अलर्ट सिस्टम कब होगा मजबूत?
लखनऊ में सहारा शहर की जमीन पर बनेगा नया विधान भवन! खास होगा डिजाइन
लखनऊ में सहारा शहर की जमीन पर बनेगा नया विधान भवन! खास होगा डिजाइन

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
आकाश आनंद पर दिखा मायावती की नसीहतों का असर... तेवर वही, अंदाज नया
आकाश आनंद पर दिखा मायावती की नसीहतों का असर... तेवर वही, अंदाज नया
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Monsoon Picnic Safety Tips: मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
Embed widget