एक्सप्लोरर

Kanpur: कानपुर मेडिकल कॉलेज में जूनियर्स से रैगिंग, परीक्षा के वक्त खेलने का दबाव, जांच करेगी कमिटी

उत्तर प्रदेश के कानपुर मेडिकल कॉलेज के जूनियर छात्रों ने रैगिंग की शिकायत की है जिसके बाद जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है. कॉलेज प्रशासन मामले में आगे एफआईआर भी दर्ज करा सकता है.

UP News:  कानपुर ( Kanpur) के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज (GSVM Medical College) में रैगिंग का मामला सामने आया है. जूनियर छात्र ने एंटी रैगिंग सेल में सीनियर्स की प्रताड़ना की शिकायत की है.  कॉलेज प्रबंधन ने  बताया कि पहली नजर में रैगिंग (Ragging) का मामला नहीं दिखता, अगर रैगिंग हुई है तो दोषियों को सख्त  सजा दी जाएगी. जांच के लिए 12 सदस्यीय समिति का भी गठन किया गया. एमबीबीएस सेकंड ईयर के मेडिकल छात्र ने एंटी रैगिंग सेल में शिकायत की है कि थर्ड ईयर और फोर्थ ईयर के सीनियर मेडिकल छात्र रोज ग्राउंड में आकर मैच खेलने के लिए बुला रहे हैं और नहीं आने पर धमकी देते हैं.

द्वितीय वर्ष के छात्रों की परीक्षाएं चल रही हैं ऐसे में सीनियर्स परीक्षा के समय पूरे बैच के छात्रों को परेशान कर रहे हैं. इससे कई छात्र तनाव में दिख रहे हैं. हालांकि मेडिकल कॉलेज प्रसाशन का कहना है कि रैगिंग की सूचना के बाद तत्काल इस पर समिती गठित कर दी गई है. अभी 7 दिसंबर को ही मेडिकल कॉलेज में सीनियर की ओर से नए छात्रों की रैगिंग का वीडियो वायरल हुआ था. जिस पर स्वरूप नगर थाने में प्राचार्य डॉ संजय काला ने एफआईआर दर्ज कराई थी. पुलिस उसकी इन्वेस्टिगेशन कर रही है.

वहीं मंगलवार को मिली शिकायत एंटी रैगिंग सेल में डाली गई है. जिस पर कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया है शिकायत मिलने के बाद प्राचार्य प्रोफेसर संजय काला एक्शन में आ गए हैं. उन्होंने कॉलेज की एंटी रैगिंग कमेटी की आपात बैठक बुलाकर एक 12 सदस्यों की समिति गठित कर दी है. मेडिकल कॉलेज प्रशासन का कहना है कि पिछले साल 30 नवंबर को भी इसी तरह की एक शिकायत की गई थी और जो शिकायत 12 दिसंबर को एंटी रैगिंग सेल में की गई है उसकी लैंग्वेज एक जैसी है जो शक पैदा करती है. एंटी रैगिंग कमिटी ने जांच में पहली नजर में पाया है कि मामला रैगिंग का नहीं लग रहा है. हालांकि कमिटी छात्रों से इस बारे में बात करेगी.

एफआईआर कराई जा सकती है दर्ज

इसी तरह की शिकायत पिछले साल भी की गई थी. बताया जा रहा है कि अगर शिकायतकर्ता की सही पहचान नहीं हो सकी और घटना में सच्चाई नहीं मिली तो इसकी हकीकत को सामने लाने के लिए पुलिस के साइबर सेल में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी. वहीं कॉलेज प्रशासन रैगिंग की आहट के बाद काफी चौकन्ना दिख रहा है और इसे लेकर काफी सख्त रुख अपनाने की बात कह रहा है.

ये भी पढ़ें: Lucknow News: मुस्लिम वोट बैंक की ओर फिर हुआ बसपा का रुख! सुप्रीमो मायावती ने बनाई ये रणनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़: शिक्षकों की कमी को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, नियुक्ति की मांग
आजमगढ़: शिक्षकों की कमी को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, नियुक्ति की मांग
CM योगी बोले- 'भारत-जापान साझेदारी से बढ़ेंगे निवेश और रोजगार के अवसर'
CM योगी बोले- 'भारत-जापान साझेदारी से बढ़ेंगे निवेश और रोजगार के अवसर'
महोबा में 10वीं की छात्रा से हैवानियत, बंधक बनाकर किया गैंगरेप
महोबा में 10वीं की छात्रा से हैवानियत, बंधक बनाकर किया गैंगरेप
सहारा इंडिया के खिलाफ मामला होगा दर्ज, कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट
सहारा इंडिया के खिलाफ मामला होगा दर्ज, कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget