एक्सप्लोरर

UP News: कानपुर में स्कूली बच्चों की वैन की जोरदार टक्कर, दर्दनाक हादसे में कई छात्र घायल, एक की मौत

Kanpur School Van Accident: कानपुर के थाना अरौल के गांव सरैया दास्तान खान में जीपीआरडी स्कूल के बच्चे लेकर जा रही वैन में पीछे से टक्कर मारी दी गई, जिससे वैन क्षतिग्रस्त हो गई.

Kanpur Accident: कानपुर में स्कूली बच्चों की वैन की जोरदार टक्कर हुई है. स्कूली बच्चों से भरी वैन और लोडर में जोरदार टक्कर हुई, इस हादसे में कई छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं. इसके साथ ही दर्दनाक हादसे में एक छात्र की मौत भी हो चुकी है. इस हादसे में जीपीआरडी कॉलेज की वैन के बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं, वहीं मौके पर राहगीरों ने  लोडर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है.

इस हादसे के दौरान स्कूली वैन में सीटों की संख्या से अधिक बच्चे बैठे थे. जिसमें 10 छात्र और एक ड्राइवर के होने की जानकारी है. वहीं हादसे में सभी बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई है. इसके साथ ही इस जोरदार टक्कर से वैन के परखच्चे भी उड़ गए हैं. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया है.

बता दें कि कानपुर के थाना अरौल के गांव सरैया दास्तान खान में जीपीआरडी स्कूल के बच्चे लेकर जा रही मोटर वैन में पीछे से एक वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वैन क्षतिग्रस्त हो गई है. वहीं घायल बच्चों को इलाज के लिए सामुदायिक केंद्र बिल्हौर भेजा गया. स्थानीय पुलिस फोर्स व एसीपी बिल्हौर मौके पर हैं और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. वहीं हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन भी सवाल खड़े हो रहे हैं. क्योंकि आरटीओ विभाग द्वारा भी मानक विहीन गाड़ियों के खिलाफ अभियान नहीं चलाया जाता है. अगर पुलिस और प्रशासन सख्त होता तो इस तरह का हादसा नहीं होता.

इस हादसे को लेकर डीएम राकेश सिंह ने कहा कि एक दुखद घटन हमारे बिल्होर में घटित हुई है. एक स्कूल वैन और ट्रक की टक्कर हुई है, जिसमें 8 बच्चे घायल हैं और एक की मौत हो गई है. इसमें घायलों को अस्पताल भेजा गया है, एक बच्चे को गंभीर चोट है. इस मामले में एक जांच कमेटी भी बना दी गई है, जिसमें वैन की फिटनेस की जांच की जाएगी. 

Kanpur News: कानपुर में 3500 करोड़ से बनेंगे सिटी गैस इंफ्रास्ट्रेचर, यूपी के कई शहरो को होगा फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'इस्तीफे से नहीं, राष्ट्रीय नीति से होगा समाधान', पेपर लीक के मुद्दे पर बोले पूर्व सांसद धनंजय सिंह
'इस्तीफे से नहीं, राष्ट्रीय नीति से होगा समाधान', पेपर लीक के मुद्दे पर बोले पूर्व सांसद धनंजय सिंह
यूपी: हापुड़ में दोस्तों के सामने नहर में डूबा 26 वर्षीय युवक, गोताखोरों ने निकाला शव
यूपी: हापुड़ में दोस्तों के सामने नहर में डूबा 26 वर्षीय युवक, गोताखोरों ने निकाला शव
उत्तराखंड: कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, काफी वक्त से थे बीमार
उत्तराखंड: कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, काफी वक्त से थे बीमार

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
जब 'तारक मेहता' में टपु सेना ने की थी भूख हड़ताल, डिमांड पूरी करने पहुंचे थे सलमान खान
जब 'तारक मेहता' में टपु सेना ने की थी भूख हड़ताल, डिमांड पूरी करने पहुंचे थे सलमान खान
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget