एक्सप्लोरर

Kanpur News: पति से झगड़े के बाद निकली थी, अगले दिन होटल में पंखे से लटका मिला शव, परिजनों ने कही ये बात

Kanpur Crime News: मृतका के परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही सुसराल वाले उनकी बेटी को दहेज के लिए तंग करते थे. वो प्राईवेट नौकरी करती थी, वो उसके पैसे भी छीन लेते थे.

Kanpur Suicide: कानपुर के गोविंद नगर थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां के होटल दीप के कमरे में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली. सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम (Post-mortem) को भेज दिया है. महिला के परिजनों ने ससुरालवालों पर दहेज के चलते प्रताड़ना का आरोप लगाया है. 

खबर के मुताबिक शहर के दबौली इलाके में रहने वाली बबली सिंह की शादी 7 दिसंबर 2022 को फतेहपुर जनपद के बिंदकी में रहने वाले युवक विनीत से हुई थी. शादी के बाद बबली कानपुर की जूही लाल कॉलोनी में किराए के मकान में पति के साथ रह रही थी. बबली ने देर शाम गोविंद नगर स्थित होटल दीप पहुंची थी. होटल स्टाफ को उसने एक परीक्षा का हवाला देकर रूम बुक कराया था, जिसके बाद से ही वो कमरे से नहीं निकली. अगली सुबह से जब हाउसकीपिंग के लिए होटल स्टाफ बबली के रूम पहुंचा तो कई बार बेल बजाने और दरवाजा खटखटाने के बाद भी नहीं खुला, इसके बाद वो वापस आ गया. 

पंखे से झूलता दिखा शव

शुक्रवार शाम को वो फिर रूम पर पहुंचा लेकिन दरवाजा नहीं खुला तो शक होने पर होटल के मैनेजर को जानकारी दी. जिसके बाद होटल स्टाफ ने बालकनी की खिड़की से झांककर देखा तो महिला का शव दुपट्टे के सहारे पंखे से झूलता मिला. जिसके बाद होटल स्टाफ ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मास्टर चाबी के जरिए लॉक खोलकर फॉरेंसिक के साथ घटनास्थल की जांच की और महिला के मोबाइल के जरिए उसके परिजनों को सूचना दी. जिस पर महिला के मायके वाले मौके पर पहुंच गए. 

परिजनों ने लगाया दहेज के प्रताड़ित करने का आरोप

महिला के भाई कुलदीप ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे. उसकी बहन प्राइवेट जॉब करती थी, ससुरालवाले उसके पैसे भी ले लिया करते थे. होटल आने से पहले भी उसका पति से विवाद हुआ था. हम लोगों ने सोचा कि वो हमारे घर आएगी, लेकिन नहीं आई तो थाने में उसकी गुमशुदगी लिखवाई थी. अब जानकारी मिली की उसने आत्महत्या कर ली है. 

इस मामले पर एसीपी संतोष कुमार सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की है और शव को पोस्टमार्टम को भेजा जा रहा है, आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी. 

ये भी पढ़ें- UP IPS Transfer List: यूपी में योगी सरकार ने 11 आईपीएस अफसरों का किया तबादला, शलभ माथुर बनें अलीगढ़ के DIG, देखें लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?
बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?
गाजियाबाद: बच्चों की तस्करी का खुलासा, दंपत्ति ने अपने बच्चे को भी बेचा, 7 गिरफ्तार
गाजियाबाद: बच्चों की तस्करी का खुलासा, दंपत्ति ने अपने बच्चे को भी बेचा, 7 गिरफ्तार
Xप्लेन: बिहार के बाद UP में लागू होने पर कितना खर्च? जानें मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का पूरा गणित
UP में लागू होने पर कितना खर्च? जानें मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का पूरा गणित
लखनऊ ईदगाह में बच्चों की तिरंगा प्रतियोगिता, देशभक्ति का दिया संदेश
लखनऊ ईदगाह में बच्चों की तिरंगा प्रतियोगिता, देशभक्ति का दिया संदेश

वीडियोज

Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget