एक्सप्लोरर

Samajwadi Party Protest: बढ़ती महंगाई के विरोध में सपा ने किया प्रदर्शन, केंद्र सरकार को बताया जिम्मेदार 

Kanpur Politics: कानपुर (Kanpur) में सपा नेताओं ने बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया. सपा नेताओं ने कहा कि सरकार का इस बात पर ध्यान नहीं है कि, कैसे महंगाई (Inflation) से राहत मुहैया कराई जाए. 

Samajwadi Party Protest in Kanpur: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) महंगाई (Inflation) को लेकर सड़कों पर है. आम लोग महंगाई की मार से बुरी तरह त्रस्त नजर आ रहे हैं. डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दाम हों, गैस की बढ़ती कीमतें हों, दाल और सब्जियों के दाम में होती बढ़ोतरी आम लोगों की कमर तोड़ रही है. आज सामाजवादी पार्टी के नेताओं ने सुनील शुक्ला (Sunil Shukla) के नेतृत्व में विजय नगर चौराहे पर विशाल धरना दिया. इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फजल महमूद, नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान, ओम प्रकाश तिवारी भी मौजूद रहे. सपा नेताओं ने इस मौके पर केंद्र और राज्य सरकारों को बढ़ती महंगाई के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया और कहा कि सरकार नहीं चाहती कि महंगाई कम हो.

जमकर की गई नारेबाजी 
सपा नेताओं ने कहा कि सरकार का इस ओर ध्यान भी नहीं है कि बढ़ती महंगाई से त्रस्त आम लोगों को राहत मुहैया कराई जाए. दाल, सब्जी, पेट्रोल-डीजल, गैस, सरसों के तेल के दामों में लगातार आग लगी हुई है लेकिन सरकार का ध्यान लोगों की परेशानी कम करने पर नहीं है. समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के कार्यकर्ता अपने हाथों में तमाम बैनर पोस्टर लिए ये संदेश देते रहे कि योगी और मोदी से महंगाई को कम करने की अपेक्षा करना निराशाजनक है. इस मौके पर जमकर नारेबाजी भी की गई. 

UP Election 2022: यूपी में बीजेपी का 4 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य, अमित शाह करेंगे शुरुआत, जानें- क्या है स्ट्रेटेजी

वेतन ना मिलने पर मजदूरों ने किया हंगामा
वहीं, दूसरी ओर कानपुर के घाटमपुर में एक पावर प्लांट निर्माणाधीन है. पिछले कुछ दिनों से इसके निर्माण में लगे मजदूर भुगतान की समस्या का सामना कर रहे थे जिसके क्रम में आज पॉवर प्लांट में मजदूरों ने हंगामा किया. वेतन की मांग करते हुए सैकड़ों मजदूर पॉवर प्लांट के मुख्य गेट पर जमा हुए और मुख्य गेट का घेराव करते हुए बंद कर दिया. मजदूरों का आरोप है कि कंपनी ने पिछले कई महीनों से उनका भुगतान नहीं किया है और उनके कई महीनों की मजदूरी बिना दिए ही फरार हो गई है. मजूदरों का कहना है कि कई बार उनकों बकाया मजदूरी के भुगतान का आश्वासन कंपनी की तरफ से दिया गया था, लेकिन आज तक भुगतान नहीं किया गया है. ऐसे में मजदूर भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं. 

ये भी पढ़ें:

Ramveer Tanvar: तालाबों का अस्तित्व बचाने के लिए छोड़ी इंजीनियर की नौकरी, पीएम बोले 'पोंड मैन ऑफ इंडिया'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत
CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल
CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget