एक्सप्लोरर

Kanpur News: सपा का किला भेदने कानपुर आएंगे पीएम मोदी, लोकसभा चुनाव के लिए तैयार की रणनीति

UP Politics: सपा के गढ़ को भेदने के लिए पीएम मोदी 25 जुलाई को कानपुर आएंगे और मुलायम सिंह के करीबी रहे चौधरी हरमोहन सिंह की 10 वीं पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होंगे.

UP Politics: कानपुर के मेहरबान सिंह का पुरवा को सपा किला माना जाता रहा है. चौधरी हरमोहन सिंह और चौधरी राम गोपाल सिंह ने इस इलाके में समाजवाद को पाला पोसा है. चौधरी हरमोहन सिंह ने ग्राम सभा से लेकर राज्यसभा (Rajyasabha) तक का सफर तय किया और मुलायम सिंह (Mulayam Singh) के पीछे खड़े होकर सपा को प्रदेश में शीर्ष तक ले जाने का काम किया. लेकिन पिछले कुछ समय से सपा का ये किला दरकता दिख रहा है और यहां भगवा सेंधमारी की तैयारी हो चुकी है. यूपी विधानसभा 2022 चुनाव से पहले हरमोहन सिंह के बेटे मोहित यादव ने बीजेपी (PM Modi) ज्वाइन कर ली. 25 जुलाई को चौधरी हरमोहन सिंह की 10 वीं पुण्यतिथि है. ऐसे में पीएम मोदी (PM Modi) खुद कानपुर आ रहे हैं. 

चौधरी हरमोहन की पुण्यतिथि में पीएम होंगे शामिल
सपा के गढ़ के रूप में चर्चित चौधरी हरमोहन सिंह यादव के परिवार को बीजेपी मय करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है. ऐसे में चौधरी हरमोहन सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर मेहरबान सिंह का पुरवा में होने वाले आयोजन में पीएम मोदी के हिस्सा लेने की चर्चा है. कहा जा रहा है कि इसी दौरान कुछ दिनों पहले सपा के कोटे से राज्यसभा सदस्य का कार्यकाल पूरा करने वाले चौधरी हरमोहन सिंह के पुत्र चौधरी सुखराम सिंह यादव भी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. हालांकि सुखराम सिंह अभी जल्दबाज़ी में नहीं दिख रहे. 

सपा के गढ़ में सेंध की तैयारी
बात सिर्फ इतनी नहीं है बीजेपी पीएम की इस मौके मौजूदगी से यादव समाज को बड़ा संदेश देना चाहती है. दरअसल चौधरी हरमोहन सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के मित्र और सहयोगी रहे हैं. मुलायम और चौधरी परिवार के बीच ऐसी निकटता थी कि 2 साल पहले तक चौधरी परिवार के हर कार्यक्रम में मुलायम सिंह, अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में आते रहे. लेकिन केंद्र और प्रदेश में बीजेपी के आने के बाद चौधरी परिवार की अवहेलना के आरोपों के बीच परिवार की सियासत के सुर बदल गए. 

बीजेपी में शामिल हुए चौधरी सुखराम के बेटे

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले चौधरी सुखराम के बेटे मोहित यादव भाजपा में शामिल हो गए हालांकि सुखराम सिंह यादव लगातार मुलायम सिंह यादव के साथ रहने की बात करते रहे लेकिन अब स्थितियां साफ हो चुकी हैं. माना जा रहा है कि पीएम मोदी की मौजूदगी में सुखराम सिंह भी बीजेपी का दामन थाम सकते हैं. इस बहाने बीजेपी 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले यादव के गढ़ इटावा, औरैया और कन्नौज, फर्रुखाबाद के यादव वोट बैंक में बड़ी सेंधमारी करने की कोशिश को अंजाम देने की तैयारी में है. 
Kanwar Yatra 2022: जेवर, अलीगढ़ और मथुरा जाने वाले कांवड़ियों की बढ़ी मुसीबतें, 10 KM की अतिरिक्त दूरी करनी होगी तय

बीजेपी से बढ़ रही हैं नजदीकियां
मोदी समाजवादी आंदोलन के पुरोधा रहे चौधरी हरमोहन सिंह यादव की पुण्यतिथि (25 जुलाई) पर मेहरबान सिंह का पुरवा में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और सभा भी संबोधित करेंगे. जानकरों की माने तो मोदी यहां पर चौधरी हरमोहन सिंह और उनके परिवार की समाज और राजनीति में योगदान पर चर्चा करेंगे. चौधरी हरमोहन परिवार की बीजेपी के दिग्गजों से नजदीकियों की कड़ी केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव बताए जाते हैं. परिवार के मुलायम सिंह यादव से मधुर संबंध जगजाहिर हैं पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से तल्खी के चलते बीजेपी से उनकी नजदीकियां बढ़ती गईं. राज्यसभा सदस्य पद इसी महीने रिटायर हुए चौधरी सुखराम सिंह यादव ने प्रधानमंत्री के आगमन की पुष्टि की है. 

चौधरी सुखराम सिंह ने कहा कि चौधरी हरमोहन सिंह यादव की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया था. पूर्व सांसद सुखराम के अनुसार प्रधानमंत्री कार्यालय से उनके पास फोन आया था जिसमें पीएम के आने की बात कही गयी थी. उनका कहना है कि फिलहाल तो पीएम का आना लगभग तय है. मौसम खराब होने की सूरत उनके मुताबिक जनमानस को मोदी वर्चुअल संबोधन की कर सकते हैं.  

ये भी पढ़ें- 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी का अखिलेश यादव पर हमला, मुलायम का किया जिक्र
CM योगी का अखिलेश यादव पर हमला, मुलायम का किया जिक्र
हापुड़ के अस्पताल में लगी आग, AC में शॉर्ट सर्किट से ब्लास्ट
हापुड़ के अस्पताल में लगी आग, AC में शॉर्ट सर्किट से ब्लास्ट
अखिलेश यादव से नाराज आजम परिवार! कहा- 'CM नहीं PM बनना चाहते हैं'
अखिलेश यादव से नाराज आजम परिवार! कहा- 'CM नहीं PM बनना चाहते हैं'
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
Explained: पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
घर पर ही आसानी से उगाएं लहसुन, हर चटनी में आएगा जबर्दस्त स्वाद
घर पर ही आसानी से उगाएं लहसुन, हर चटनी में आएगा जबर्दस्त स्वाद
Embed widget