एक्सप्लोरर

Kanpur: हाई प्रोफाइल रोनिल हत्याकांड के आरोपियों को पकड़ने में पुलिस नाकाम, CBI जांच की सिफारिश

रोनिल सरकार हत्याकांड में विपक्षी दलों के विधायकों की मांग को सत्ता पक्ष के सांसद सत्यदेव पचौरी ने आगे बढ़ाया है. इसके बाद पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर सीबीआई जांच करवाने को कहा था.

UP News: कानपुर (Kanpur) में छात्र रोनिल सरकार हत्याकांड (Ronil Sarkar Murder) पुलिस की गले की फांस बन गया है. पुलिस अब तक 12वीं के छात्र की हत्या की गुत्थी सुलझाने में नाकाम रही. 25 दिन से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी पुलिस वारदात का खुलासा नहीं कर सकी है. मृतक के परिजन अधिकारियों और नेताओं से गुहार लगा कर हार गए. जिसके बाद परिजनों ने मामले में सीबीआई (CBI) जांच की मांग की. खुलासा करने में नाकाम रही कमिश्नरेट पुलिस ने सीबीआई जांच के लिए अनुशंसा कर दी है.

कानपुर कमिश्नरेट में 15 के करीब आईपीएस अफसरों की तैनाती है. चकेरी थाना क्षेत्र के श्याम नगर के एक  छात्र रोनिल के हत्यारों को कानपुर कमिश्नर पुलिस पकड़ने में असफल रही है. इस पर पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने मामले की जांच सीबीआई से कराने की संस्तुति शासन को भेज दी है. हालांकि इस पर सियासत भी खूब हुई.

घटना के दौरान बाद सपा विधायक अमिताभ बाजपेई पीड़ित परिजनों के घर अपने साथियों संग पहुंचे थे और अल्टीमेटम देकर मामले का खुलासा पुलिस को जल्द करने को कहा था लेकिन जब कई दिन बाद भी पुलिस के हाथ हत्यारों तक नहीं पहुंचे तो आज भी वो इसके लिए पुलिस को आड़े हाथों ले रहे हैं. यही नहीं अब विपक्षी दलों के विधायकों की मांग को सत्ता पक्ष के सांसद सत्यदेव पचौरी ने आगे बढ़ाया है. पचौरी ने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर सीबीआई जांच करवाने को कहा है.

पुलिस कमिश्नर के दावों की खुली पोल

पुलिस कमिश्नर के इस कदम से कमिश्नरेट पुलिस के अब तक किए गए दावों की पोल खुल गई है. 1 नवंबर को 12वीं के छात्र रोनिल की लाश चंदारी रेलवे स्टेशन के पास मिली थी. रोनिल, श्याम नगर स्थित वीरेंद्र स्वरूप स्कूल का छात्र था. स्कूल से निकलने के बाद वह घर नहीं पहुंचा. परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की. 12 घंटे में पुलिस रोनिल की तलाश नहीं कर पाई और सुबह उसकी लाश रेलवे ट्रैक के किनारे पाई गई. पुलिस अधिकारियों ने जल्द से जल्द हत्याकांड का खुलासा करने का दावा किया था. पांच आईपीएस मामले की जांच में लगाए गए.

25 दिनों में पुलिस हत्यारों का सुराग लगाने में असफल रही. अब पुलिस कमिश्नर ने हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की संस्तुति कर दी है. उधर, तमाम समाज सेवी संगठन रोनिल को इंसाफ दिलाने के लिए रोज प्रदर्शन और कैंडल मार्च निकाल रहे हैं. पुलिस ने हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने के लिए कई ऐंगल पर काम किया. पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी. अब पुलिस ने मामले में हाथ खड़े कर दिए हैं. हालांकि पुलिस कमिश्नर का कहना है कि सीबीआई जांच शुरू होने में समय लगेगा तब तक उनकी टीम हत्याकांड के खुलासे पर काम करती रहेगी.

ये भी पढ़ें -

UP By-Election: क्या अखिलेश यादव नहीं बहू डिंपल के फोन से माने चाचा शिवपाल? अब शुरू हुई नई चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद PM मोदी के बयान पर सपा भड़की, अखिलेश के चाचा बोले- अगर वो साथ हैं तो...
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद PM मोदी के बयान पर सपा भड़की, अखिलेश के चाचा बोले- अगर वो साथ हैं तो...
'BJP नेता सहित सभी आरोपियों के गिराए जाएं घर', दोनों हाथ काटे जाने के मामले में पीड़ित की बहन
'BJP नेता सहित सभी आरोपियों के गिराए जाएं घर', दोनों हाथ काटे जाने के मामले में पीड़ित की बहन
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा क्यों नहीं ले रही मोदी सरकार? अखिलेश यादव ने इशारों में बता दी वजह!
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा क्यों नहीं ले रही मोदी सरकार? अखिलेश यादव ने इशारों में बता दी वजह!

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
CJP Protest: दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
Students Protest: लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
Embed widget