एक्सप्लोरर

UP News: कानपुर में नगर पालिका कार्यालय में लगी भीषण आग, फर्नीचर सहित जरूरी दस्तावेज हुए जलकर खाक

Kanpur Fire: इस घटना के बाद कर्मचारियों ने बताया की बहुत दिनों से यहां शॉर्ट सर्किट की समस्या बनी हुई थी और कई बाद फाल्स सीलिंग से धुंआ उठाने और चिंगारी निकलते हुए भी देखा गया.

Kanpur News: कानपुर देहात के पुखरायां नगर पालिका में बने कार्यालय में अचानक सुबह आग लगने से अफरातफरी मच गई. अचानक लगी आग ने बंद कार्यालय में बड़ा रूप ले लिया, जिससे सुबह कार्यालय पहुंच रहे कर्मियों ने पुलिस सहित अग्नि शमन विभाग को सूचना दी. आग में कार्यालय के दस्तावेज सहित फर्नीचर और एसी जलकर खाक हो गए.

बता दें कि पुखरायां नगर पालिका में सुबह अवहाना से परिसर के कमरे से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते धुएं का गुबार निकलने लगा. जिसकी क्षेत्रीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, वहीं लोगों ने कार्यालय में आग को बुझाने का भी प्रयास शुरू कर दिया. हालांकि कार्यालय परिसर में बने कमरे में लगे ताले की वजह से आग बुझाना मुश्किल साबित हो रहा था, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम ने नगर पालिका अध्यक्ष को सूचित कर कार्यालय की चाबी लाने की बात कही. फिर बढ़ती आग को देख दमकल कर्मियों ने कार्यालय का तला तोड़कर आग बुझाने का काम शुरू कर दिया और बिजली विभाग को सूचना देकर कार्यालय की बिजली को शट डाउन कराकर कुछ हो देर में आग पर काबू पा लिया.

वहीं आग की सूचना पर नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि और अन्य कर्मी मौके पर पहुंचे तो अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने आग पर कुछ हो देर में काबू पा लिया था. आग के चलते कार्यालय में लगे दो एसी, फर्नीचर और कुछ जरूरी दस्तावेज आग में जलकर खाक हो गए. कर्मचारियों ने बताया की बहुत दिनों से यहां शॉर्ट सर्किट की समस्या बनी हुई थी और कई बाद फाल्स सीलिंग से धुंआ उठाने और चिंगारी निकलते हुए भी देखा गया. हालांकि नगरपालिका के ईओ को कई बार इस समस्या से अवगत भी कराया गया है लेकिन किसी बड़े हादसे का अधिकारी इंतजार कर रहे थे.

वहीं आज इस आग ने सिर्फ कुछ दस्तावेज और समान को जलाकर खाक किया, अगर कार्यलयल में लोग मौजूद होते तो किसी की जान भी जा सकती थी. अग्निशमन अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया की सुबह के समय करीब 9  जे उन्हें आग की सूचना दी गई थी लेकिन आग पहले ही लग चुकी थी. मौके पर दमकल की गाड़ियां भेज कर आग पर काबू पाया गया लेकिन शॉर्ट सर्किट के चलते लगी आग कार्यालय में लगी ओबीसी पैनल की फाल्स सीलिंग की वजह से बढ़ गई और फर्नीचर सहित जरूरी सामान जल गया.

UP News: जेल में बंद मुख्तार अंसारी की आंखों में मोतियाबिंद, शारीरिक रूप से भी परेशान है माफिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई
सावन: कंधे पर माता पार्वती, सिरसा के विनोद भी अनूठी भक्ति
सावन: कंधे पर माता पार्वती, सिरसा के विनोद भी अनूठी भक्ति
उत्तराखंड: 152 शिक्षकों को नोटिस, दस्तावेजों की जांच शुरू
उत्तराखंड: 152 शिक्षकों को नोटिस, दस्तावेजों की जांच शुरू

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
बांकीपुर के रिजल्ट पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'जनता ने जन सुराज…'
बांकीपुर के रिजल्ट पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'जनता ने जन सुराज…'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
Embed widget