एक्सप्लोरर

UP News: सपा नेता इरफान सोलंकी और बिल्डर शौकत पर गैंगस्टर एक्ट के तरह कार्रवाई, 20 करोड़ की संपत्ति जब्त

समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी और बिल्डर शौकत पहलवान की पुलिस ने शुक्रवार को 20 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की है. पुलिस ने बताया कि शौकत पहलवान की अन्य संपत्तियों की जब्ती शनिवार को की जाएगी.

UP News: कानपुर आयुक्तालय पुलिस ने जेल में बंद समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी और बिल्डर शौकत पहलवान की जाजमऊ स्थित 20 करोड़ रुपए की संपत्ति शुक्रवार को जब्त की है. फीलखाना थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस ने गिरोहबंद (गैंगस्टर) अधिनियम की धारा 14 (1) के तहत जाजमऊ के हिलाल कंपाउंड में 20 करोड़ रुपए मूल्य के 27 फ्लैट जब्त किए हैं.

बिल्डर शौकत पहलवान ने कथित रूप से समझौते पर ली गई जमीन में जेल में बंद सपा विधायक सोलंकी ने कथित रूप से अवैध तौर पर अर्जित धन का निवेश किया था. एक महिला को परेशान करने और उसके भूखंड को हड़पने के लिए उसके घर में आग लगाने के आरोप में आत्मसमर्पण के बाद सोलंकी और उनके भाई रिजवान को गिरफ्तार किया गया था और उसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोहबंद अधिनियम और असामाजिक गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम लगाया था. पुलिस ने तीन अन्य-बिल्डर शौकत पहलवान, इजराइल उर्फ आटे वाला और मोहम्मद शरीफ को भी आरोपी बनाया.

शनिवार को होगी अन्य संपत्तियां जब्त

थाना प्रभारी ने कहा कि सोलंकी, उनके भाई रिजवान, बिल्डर शौकत और अन्य की संपत्ति जब्ती की कार्रवाई शुक्रवार से शुरू हो गई है. उन्होंने कहा कि यह निर्णय लिया गया है कि सिविल लाइंस के ग्वालटोली स्थित शौकत पहलवान और उसके परिवार के सदस्यों की कथित रूप से स्वामित्व वाली कई ऊंची इमारतों की जब्ती शनिवार को की जाएगी. संयुक्त पुलिस आयुक्त (जेसीपी) आनन्‍द प्रकाश तिवारी ने बताया कि जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी, उनके भाई रिजवान, बिल्डर शौकत और उनके अन्य सहयोगियों की दो दर्जन से अधिक संपत्तियों की पहचान की गई है, जिन्होंने अवैध तरीकों से इसे जमा किया था.

तिवारी ने कहा कि लगभग 150 करोड़ रुपये से अधिक की अनुमानित ये संपत्तियां ग्वालटोली, सिविल लाइंस, चमनगंज, बेकनगंज, अनवरगंज, जाजमऊ और पड़ोसी उन्नाव जिले में स्थित हैं. उन्होंने कहा, 'हमने कानपुर विकास प्राधिकरण और कानपुर नगर निगम से सपा विधायक और उसके गिरोह के सदस्यों की संपत्तियों का विवरण जानने में मदद मांगी थी.'

ये भी पढ़ें: UP Politics: सीएम योगी ने दिए नए संकेत, बोले- 'अमित शाह में दिखती है पीएम मोदी और वीर सावरकर की छाप', बढ़ी हलचल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बुलंदशहर में साक्षर हत्याकांड का खुलासा, ट्रांसजेंडर से रिश्तों के विवाद में दोस्त ने रची साजिश, 3 गिरफ्तार
बुलंदशहर में साक्षर हत्याकांड का खुलासा, ट्रांसजेंडर से रिश्तों के विवाद में दोस्त ने रची साजिश, 3 गिरफ्तार
वाराणसी में दर्दनाक हादसा, मदरसे के हॉल में लिफ्ट गिरने से युवक की मौत, एक की हालत नाजुक
वाराणसी में दर्दनाक हादसा, मदरसे के हॉल में लिफ्ट गिरने से युवक की मौत, एक की हालत नाजुक
हापुड़ के पिलखुवा में स्कूल का शर्मनाक कांड, मासूम घायल, शिकायत पर परिवार से मारपीट का आरोप
हापुड़ के पिलखुवा में स्कूल का शर्मनाक कांड, मासूम घायल, शिकायत पर परिवार से मारपीट का आरोप
देहरादून घटना के बाद एक्शन मोड में सरकार, CM धामी ने पूरे राज्य में शुरू किया ‘ऑपरेशन प्रहार'
देहरादून घटना के बाद एक्शन मोड में सरकार, CM धामी ने पूरे राज्य में शुरू किया ‘ऑपरेशन प्रहार'

वीडियोज

धुरंधर: द रिवेंज | LTF ऑफिसर ऋषभ वर्मा, संजय दत्त संग काम और आदित्य धर की पीक डिटेलिंग पर खास बातचीत
Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel
Trump Surrender: महायुद्ध का मैदान छोड़.. भागने को मजबूर ट्रंप? | Iran Israel War Update | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
युद्ध के बीच ईरान में सत्ता संघर्ष, IRGC ने अपने हाथों में लिया पूरा कंट्रोल, पेजेशकियान की पावर पर संकट?
युद्ध के बीच ईरान में सत्ता संघर्ष, IRGC ने अपने हाथों में लिया पूरा कंट्रोल, पेजेशकियान की पावर पर संकट?
दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती भ्रष्टाचार के मामले में दोषी करार, कल सजा का ऐलान
दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती भ्रष्टाचार के मामले में दोषी करार, कल सजा का ऐलान
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
इंग्लैंड को छोड़ जिम्बाब्वे से खेलेंगे सैम कर्रन और उनके भाई टॉम कर्रन? जानें वायरल दावे की सच्चाई
इंग्लैंड को छोड़ जिम्बाब्वे से खेलेंगे सैम कर्रन और उनके भाई टॉम कर्रन? जानें सच्चाई
'रामायण' के टीजर लॉन्च से पहले एयरपोर्ट पर दिखे रणबीर कपूर, एक्टर को देख पैप्स ने कहा- जय श्री राम
'रामायण' के टीजर लॉन्च से पहले एयरपोर्ट पर दिखे रणबीर कपूर, एक्टर को देख पैप्स ने कहा- जय श्री राम
HS फूलका का BJP में जाना: 2027 पंजाब चुनाव से पहले सिख राजनीति, नैरेटिव और समीकरणों का बड़ा रीसेट?
HS फूलका का BJP में जाना: 2027 पंजाब चुनाव से पहले सिख राजनीति, नैरेटिव और समीकरणों का बड़ा रीसेट?
Viral Video : पहाड़ों पर घूमने गई थीं पापा की परियां, आपस में ही करने लगीं मार-कुटाई, देखें वायरल वीडियो
पहाड़ों पर घूमने गई थीं पापा की परियां, आपस में ही करने लगीं मार-कुटाई, देखें वायरल वीडियो
इन फूलों की रहती है भारी डिमांड, किसानों के लिए है तगड़े मुनाफे का सौदा
इन फूलों की रहती है भारी डिमांड, किसानों के लिए है तगड़े मुनाफे का सौदा
Embed widget