एक्सप्लोरर

Kanpur News: कानपुर में पकड़ा फर्जी IPS अधिकारी, शख्स का परिचय देख हैरान हुए डीएम

UP News: कानपुर में फर्जी आईपीएस अधिकारी पकड़ा गया है. आरोपी शख्स खुद को डिप्टी एसपी बताकर बंदूक का लाइसेंस बनवाने डीएम कार्यालय पहुंचा था. पुलिस आरोपी की कुंडली खंगाल रही है.

Kanpur News: हांथ में परिचय पत्र और जुबान से खुद को डिप्टी एसपी बताने वाला शख्स कानपुर जिलाधिकारी के कार्यालय में दाखिल हुआ तो हड़कंप मच गया. डीएम के कर्मचारी ने सुना कि जिलाधिकारी से मिलने एक आईपीएस अधिकारी आया हुआ है तो उसने सीधे उस शख्स को जिलाधिकारी के सामने पेश कर दिया. बंदूक का लाइसेंस बनवाने आए व्यक्ति ने जब खुद को डिप्टी एसपी बताया तो जिलाधिकारी को संदेह हुआ. डीएम ने उससे उसका परिचय पत्र मांगा, जिससे सारा खेल स्पष्ट हो गया. डीएम ने उस डिप्टी एसपी को गिरफ्तार करा दिया. पकड़ा गया शख्स डिप्टी एसपी नहीं बल्कि अधिकारी बनकर अपना काम कराने आया था.

जिलाधिकारी का जनता दरबाद चल रहा था, तमाम फरियादी अपनी-अपनी समस्या को लेकर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पास मौजूद थे. तभी धर्मेंद्र शर्मा नाम का शख्स कलेक्ट्रेट में दाखिल हुआ. शख्स ने खुद को डिप्टी एसपी बताया और डीएम से मिलने की बात गार्ड से कही. गार्ड उसे अधिकारी मानकर डीएम के पास ले गया. धर्मेंद्र नाम का शख्स जैसे ही जितेन्द्र प्रताप के सामने पहुंचना तो उसने खुद का परिचय बतौर डिप्टी एसपी के रूप में दिया. जिस पर जिलाधिकारी को धर्मेंद्र की बातों और बंदूक के लाइसेंस बनवाने की बातों पर संदेह हुआ.

पुलिस जुटा रही आरोपी की जानकारी
डीएम ने धर्मेंद्र से उसकी पोस्टिंग के बारे में पूछा कि, वो किस कैडर से हैं उनकी ज्वाइनिंग कहां है. डीएम ने धर्मेंद्र से उसका परिचय पत्र मांगा, जिस पर उसने अपना परिचय पत्र दिखाया. धर्मेंद्र का परिचय पत्र देखकर वह खुद हैरान रह गए. भारत सरकार की मुहर लगे परिचय पत्र में सब कुछ गोलमाल था. सख्ती से पूछताछ करने पर पता चला कि धर्मेंद्र ने फर्जी कार्ड बनवा रखा था और लोगों पर रौब झाड़ने के लिए खुद को डिप्टी एसपी बताया था. वहीं जिलाधिकारी ने बताया कि, धर्मेंद्र नाम के शख्स को संदेह होने पर पकड़ा गया. आरोपी शख्स को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है. पुलिस आरोपी व्यक्ति की सारी जानकारी जुटा रही है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में वोटिंग से पहले महाकुंभ में स्नान करने आएगी दिल्ली सरकार की कैबिनेट? सीएम योगी ने दी सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget