एक्सप्लोरर

कानपुर ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, New Year 2025 में इन रूटों पर जानें से बचें, जानें डीटेल्स

Kanpur Traffic Advisory: कानपुर में नए साल के जश्न को लेकर शहर में चहल पहल बढ़ गई है. नए साल के स्वागत के लिए खास प्लान बनाया है, ऐसे में जश्न में बाधा न आए इसलिए पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

Kanpur News Today: उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में नए साल के जश्न को लेकर लोग तैयारियों में डूबे हैं. साल 2024 खत्म होने और 2025 शुरू होने में अब महज कुछ घंटे बाकी हैं. नए साल के जश्न को यादगार बनाने के लिए लोग कई तरह के प्लान बना रहे हैं. ऐसे में कानपुर पुलिस ने लोगों की सुविधाओं को मद्देनजर रूट प्लान तैयार किया है. 

कानपुर पुलिस ने नए साल पर गंतव्य स्थान पर जाने के लिए आमो खास को कोई परेशानी न हो इसके लिए स्पेशल प्लान बनाया है. इसकी वजह यह है कि कानपुर में नए साल पर पूरे शहर कई जगहों पर पार्टी लॉन, डिस्को समेत कई पार्टी आर्गनाइज की जानी है, ऐसे में ट्रैफिक को सुचारु रूप से जारी रखने के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है. 

कानपुर शहर ट्रैफिक एडवाइजरी
नए साल पर कानपुर पुलिस ने शहर को किन रूटों को किया है डायवर्ट, इसके अलावा भारी ट्रैफिक मद्देनजर किन सड़कों पर भारी वाहनों समेत अन्य गाड़ियों की आवाजाही पर पाबंदी रहेगी. आइये जानते हैं?

1. शहर में बदले हुए ट्रैफिक रूट के तहत कोई भी बड़ा वाहन सिंहपुर चौराहे से होकर इस्कॉन मंदिर की ओर नहीं जा सकेगा. इसके लिए वो कल्याणपुर होते हुए अपने गंतव्य स्थान तक जा सकेंगे.

2. गंगा बैराज की ओर से शहर में बड़े वाहन के एंट्री पर बैन रहेगा. इसी क्रम में उन्नाव जिले की सीमा की तरफ से पुलिस ने बड़े वाहनों की एंट्री पर रोक लगाया है. नए साल के जश्न के लिए गंगा बैराज घूमने जाने वालों के लिए यहां पर वाहनों की पार्किंग नहीं होगी.

3. कंपनी बाग चौराहे से गंगा बैराज की ओर जाने के लिए वाहन पार्किंग की सुविधा दी गई है, जिसमें करबला मस्जिद के पास वाली सड़क, अटलघाट से पहल एक खाली प्लॉट में लोग अपने वाहनों को पार्क कर सकेंगे. 

4. मेघदूत तिराहे से बड़ा चौराहे तक जाने वाले वाहनों पर रोक होगी. ऐसे वाहन मेघदूत तिराहा, सरसैया घाट से चेतना चौराहे से होकर जेड स्क्वायर पहुंचकर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे.

5. कारसेट चौराहा, सद्भावना चौराहा, कोतवाली चौराहा से आने वाले सभी तरह के ई रिक्शा और ऑटो नवीन मार्केट से आगे नहीं जा सकेंगे.

6. मैनावती मार्ग तिराहे से इस्कॉन टेंपल की तरफ बड़ा वाहनों की एंट्री पर प्रतिबंध रहेगा. इसके अलावा उन्हें गुरुदेव चौराहे से कल्याणपुर होते गंतव्य तक सफर करना होगा.

7. कोतवाली चौराहे से नवीन मार्केट, म्योर मिल तिराहे से जेड स्क्वायर मॉल की ओर जाने वाले वाहन बाद चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगे. इसके लिए उन्हें नवीन मार्केट के पास ठग्गू के लड्डू वाले मिड से कचहरी होते हुए आगे जाना होगा.

पुलिस के जवान रहेंगे मुस्तैद
नए साल के लिए घरों से जश्न के लिए निकलने वालों के लिए ट्रैफिक पुलिस ने नया रूट प्लान तैयार किया है. यह आदेश 31 दिसंबर से 1 जनवरी को देर रात तक प्रभावी रहेगा. ट्रैफिक पर पाबंदियों से किसी के नए साल के जश्न में कोई बाधा नहीं पैदा होगी. 

कानपुर पुलिस आयुक्त अखिल कुमार के नेतृत्व में पूरे शहर में ट्रैफिक एडवाइजरी को प्रभावी रूप से संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं. इस दौरान पुलिस के जवान ट्रैफिक नियमों को फॉलो कराने और आमो खास के मार्गदर्शन के लिए मुस्तैद नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें: मां ने ब्वॉयफ्रेंड से बात करने से रोका तो बेटी उठाया खौफनाक कदम, डॉक्टर भी हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget