एक्सप्लोरर

Kanpur: कानपुर में ट्रैक पार कर रही पिकअप क्रॉसिंग पर ट्रेन से भिड़ी, दो लोगों की दर्दनाक मौत

कानपुर में रेलवे क्रॉसिंग पर गुरुवार को एक हादसे में दो लोगों की जान चली गई और कुछ लोग घायल हो गए. बैरिकेड लगा होने के बाद भी पिकअप क्रॉसिंग को पार कर रहा था.

UP News: कानपुर(Kanpur)-झांसी रूट पर ट्रैक पार करते वक्त एक पिकअप लोडर, ट्रेन (Train-Pickup Collision) से टकरा गया जिसमें उसके परखच्चे उड़ गए. इस घटना में पिकअप में सवार दो लोगों को दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना में कुछ और लोग घायल हो गए हैं. क्षेत्रीय पुलिस और आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पिकअप में सवार घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया.

हादसे के बाद कानपुर-झांसी रेलवे ट्रैक बाधित रहा.

रेलवे अधिकारियों ने सूचना पर पहुंचकर घटनास्थल पर इस हादसे का जायजा लिया. घटना की जांच शुरू कर दी गई है. कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में जलालपुर रेलवे क्रॉसिंग पर पिकअप लोडर ट्रेन से टकरा गया. हादसा सुबह 4 बजे हुआ, जब झांसी की तरफ जा रही 22467 गांधीनगर सुपर फास्ट वीकली क्रॉसिंग से गुजर रही थी. ट्रेन से टकराने के बाद पिकअप आगे खड़े रेलवे पोल से भी टकरा गया. इसके चलते रेलवे की विद्युत लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई. इस हादसे में कृष्णा और विष्णु नाम के व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई. इस हादसे के चलते सुबह 4 बजे से सुबह 7 बजे तक ट्रेन यातायात बाधित रहा. घटना की सूचना पर पहुंचे झांसी रेंज के डीआरएम ने जांच पड़ताल की.  ग्रामीणों ने रेलवे विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया.

बैरिकेड लगाए जाने के बाद भी ट्रैक पार कर रहा था पिकअप लोडर

घटनास्थल पर पहुंचे रेलवे के डीआरएम आशुतोष ने बताया कि एक बड़ा हादसा हुआ है जिससे रेलवे ट्रैक को पार करते समय एक पिकअप के परखच्चे उड़ गए हैं. है हादसे में ट्रेन की बोगी में भी थोड़ी बहुत क्षतिग्रस्त हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही कानपुर देहात एसपी सुनीति और पुलिस महकमे के तमाम आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे. अधिकारियों ने बताया कि इस बात की जांच की जा रही है कि बैरिकेडिंग लगाने के बाद भी पिकअप कैसे रेलवे ट्रैक पर आई और वह ट्रेन से टकरा गई.

ये भी पढ़ें -

Auraiya News: औरैया में दहेज में मिली बाइक बनी काल, घर ले जाते हुए अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget