एक्सप्लोरर

UP MLC Chunav: कानपुर में नामांकन के आखिरी दिन BJP ने दिखाई ताकत, ब्रजेश पाठक ने किया बड़ा दावा

Kanpur MLC Chunav: सपा ने शिक्षक MLC चुनावों के लिए प्रियंका यादव और स्नातक-एमएलसी सीट के लिए कमलेश यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है. बीजेपी ने वेणु रंजन भदौरिया और अरुण पाठक को मैदान में उतारा है.

Kanpur News: भारतीय जनता पार्टी के बारे में कहा जाता है कि पार्टी पूरे साल यानी 365 दिन और 24 घंटे चुनावी मोड में दिखती है. 12 जनवरी को स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के नामांकन का आखिरी दिन था. इसे लेकर बीजेपी ने धुआंधार तैयारी की थी. कानपुर (Kanpur) में शक्ति प्रदर्शन के जरिए बीजेपी ने विरोधियों को एक बड़ा और कड़ा संदेश देने की कोशिश की. अब तक जो चुनाव राजनीतिक दलों द्वारा परोक्ष नहीं, बल्कि अपरोक्ष रूप से लड़ा जाता रहा है. इस बार बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों को उतारकर बड़े- बड़े शिक्षक नेताओं और संगठनों की बोलती बंद कर दी है.

अब तक कानपुर-उन्नाव शिक्षक एमएलसी सीट पर काबिज रहे राज बहादुर चंदेल को सभी दल अपना समर्थन देते आए हैं. शर्मा गुट और चंदेल गुट के शिक्षक नेता इस सीट पर ना सिर्फ ताल ठोंकते दिखते थे, लेकिन इस बार की सियासी सजावट कुछ दूसरी तरह की ही दिखती है. 

सपा और बीजेपी ने एक दूसरे को दी चुनौती
सपा और बीजेपी  ने एक दूसरे को सीधी चुनौती देते हुए अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं. सपा ने शिक्षक एमएलसी चुनावों के लिए प्रियंका यादव और स्नातक-एमएलसी सीट के लिए डॉक्टर कमलेश यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है. वहीं बीजेपी ने शिक्षक एमएलसी पद के लिए पहली बार वेणु रंजन भदौरिया को उम्मीदवार बनाया है तो स्नातक एमएलसी सीट पर दो बार के अपने एमएलसी अरुण पाठक को तीसरी बार मैदान में उतारा है.

बीजेपी ने इन चुनावों के आखिरी दिन शक्ति प्रदर्शन के जरिए बड़ा संदेश देने की कवायद की. झांसी में प्रत्याशी बाबू लाल तिवारी के लिए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मोर्चा संभाला तो कानपुर में दूसरे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक सड़कों पर उतरे. बीजेपी के लिए कहा जाता है कि बीजेपी इवेंट मैनेजमेंट पार्टी है और कानपुर की सड़कों पर नामांकन का आखिरी दिन भी पार्टी का मैनेजमेंट काबिले तारीफ़ देखा गया. ब्रजेश पाठक के साथ केबिनेट मंत्री राकेश सचान, राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, सांसद सत्यदेव पचौरी अकबरपुर से सांसद देवेंद्र सिंह भोले, विधायक अभिजीत सिंह सांगा विधायक सुरेंद्र मैथानी विधायक नीलिमा कटियार समेत सभी बड़े क्षेत्रीय नेता मौजूद रहे.

नामांकन के लिए एक भव्य जुलूस की तैयारी की गई और सभी बड़े नेता एक भव्य रथ पर सवार होकर आगे बढ़े, लेकिन गाड़ियों और कार्यकर्ताओं के हुजूम के चलते सरसैया घाट से मंडलायुक्त कार्यालय को जानी वाली वीआईपी रोड पूरी तरह जाम हो गई. कार्यकर्ताओं की जबरदस्त नारेबाजी और जोश के बीच ब्रजेश पाठक को रथ से उतरकर अपनी गाड़ी पर सवार होकर नामांकन के लिए आगे बढ़ना पड़ा. वहीं कार्यकर्ताओं की जबरदस्त भीड़ के बीच ब्रजेश पाठक नॉमिनेशन की औपचारिकता पूरा कर वक्त से पहले ही लखनऊ निकल गए.हालांकि कार्यकर्ताओं की भीड़ को देखकर दोनों प्रत्याशी और बीजेपी के बड़े नेता बहुत प्रसन्न दिखे. 

यह भी पढ़ें:- UP News: 'जोशीमठ में बड़ी त्रासदी के बावजूद नींद से नहीं जागी सरकार', अखिलेश यादव ने की उचित मुआवजे की मांग

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget