एक्सप्लोरर

कानपुर: फिर लगा चमड़ा उद्योग को झटका, अब 15-15 दिन के रोस्टर पर चलेंगी टेनरियां

कानपुर के चमड़ा उद्योग को एक बार फिर से झटका लगा है. लॉकडाउन 4 के बाद टेनरियों के खुलते ही उन्हें बंदी का नोटिस थमा दिया गया. अब 15-15 दिन के रोस्टर पर टेनरियां चलेंगी.

कानपुर, प्रभात अवस्थी: कानपुर की पहचान चमड़ा और टेनरी उद्योग पर संकट के बादल कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं. 15 महीनों से बंद पड़ी टेनरियों को लॉकडाउन 4 के बाद थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन अब ट्रीटमेंट प्लांट से वेस्टेज ओवर फ्लो की संभावना के चलते महीने में 15 दिन ही टेनरी खोलने के आदेश जारी कर दिए गए हैं. इस आदेश के बाद टेनरी मालिक परेशान है कि आखिर वो अपनी फैक्ट्री चलाएं, तो कैसे. इन लोगों का कहना है कि फैक्ट्री न चलने की वजह से टेनरी का व्यापार बांग्लादेश और पाकिस्तान शिफ्ट हुआ जा रहा है और उनको ऑर्डर भी मिलना कम हो गए हैं.

15 -15 दिनों के रोस्टर के आधार पर चलेंगी फैक्ट्री

लॉकडाउन 4 जाते-जाते टेनरी उद्योगों के लिए थोड़ी राहत दे गया था, लेकिन ये राहत लंबे समय के लिए नहीं थी, क्योंकि गंगा में प्रदूषित पानी जाने की संभावना के चलते टेनरी के लिए नए आदेश जारी हुए हैं. अब अग्रिम आदेश तक टेनरिया 15 -15 दिनों के रोस्टर के आधार पर चलेंगी यानी एक फैक्ट्री 15 दिन चलेगी, तो 15 दिन बंद रहेगी. डीएम ने ये आदेश तत्काल प्रभाव से जारी कर दिए हैं.

अब ऐसे होगा काम

लॉकडाउन 4 के बाद सभी टेनरियों को खोलने के आदेश दिए गए थे, जिसके चलते ट्रीटमेंट प्लांट में ओवर फ्लो होने की जानकारी डीएम ब्रह्मदेव राम तिवारी को हुई, जिसके बाद अब ये फैसला लिया गया है. बुधवार को जारी हुए फैसले में कहा गया है कि पहले 15 दिन पम्पिंग स्टेशन तीन से जुड़ी टेनरियों का संचालन होगा और इसके बाद अगले 15 दिन पम्पिंग सेट 2 और 4 से जुड़ीं टेनरियों का संचालन होगा.

टेनरी असोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी का कहना

इस आदेश के बाद टेनरी असोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी मोहम्मद नफीस का कहना है कि जिस ओवर फ्लो की बात की जा रही है, वो ओवर फ्लो टेनरी की वजह से नहीं, बल्कि डोमेस्टिक की वजह से है, क्योंकि इन ट्रीटमेंट प्लांट में सिर्फ टेनरी का पानी नहीं जाता, बल्कि लोगों के घरों का पानी भी जाता है. टेनरी का अलग ट्रीटमेंट प्लांट बनाने की बात हुई थी. अगर वो बन जाए, तो कोई समस्या नहीं होगी, क्योंकि लगातार टेनरी उद्योग दूसरे देशों की ओर जा रहा है.

यह भी पढ़ें:

कानपुर: कोरोना के खिलाफ जागरुकता में टेलरों की नायाब मुहिम, बचे हुये कपड़ों से बना रहे हैं आकर्षक मास्क
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में कांवड़िये की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती
मुजफ्फरनगर में कांवड़िये की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
राहुल गांधी, अवधेश प्रसाद और पप्पू यादव पर FIR, क्या बोलीं डिंपल यादव?
राहुल गांधी, अवधेश प्रसाद और पप्पू यादव पर FIR, क्या बोलीं डिंपल यादव?
बृजभूषण सिंह के लिए खुली सियासी राह, 2027 चुनाव में उतरेंगे पूर्व सांसद?
बृजभूषण सिंह के लिए खुली सियासी राह, 2027 चुनाव में उतरेंगे पूर्व सांसद?

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले युवाओं को राहत? CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी सुनवाई
अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले युवाओं को राहत? CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी सुनवाई
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंट के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंट के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Embed widget