एक्सप्लोरर

Kanpur Violence: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक बोले- दोषियों को चिह्नित करने का काम शुरू, करेंगे कड़ी कार्रवाई

Brijesh Pathak on Kanpur Violence: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि मामले में किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा, जो लोग भी दोषी पाए जाएंगे उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Kanpur Violence Latest Update: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने गाजियाबाद में कहा कि कानपुर हिंसा के मामले में लोगों को चिह्नित किया जा रहा है, जो लोग भी दोषी पाए जाएंगे उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने कानून तोड़ा, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. उनके खिलाफ किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं किया जाएगा. इससे पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इसी से मिलता-जुलता बयान दिया था.

बता दें कानपुर में शुक्रवार (3 जून) को जुमे की नमाज के बाद परेड, नई सड़क और यतीमखाना इलाकों में हिंसा भड़क गई. जिसमें पुलिस समेत तकरीबन तीन दर्जन से ज्यादा आम लोग घायल हो गए. शनिवार को पुलिस को इस मामले में बड़ी कामयाबी हाथ लगी. पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी जफर हयात को दबोच लिया. पुलिस ने कानपुर हिंसा मामले में 500 से ज्यादा लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को कानपुर में जुमे की नमाज के बाद कुछ आक्रोशित लोगों ने दुकानें बंद करवाने की कोशिश की. जिसके बाद हिंसा भड़क गई.

जब हिंसा हुई तब राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और सीएम थे कानपुर में मौजूद

सबसे हैरानी की बात यह रही कि जब हिंसा को अंजाम दिया गया, उस वक्त सीएम योगी आदित्यनाथ समेत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी कानपुर में मौजूद थे. दरअसल, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को गीता प्रेस के शताब्दी वर्ष समारोह कार्यक्रम के लिए गोरखपुर में आमंत्रित किया गया था. इसी के चलते शुक्रवार को पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ भी राष्ट्रपति के साथ कानपुर में थे. 

यह भी पढ़ें- Kanpur Violence: कानपुर हिंसा का मुख्य आरोपी जफर हयात हाशमी गिरफ्तार, अबतक 36 लोगों की हो चुकी है पहचान

नूपुर शर्मा के बयान को माना जा रहा हिंसा भड़कने का कारण 

कानपुर हिंसा के बैकग्राउंड में बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा का वह कथित विवादित बयान माना जा रहा है जो उन्होंने एक समाचार चैनल पर डिबेट के दौरान दिया था. नूपुर शर्मा पर आरोप कि पैगंबर मोहम्मद पर उनके कथित विवादित बयान से अल्पसंख्यक समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं. कई जगहों से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग किए जाने की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं.

यह भी पढ़ें- Kanpur Violence: हिंसा को लेकर योगी सरकार पर भड़का विपक्ष, जानें- अखिलेश यादव और मायावती ने क्या दी प्रतिक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget