एक्सप्लोरर

Lockdown के बीच सक्रिय है जालसाजों का गिरोह, इससे पहले कि देर हो जाए जरूर पढ़ें ये खबर  

कानपुर में फेसबुक पर हो रहे फ्रॉड के हर महीने 4 से 5 मामले सामने आ रहे हैं. फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने के बाद व्हाट्सएप नंबर मांगा जाता है और फिर शुरू होता है ब्लैक मेलिंग का खेल.

कानपुर: कोरोना और लॉकडाउन के बीच साइबर अपराध का ग्राफ बढ़ गया है. कोरोना काल में लॉकडाउन के चलते लोग घरों पर हैं, ऐसे में ऑनलाइन ट्रांजैक्शन और ऑनलाइन चैटिंग बढ़ गई है. लेकिन, इसी के साथ साइबर अपराध का ग्राफ भी दिनों दिन बढ़ता जा रहा है. पिछले कुछ दिनों में फेसबुक के जरिए फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर लोगों से ब्लैक मेलिंग के केस सामने आए हैं. कानपुर में साइबर सेल की मानें तो हर महीने 4 से 5 केस फेसबुक में दोस्ती की रिक्वेस्ट भेजकर पैसों की ब्लैक मेलिंग के आ रहे हैं. 

ब्लैक मेल करते हैं जालसाज 
जानकारों की मानें तो फेसबुक के जरिए फ्रॉड के कई मामले सामने आए हैं जिनकी इन्वेस्टिगेशन की जा रही है. फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने के बाद व्हाट्सएप नंबर मांगा जाता है. इस पर वीडियो कॉल कर अश्लील चैट के लिए कहा जाता है. अश्लील चैट के दौरान स्क्रीन रिकॉर्ड कर लिया जाता है. बाद में कुछ दिन बाद वीडियो वायरल करने और यू ट्यूब में पोस्ट करने या फिर परिजनों को भेजने के नाम पर पैसों की ब्लैक मेलिंग शुरू की जाती है. 

सामने नहीं आते हैं लोग 
कानपुर में फेसबुक पर हो रहे फ्रॉड के हर महीने 4 से 5 मामले सामने आ रहे हैं. शिकायतें आ रही हैं लेकिन लोग पहचान छिपाने के चलते FIR नहीं कराते हैं. वीडियो वायरल होने के बाद ओपन नेटवर्क से पुलिस को जो सबूत मिलते हैं उन्हें लेने के साथ ही पीड़ित की ID डिलीट करवा दी जाती है. लेकिन, आवेदक को जांच के दौरान जब कॉल आना बंद हो जाता है तो वो शिकायत पर ध्यान नहीं देता. कई बार कॉल करने के बाद भी वो सामने नहीं आते हैं तो जांच शिथिल हो जाती है और जालसाजों को दूसरा शिकार करने का मौका मिल जाता है.  

ऐसे लेते हैं पैसा 
जालसाज पैसा लेने के लिए अकाउंट नंबर ना देकर G-pay, PhonePe के जरिए पैसा लेते हैं. पीड़ित जैसे ही एक अकाउंट में पैसा भेजता है तो जालसाज उस पैसे को आगे 5 से 6 अकाउंट में भेज देते हैं. ये अकाउंट 5 से 6 अलग-अलग राज्यों के होते हैं जिससे स्थानीय पुलिस को जांच करने में काफी परेशानी आती है. ये अकाउंट जिनके होते हैं उनमें से कुछ लोग मर चुके होते हैं तो किसी का पता गलत होता है. 

ये भी पढ़ें: 

एशिया में फेमस चाचा नेहरू अस्पताल फिर होगा फंक्शनल, सीएम योगी के निर्देश पर तैयार हो रही है कार्य योजना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
'रावण दहन के साथ संकल्प लें कि..', CM योगी ने लिखी पाती, दिया ये संदेश
'रावण दहन के साथ संकल्प लें कि..', CM योगी ने लिखी पाती, दिया ये संदेश
CM धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ एवं शिलान्यास
CM धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ एवं शिलान्यास
टाइगर बहुत ही मासूम और विनम्र..., बॉलीवुड एक्टर पर हुई फायरिंग पर बोले रवि किशन
टाइगर बहुत ही मासूम और विनम्र..., बॉलीवुड एक्टर पर हुई फायरिंग पर बोले रवि किशन

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
Embed widget