एक्सप्लोरर

कानपुर पुलिस की चेतावनी- 'काउंटिग वाले दिन गड़बड़ी करने वालों को देखते ही गोली मारने के आदेश'

UP Election 2022: कानपुर पुलिस और प्रशासन मतगणना को लेकर मुस्तैद दिखाई दे रहा है. पुलिस अधीक्षक स्वनिल ममगई ने कहा कि अगर मतगणना के दिन किसी ने गड़बड़ी की तो उसे देखते ही गोली मार दी जाएगी.

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया खत्म होने के बाद जहां नतीजों को लेकर जहां उम्मीदवारों के दिल की धड़कने बढ़ी हुई हैं वहीं दूसरी तरफ प्रशासन भी मतगणना के लिए पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है. मतगणना के दिन किसी तरह की गड़बड़ी या अफरा-तफरी न हो इसके लिए कानपुर पुलिस (Kanpur Police) के कप्तान ने सख्त आदेश जारी किए हैं. पुलिस ने चेतावनी दी है कि अगर किसी ने मतगणना में बाधा डालने की कोशिश की तो उसे देखते ही गोली मार दी जाएगी.

देखते ही गोली मारने के आदेश
मंगलवार को कानपुर देहात पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को बताया कि यहां पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के तहत मतगणना कराई जाएगी. पुलिस और प्रशासन ने तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था तैयार की है. इसमें जनपद से करीब 1500 पुलिसकर्मी, दो कंपनीज सीआईएसएफ, दो कंपनी सीआरपीएफ, एक पीएसी की कंपनी तैनात की जा रही है. इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ये बात साफ तौर से जाहिर हो गई है कि इस बार मतगणना में प्रशासन को गड़बड़ी होने और काउंटिंग में बाधा डालने की आशंका है. जिसको लेकर कानपुर देहात के एसपी स्वप्निल ममगई ने बेहद सख्त होने के आदेश दिए हैं. 

गड़बड़ी की कोशिश पड़ सकती है भारी

स्वपनिल ममगई ने कहा कि अगर मतगणना प्रक्रिया के दौरान किसी भी राजनीतिक दल या अराजक तत्व ने कोई गड़बड़ी या विध्वंस फैलाने की कोशिश की तो उसे तत्काल प्रभाव से गोली मार दी जाएगी. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि 9, 10 और 11 तारिख काफी महत्वपूर्ण हैं, पुलिस प्रशासन पर सभी को भरोसा रखना चाहिए. कोई भी व्यक्ति अगर कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश करता है तो उस पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी. कोई अगर विध्वंसक गतिविधि करता है तो उसे गोली मारने के आदेश दिए जाएंगे.

जहां एक ओर कानपुर देहात पुलिस प्रशासन मतगणना प्रक्रिया को त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के घेरे में कराने की बात कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर उनको इस बात का डर भी सता रहा है कि शायद इस बार मतगणना में अराजक तत्व कोई व्यवधान डाल सकते हैं. कानपुर पुलिस के तेवर देखकर लगता है कि मतगणना के दौरान व्यवधान पैदा करना इतना आसान नहीं होने वाला है. 

ये भी पढ़ें-

Uttarakhand Election: काउंटिंग से पहले कांग्रेस की जबर्दस्त घेराबंदी, सभी 13 जिलों पर पैनी नजर रखेंगे वरिष्ठ नेता

UP Board Exam Time Table 2022: यूपी बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल हुआ जारी, जानें- कबसे शुरू होंगे एग्जाम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
UP Election 2027: इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?
इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget