एक्सप्लोरर

Ramveer Tanvar: तालाबों का अस्तित्व बचाने के लिए छोड़ी इंजीनियर की नौकरी, पीएम बोले 'पोंड मैन ऑफ इंडिया'

Ramveer Tanvar: गौतम बुद्ध नगर के रामवीर तंवर की पीएम मोदी ने अपने कार्यक्रम मन की बात में जिक्र किया. पीएम ने उनके काम की खूब तारीफ की.

Guatam Budh Nagar News: इंजीनियर की नौकरी छोड़ गौतमबुद्धनगर जिले के 28 साल के Ramveer Tanvar ने पानी बचाने और तालाबों को संवारने की जद्दोजहद में लगे तो Prime Minister Narendra Modi ने मन की बात में उनकी खूब तारीफ की. गौतम बुद्ध नगर के डाढ़ा गांव निवासी रामवीर गाजियाबाद नगर निगम के साथ मिलकर तालाबों की सफाई पर काम कर रहे हैं. जिसके चलते नगर आयुक्त आईएएस महेंद्र सिंह तंवर और सेव-अर्थ संस्था के अध्यक्ष वे युवा पर्यावरण प्रेमी ने मिलकर गाजियाबाद के 16 ऐसे तालाबों को नया रूप दिया है. जो कि बिल्कुल कूड़े और गंदगी से भरे थे, लेकिन जब रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गाजियाबाद में तालाबों की सफाई की मिसाल दी और रामवीर तंवर के प्रयासों की सराहना की तो लोगों ने उनकी तरीफों के पुल बांध दिए.

पीएम ने किया जिक्र

प्रधानमंत्री के मन की बात में गाजियाबाद की सराहना के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट कर रामवीर तंवर और गाजियाबाद के तालाब सफाई के मॉडल की सराहना की. रामबीर तंवर ग्रेटर नोएडा के एक कॉलेज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई (बीटेक) कर चुके हैं. रामवीर तंवर ने वर्ष 2015 में पढ़ाई के दौरान ही गांवों में मिनी चौपाल लगाकर पानी बचाने की मुहिम शुरुआत की थी, जिसमे वह पंफ्लेट बांटकर लोगों को पानी बचाने के लिए जागरूक किया करते थे. कुछ दिन यह काम इंजीनियरिंग की नौकरी के साथ-साथ भी किया. लेकिन नौकरी जब इस मुहिम में बाधा बनी तो रामवीर तंवर 2018 में नौकरी छोड़ तालाबों को बचाने की जिद में जुट गए.

पुरस्कार से सम्मानित 

रामवीर तंवर को जलशक्ति मंत्रालय की ओर से भी पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया है. प्रयास यूथ फाउंडेशन के नाम से संस्था का गठन कर वह कई संस्थाओं से जुड़े और न सिर्फ गौतम बुद्ध नगर बल्कि आसपास के जिलों में भी तालाबों को बचाने का काम शुरू किया. जिसमे उन्हें दो साल पहले ताइवान की ओर से और देश के जलशक्ति मंत्रालय की ओर से पुरस्कृत किया गया.

2019 में रामवीर तंवर को श्रम सिद्ध सम्मान से भी नवाजा जा चुका है. रामवीर तंवर ने गाजियाबाद के अलावा सहारनपुर, पलवल, बुलंदशहर, खुर्जा, चंडीगढ़ में भी कई एनजीओ के साथ मिलकर तालाबों की सफाई का कार्य किया है, जिसमे उन्हें काफी कामयाबी मिली है.

पोंड मैन ऑफ इंडिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में रामवीर तंवर की गाजियाबाद में चलाई जा रही तालाबों को बचाने की मुहिम की सराहना की. उन्होंने कहा कि, गाजियाबाद में एक युवा रामवीर तंवर को लोग ‘पोंड मैन ऑफ इंडिया’ के नाम से जानने लगे हैं. वो मैकेनिकल इंजीनियर की पढ़ाई करने के बाद नौकरी कर रहे थे. उनके मन में स्वच्छता की ऐसी अलख जगी कि वह नौकरी छोड़कर तालाबों की सफाई में जुट गए. वह अब तक कितने ही तालाबों की सफाई कर उन्हें पुनर्जीवित कर कर चुके हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि, स्वच्छता के प्रयास तभी पूरी तरह सफल होते हैं, जब हर नागरिक उसमें सहभागिता करे.

जिस तरह से पानी का जल स्तर लगातार घट रहा है, उसके हिसाब से देश में अगर तालाबों, झील और पोखरों को न सहेजा गया तो जल संकट इतना बढ़ जाएगा कि, इससे निबटना मुश्किल हो जाएगा. तालाबों से प्राकृतिक तरीके से जल संचय होता है, इन्हें बचाना जरूरी है.

ये भी पढ़ें.

Uttarakhand News: उत्तराखंड आपदा पर बोले सीएम धामी, नुकसान का सर्वे कर पीड़ितों की मदद की जाएगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget