एक्सप्लोरर

Kanpur News: कानपुर मेट्रो का बाकी काम कब तक हो जाएगा पूरा? सीएम योगी ने दी बड़ी जानकारी

Kanpur News: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कानपुर मेट्रो के शेष काम को लेकर बड़ी जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि आ मेट्रो के जरिए लोगों को लाभ मिल रहा है.

Kanpur News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 अप्रैल को प्रस्तावित कानपुर दौरे से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय में एक अहम समीक्षा बैठक की. इस बैठक में उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों का गहराई से जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे में कोई भी चूक नहीं होनी चाहिए. साथ ही उन्होंने 24 अप्रैल तक प्रदेशभर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए, ताकि ‘स्वच्छ और सुंदर कानपुर’ की छवि पेश की जा सके.

हजारों करोड़ की परियोजनाएं बदलेंगी कानपुर की तस्वीर
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कानपुर में 11 बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे, जिनकी कुल लागत करीब ₹20,656 करोड़ है. इनमें घाटमपुर तापीय विद्युत परियोजना (₹9,338 करोड़), पनकी तापीय विस्तार परियोजना (₹8,305 करोड़) और 7 किमी लंबी मेट्रो रेल परियोजना (₹2,120 करोड़) जैसी योजनाएं शामिल हैं. इसके अलावा बिनगवां में 40 एमएलडी टर्शरी ट्रीटमेंट प्लांट, किदवई नगर में 100 बेड का अस्पताल और पनकी पॉवर हाउस रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी जैसी परियोजनाएं भी शहर को नई दिशा देंगी.

यूपी के प्रमुख पर्यटन स्थलों का दीदार करेगा विदेशी प्रतिनिधिमंडल, ईको टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा

सभा स्थल और जनसुविधाएं हों दुरुस्त
सीएम योगी ने जनसभा की तैयारियों का भी जायजा लिया. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक की सड़कों की मरम्मत कराई जाए, झाड़ियां साफ हों और जरूरत हो तो इंटरलॉकिंग भी कराई जाए. उन्होंने कहा कि सभा स्थल पर बड़ी स्क्रीन लगाई जाए, स्वच्छ शौचालय, शुद्ध पेयजल और गुड़ की
व्यवस्था हो, ताकि जनता को कोई असुविधा न हो. इसके अलावा सभा में आने वालों के लिए 800 बसों की व्यवस्था और सुनियोजित पार्किंग की योजना भी बनाई गई है.

24 अप्रैल तक चले विशेष स्वच्छता अभियान
मुख्यमंत्री ने नगर निगम, जनप्रतिनिधियों और भाजपा संगठन के कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे 24 अप्रैल तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाएं. उन्होंने कहा कि प्लास्टिक मुक्त वातावरण, कूड़े के निस्तारण और साफ-सफाई की जिम्मेदारी सभी को मिलकर निभानी होगी. ग्रामीण इलाकों को भी इस अभियान से जोड़ा जाए, ताकि प्रधानमंत्री को स्वच्छ, सुसंस्कृत और जागरूक कानपुर दिखे.

कानपुर मेट्रो से सुगम होगी यात्रा
सीएम योगी ने बताया कि 16 किमी लंबी मेट्रो कनेक्टिविटी जनता को मिल चुकी है और शेष हिस्से का कार्य जल्द पूरा किया जाएगा. इससे यातायात जाम से राहत मिलेगी और शहर में सफर आसान होगा.

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर तेज़ी से काम हो रहा है. उत्तर प्रदेश में भी पिछले सात वर्षों में मेट्रो, एक्सप्रेसवे, बिजली उत्पादन, जलशोधन और स्वच्छता जैसे क्षेत्रों में ऐतिहासिक काम हुए हैं. अब कानपुर में इन परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास से न केवल शहर को फायदा मिलेगा, बल्कि प्रदेश के विकास को भी नई रफ्तार मिलेगी.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जब हर मांग स्वीकार कर ली...', विपक्ष पर भड़कीं MLA पूजा पाल
'जब हर मांग स्वीकार कर ली...', विपक्ष पर भड़कीं MLA पूजा पाल
अखिलेश के पुराने साथी से गठबंधन करेगी कांग्रेस! सामने आई तस्वीर
अखिलेश के पुराने साथी से गठबंधन करेगी कांग्रेस! सामने आई तस्वीर
AIMIM ने किया राहुल गांधी का समर्थन, प्रवक्ता बोले- आगे भी...
AIMIM ने किया राहुल गांधी का समर्थन, प्रवक्ता बोले- आगे भी...
UP News: मुख्यमंत्री योगी का मैनपुरी दौरा: सीएम बोले –‘अब कर्फ्यू न दंगा, यूपी में सब चंगा’
मुख्यमंत्री योगी का मैनपुरी दौरा: सीएम बोले –‘अब कर्फ्यू न दंगा, यूपी में सब चंगा’

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
Nitin Gadkari Controversy: E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
Embed widget