एक्सप्लोरर

यूपी: आठ पुलिसवालों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई सामने, प्वाइंट ब्लैंक रेंज से मारी गई थी गोली, बेहरमी से की गई हत्या

कानपुर में विकास दुबे और उसके गैंग के हमले में मारे गये आठ पुलिसवालों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ गई है. इस रिपोर्ट के मुताबिक सीओ देवेंद्र मिश्रा को नजदीक से गोली मारी गई थी, एक गोली उनके सिर पर लगी थी. यह नहीं उनका पैर भी काट दिया गया था

कानपुर. उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुये बिकरू कांड में शहीद हुये आठ पुलिस कर्मियों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है. तीन जुलाई को हुये इस घातक हमले में पुलिस वालों पर गोलियों के अलावा धारदार हथियार से भी हमला किया गया. इसके अलावा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पूरे ऑपरेशन को लीड कर रहे सीओ देवेंद्र मिश्रा को काफी नजदीक से गोली मारी गई थी. उन्हें चार बुलेट लगी थीं. पीएम रिपोर्ट ये साफ हो गया है कि पुलिसवालों को बेरहमी से मारा गया था.

विकास दुबे और उसके गुर्गों का मकसद पुलिस कर्मियों को सिर्फ मारना ही नहीं, बल्कि उनसे बदला लेना भी था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक सीओ देवेंद्र मिश्रा को कई गोलियां मारी गईं, जिसमें से तीन उनके शरीर से आर-पार हो गई. एक गोली उनके सिर में, एक छाती में और 2 पेट में लगी थी.

इसके अलावा विकास दुबे और उसके साथियों ने सीओ देवेंद्र मिश्रा को गोलियां मारने के बाद उनके पैर को भी काट दिया था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ लिखा गया है कि सभी गोलियां प्वाइंट ब्लैंक रेंज से मारी गईं.

पुलिसवालों को मारी गई थीं दस गोलियां

इसके अलावा अन्य पुलिस कर्मियों पर विकास दुबे ने जबरदस्त गोलियां दागीं. पीएम रिपोर्ट के मुताबिक अन्य पुलिसकर्मियों को आठ से दस गोलियां मारी गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टर शरीर पर गोलियों के निशान देखकर दंग रह गए. पुलिसवालों के सिर, चेहरे, हाथ, पैर, सीने और पेट में गोलियां लगीं.

विकास दुबे और देवेंद्र मिश्रा के बीच थी दुश्मनी

विकास दुबे मामले में लगातार नई बातें सामने आ रही हैं. एबीपी गंगा को जानकारी मिली है कि सीओ देवेंद्र मिश्रा और विकास दुबे के बीच 22 साल पुरानी दुश्मनी थी. कल्याणपुर थाने में तैनाती के दौरान भी देवेंद्र मिश्रा की विकास दुबे से झड़प हुई थी. यही नहीं तत्कालीन इंस्पेक्टर कल्याणपुर हरिमोहन यादव और विकास दुबे के बीच कहासुनी के बाद हो मारपीट तक हुई थी.

सूत्रों से भी ये भी पता चला है कि तैश में आकर सिपाही रहे देवेंद्र मिश्रा ने विकास दुबे पर गोली चलाई थी. उस वक्त देवेंद्र मिश्रा ने स्मैक और अवैध तमंचे के साथ विकास को जेल भेजा था. ये घटना उस वक्त की है जब दिसंबर 1998 में कल्याणपुर में देवेंद्र मिश्रा सिपाही थे.

(रिपोर्टर संतोष कुमार के इनपुट से)

ये भी पढ़ें.

यूपी: विकास दुबे का सहयोगी शशिकांत गिरफ्तार, पुलिस से लूटी गई एके 47 और इंसास रायफल बरामद

Vikas dubey Encounter एक और खुलासा, शहीद सीओ देवेंद्र मिश्रा ने डीजीपी मुख्यालय को लिखे थे 8 शिकायती पत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना
'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget