एक्सप्लोरर

Kanpur: स्टडी में मौसम में बदलाव को लेकर सामने आई चिंता बढ़ाने वाली खबर, वैज्ञानिकों ने किया ये बड़ा दावा

Kanpur News: तापमान अब इतनी तेजी से बढ़ता या घटता है कि इन दो दो महीने वाली ऋतुओं का एहसास दो-चार दिन में ही खत्म हो जाता है. शहर में कुछ फीसदी क्षेत्र में ही हरियाली बची है.

Climate change: पेड़ों के अंधाधुंध कटान, भीषण खनन, लगातार बढ़ते वाहन और बढ़ती आबादी के साथ-साथ एयर कंडीशनर इन सब ने मिलकर ऋतु चक्र को गंभीर रूप से असंतुलित कर दिया है. इसने असंतुलित इस हद तक किया है कि 6 ऋतुओं में से 3 ऋतुएं करीब-करीब गायब हो गई हैं. चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (CSA University) के अध्ययन के मुताबिक उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) में वसंत ऋतु, शरद ऋतु और हेमंत ऋतु आती ही नहीं है. 

एहसास कुछ दिन में खत्म
तापमान अब इतनी तेजी से बढ़ता या घटता है कि इन दो दो महीने वाली ऋतुओं का एहसास दो-चार दिन में ही खत्म हो जाता है. शहर में कुछ फीसदी क्षेत्र में ही हरियाली बची है. 25 साल पहले यह हरियाली करीब 3.5 फीसदी हुआ करती थी. तब से लेकर अब तक करीब ढाई दशक में वाहनों की संख्या 5 गुनी हो गई है. वैसे तो ग्लोबल वार्मिंग बड़ा कारण माना जाता है पर स्थानीय कारण भी असर डाल रहे हैं. 

गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड
ऋतु परिवर्तन में तापमान बड़ा कारक है. यह असंतुलित हो तो ऋतु गायब होने लगती हैं. मसलन फरवरी के अंतिम सप्ताह से अप्रैल के तीसरे सप्ताह तक बसंत ऋतु होती है. इस अवधि में तापमान 20 से 24 डिग्री के बीच रहना चाहिए जो ढाई डिग्री तक बढ़ा हुआ रहने लगा है. मार्च-अप्रैल की गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. 

Meerut News: असम में एनकाउंटर में मारे गए मेरठ के गौ तस्कर अकबर बंजारा को लेकर उठ रहे हैं कई सवाल, असम पुलिस को AK-47 की तलाश

बसंत भी हो रहा खत्म
अध्ययन के मुताबिक इस बार शीत ऋतु के बाद वसंत की जगह सीधे ग्रीष्म ऋतु शुरू हो गई है. अगस्त के बाद गर्मी कम होनी चाहिए लेकिन कुछ वर्षों से नवंबर तक गर्मी से बचने के लिए और ठंड के अहसास के लिए एसी चलाने की नौबत रहती है.

अध्ययन में क्या पता चला
सीएसए ने पिछले कुछ वर्षों के तापमान का तुलनात्मक अध्ययन किया है. इसके मुताबिक मार्च के अधिकतम तापमान में औसतन 2.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है. इस बार मार्च माह में केवल 2 दिन अधिकतम तापमान सामान्य से कम 1 मार्च को 0.3 डिग्री और 5 मार्च को 1.1 डिग्री कम रहा है. शेष 29 दिनों में पारा सामान्य से अधिक रहा है. 4 दिन तो यह सामान्य से 5 डिग्री तक ज्यादा रहा. यहीं नहीं पिछले 15 दिनों से तापमान 40 डिग्री के आसपास ही बना हुआ है जो लोगों को झुलसा रहा है.

शरद भी हो रहा खत्म
बसंत ऋतु में मौसम ना ज्यादा गर्म होता है और ना ही ज्यादा ठंडा. इसके बाद तेज गर्मी पड़ती है. अब फरवरी से ही गर्मी की शुरुआत होकर मार्च-अप्रैल में मई-जून जैसी गर्मी पड़ने लगी है. इसी तरह शरद ऋतु में गर्मी कम होने लगती है पर अब अक्टूबर-नवंबर भी काफी गर्म होने लगे हैं. ऋतुओं में इस परिवर्तन के चलते इंसान, जानवर और फसलों को बहुत बड़ा नुकसान देखने को मिल रहा है.

बुलडोजर को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कहा- अब जनता भाजपाइयों के घरों...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget