एक्सप्लोरर

'सपने में जीजा जी ने छेड़ा', साली ने कोर्ट में कबूला, एयरफोर्स कर्मी को 7 साल बाद मिला न्याय

Kanpur News In Hindi: सपने में साली से कथित छेड़छाड़ के मामले में विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो कोर्ट) ने एयरफोर्स कर्मी को सभी आरोपों से बरी कर दिया है. इस आरोप की वजह से उसे 7 साल तक परेशान होना पड़ा है.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • नाबालिग साली से छेड़छाड़ के आरोप में एयरफोर्स कर्मी को बरी
  • 7 साल की लंबी कानूनी लड़ाई के बाद निर्दोष साबित हुआ
  • साली ने कोर्ट में कहा कि सपने में छेड़छाड़ हुई थी
  • 8 मार्च 2019 की रात साली को आया था सपना

लंबी कानूनी लड़ाई के बाद एक एयरफोर्स कर्मी को उस अपराध में न्याय मिला है, जो शायद उसने किया ही नही था. यह मामला यूपी के कानपुर से सामने आया है, एयरफोर्स कर्मी को अपनी नाबालिग साली से छेड़छाड़ के आरोप में 7 साल तक परेशान रहना पड़ा. इतना ही आरोपी को 19 दिन की जेल की सजा भी काटनी पड़ी. शनिवार को विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो कोर्ट) ने सभी आरोपों से उन्हें बरी कर दिया. 

आपको बता दें कि यह फैसला मुख्य रूप से पीड़िता कही जाने वाली साली के अदालत में दिए गए नए बयान पर आधारित है, जिसमें पीड़िता ने अदालत को बताया कि उसके साथ घटना वास्तव में नहीं हुई थी, बल्कि एक सपने के कारण भ्रम पैदा हुआ था.

10 फरवरी 2019 को हुई थी एयरफोर्स कर्मी की शादी

दरअसल, इस मामले की शुरुआत फरवरी 2019 से हुई. बिठूर (कानपुर) निवासी एयरफोर्स कर्मी अनुराग शुक्ला की शादी 10 फरवरी 2019 को बिधनू क्षेत्र की एक युवती से हुई. शादी के कुछ दिन बाद, 13 फरवरी को अनुराग अपनी पत्नी को लेने ससुराल गए, जहां उनकी साली (पत्नी की छोटी बहन) भी उनके साथ कानपुर आई. परिवार में पिता खेती-किसानी करते हैं, मां और एक बड़ी बहन है.

साली ने जीजा पर लगाया था छेड़छाड़ का आरोप

बताया गया कि 8 मार्च 2019 की रात करीब 9 बजे साली ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया. उसकी बड़ी बहन (अनुराग की पत्नी) कमरे में पहुंची तो साली ने आरोप लगाया कि जीजा ने उसे दबोचा और छेड़छाड़ की. बहन ने तुरंत पुलिस को फोन किया. इसी बीच अनुराग अपने पिता के साथ वहां से चले गए. 

आरोपी को जेल में बिताने पड़े 19 दिन

घटना के करीब 5 महीने बाद, 3 अगस्त 2019 को साली के पिता की शिकायत पर नौबस्ता थाने में FIR दर्ज की गई. पुलिस ने 29 सितंबर 2019 को अनुराग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. उन्हें 19 दिन जेल में रहना पड़ा, उसके बाद 17 अक्टूबर 2019 को जमानत मिली. पुलिस की ओर से चार्जशीट 6 अक्टूबर 2019 को दाखिल हुई और 13 नवंबर 2019 को पॉक्सो कोर्ट में आरोप तय किए गए. आरोपों में मारपीट, बदनामी, छेड़छाड़ और लैंगिक हमला शामिल थे.

साली ने कोर्ट को बताया 'सच में नहीं हुई छेड़छाड़'

ट्रायल के दौरान दिसंबर 2021 में साली ने कोर्ट में बयान दर्ज कराया. उसने कहा, "मैं एंटीबायोटिक दवा लेकर सो रही थी. दवा नशीली होने के कारण आधी नींद में थी. सपने में महसूस हुआ कि जीजू ने मुझे पकड़ लिया है. फिर मैंने शोर मचा दिया. दीदी आई और मुझे अस्पताल ले जाया गया." साली ने स्पष्ट किया कि छेड़छाड़ सच में नहीं, सिर्फ सपने में हुई थी और उसे भ्रम हो गया था.

साली के बयान के बाद कोर्ट ने किया बरी

पीड़िता के पिता और बड़ी बहन ने भी कोर्ट में भ्रम के कारण मुकदमा दर्ज कराने की बात कबूली. अनुराग के वकील करीम अहमद सिद्दीकी ने बताया कि साली के इस यू-टर्न और परिवार के बयानों के आधार पर कोर्ट ने सभी आरोप झूठे पाए और आरोपी को बरी कर दिया.

पीड़ित ने अपने ससुर पर लगाए गंभीर आरोप

वहीं, पीड़ित अनुराग शुक्ला ने कहा, "शादी के 10 दिन बाद ही ससुर ने प्रॉपर्टी मेरी पत्नी और साली के नाम करने का दबाव बनाया. मना करने पर झूठा केस करा दिया." उन्होंने बताया कि इन आरोपों से मानसिक तनाव, सामाजिक बेइज्जती और नौकरी में प्रमोशन रुक गया. वकील ने भी पति-पत्नी के विवाद को आधार बताते हुए ससुर की साजिश का जिक्र किया. फिलहाल युवक को 7 सालों के बाद उस अपराध के लिए बरी किया गया है जिसे शायद उसने किया भी नही था.

झूठे आरोप ने तबाह की जिंदगी

वहीं इस मामले के बाद एक बार फिर से कानूनी जानकारों का मानना है कि कहीं न कहीं किशोरी, युवती, महिलाओं के झूठे आरोप किसी की भी जिंदगी खराब कर देते हैं, लेकिन जब सच आरोपो से परे निकलता है तो शायद आरोपी निर्दोष होने के बाद कि हालातों और मानसिक स्थितियों से गुजरता है ये शायद वही समझ सकता है.

अशोक सिंह 25 सालों से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. कानपुर की राजनीतिक, सामाजिक और क्राइम की खबरों पर नजर रखते हैं. दो जुड़वा बहनों की कहानी दिखाते हुए उन्होंने 3 दिन तक लाइव में अहम भूमिका निभाई थी. इसके लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चमोली टनल हादसा: विकास के बीच सुरक्षा पर बड़ा सवाल
चमोली टनल हादसा: विकास के बीच सुरक्षा पर बड़ा सवाल
ड्रग्स रैकेट का हब बना ग्रेटर नोएडा! करोड़ों की ड्रग्स के साथ 2 नाइजीरियन युवती गिरफ्तार
ड्रग्स रैकेट का हब बना ग्रेटर नोएडा! करोड़ों की ड्रग्स के साथ 2 नाइजीरियन युवती गिरफ्तार
कन्नौज में JNV छात्रों ने खाने की क्वालिटी के खिलाफ किया हंगामा, हॉस्टल के कमरों में किया कैद
कन्नौज में JNV छात्रों ने खाने की क्वालिटी के खिलाफ किया हंगामा, हॉस्टल के कमरों में किया कैद
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget