एक्सप्लोरर

यूपी के प्रमुख पर्यटन स्थलों का दीदार करेगा विदेशी प्रतिनिधिमंडल, ईको टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा

UP News: फैम ट्रिप राज्य को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन के नक्शे पर एक मजबूत दावेदार बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

UP News: उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक महत्व अब विदेशी सैलानियों तक और मजबूती से पहुंचेगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में प्रदेश को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर और मजबूती देने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है. 22 अप्रैल से 30 अप्रैल तक विदेशी प्रतिनिधिमंडल को यूपी भ्रमण पर लाया जाएगा. इसमें यूके, यूएस, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया की प्रमुख ट्रैवल कंपनियों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे. यह भ्रमण उत्तर प्रदेश ईको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा आयोजित ‘फैम ट्रिप’ के तहत कराया जा रहा है.

आगरा से होगी शुरुआत, काशी में होगा समापन
विदेशी मेहमानों की यह यात्रा आगरा से शुरू होकर कन्नौज, लखनऊ, प्रयागराज और अंत में काशी तक पहुंचेगी. प्रतिनिधिमंडल बटेश्वर के मंदिरों और चंबल सफारी का अनुभव लेने के बाद कन्नौज में इत्र निर्माण की पारंपरिक विधियों से रूबरू होगा. कन्नौज को ‘इत्र की राजधानी’ कहा जाता है और यहां का हस्तनिर्मित इत्र पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है. इसके बाद प्रतिनिधि लखनऊ पहुंचेंगे, जहां वे शहर की नवाबी विरासत, चिकनकारी, ऐतिहासिक इमारतों और पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लेंगे.

यूपी में नगर निगमों का होगा सीमा विस्तार, सीएम योगी के निर्देश पर विभाग ने बनाया रोडमैप

प्रयागराज और काशी की धार्मिकता से भी होंगे परिचित
लखनऊ के बाद प्रतिनिधियों को प्रयागराज ले जाया जाएगा, जहां वे संगम, अक्षयवट और अन्य ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करेंगे. अंत में यह दल काशी पहुंचेगा, जहां वे काशी विश्वनाथ मंदिर, गंगा आरती, बनारस की गलियों और स्थानीय कला-संस्कृति का अनुभव लेंगे. वाराणसी की सुबह और शाम को देखने लाखों देशी-विदेशी पर्यटक हर साल आते हैं, ऐसे में इस यात्रा का अंतिम पड़ाव बनारस विशेष महत्व रखता है.

इको टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य उत्तर प्रदेश को केवल धार्मिक पर्यटन नहीं, बल्कि सांस्कृतिक, प्राकृतिक और इको टूरिज्म की दृष्टि से भी एक अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित करना है. दुधवा नेशनल पार्क, पीलीभीत टाइगर रिजर्व और कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य जैसे स्थान प्रदेश में ईको टूरिज्म की असीम संभावनाएं रखते हैं.

लिखेंगे रिपोर्ट और करेंगे प्रचार
इस फैम ट्रिप में शामिल प्रतिनिधि अपने अनुभवों को रिपोर्ट्स, लेखों और सोशल मीडिया पोस्ट्स के ज़रिए साझा करेंगे, जिससे प्रदेश के पर्यटन स्थलों को वैश्विक पहचान मिलेगी. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में विदेशी पर्यटकों की संख्या में भी इज़ाफा होने की उम्मीद है.

गौरतलब है कि बीते वर्षों में उत्तर प्रदेश ने पर्यटन क्षेत्र में रिकॉर्ड प्रगति की है. 2023 में राज्य में सबसे अधिक घरेलू पर्यटक आए. अब सरकार का लक्ष्य विदेशी पर्यटकों की संख्या को भी दोगुना करना है. इसके लिए प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं, कनेक्टिविटी और प्रचार-प्रसार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Muzaffarnagar News: नशीला पदार्थ खिलाकर रेप, फिर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव; 4 पर केस दर्ज
नशीला पदार्थ खिलाकर रेप, फिर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव; 4 पर केस दर्ज
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
UP Weather: यूपी में बदलने वाला है मौसम, आज लखनऊ समेत 37 जिलों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी
यूपी में बदलने वाला है मौसम, आज लखनऊ समेत 37 जिलों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी
UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
Dhamaal 4 Box Office Day 7: 'धमाल 4' ने 7वें दिन भी दनादन छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल, बनी ऐसा करने वाली साल की तीसरी फिल्म
'धमाल 4' ने 7वें दिन भी खूब छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल
Delhi Weather Today: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
Success Story: 10 सेकेंड से टूटा था पुलिस बनने का सपना, अब किसान की बेटी बनी सब-इंस्पेक्टर
10 सेकेंड से टूटा था पुलिस बनने का सपना, अब किसान की बेटी बनी सब-इंस्पेक्टर
Royal Enfield Classic 350 खरीदने वालों की हुई मौज, पहली बार मिलेंगे ये 2 बड़े फीचर्स
Royal Enfield Classic 350 खरीदने वालों की हुई मौज, पहली बार मिलेंगे ये 2 बड़े फीचर्स
Embed widget