एक्सप्लोरर

Kanpur Viral Video: कानपुर में सरेआम दबंगई, पुलिस के सामने मासूम की पिटाई, वीडियो शेयर कर क्या बोले अखिलेश यादव?

UP News: कानपुर के वायरल वीडियो ने विपक्ष को यूपी सरकार पर हमला करने का मौका दे दिया है. अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर कर यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए.

UP Crime News: यूपी में अपराधियों को पुलिस का खौफ नहीं है. आए दिन एनकाउंटर के बावजूद अपराध पर लगाम नहीं लग पा रही है. सोशल मीडिया पर कानपुर के जाजमऊ का रोंगटे खड़े कर देनेवाला वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में एक शख्स सरेआम मासूम बच्चे पर हमला करते हुए नजर आ रहा है. गुस्से में शख्स बच्चे को बचाने की कोशिश पर भी ध्यान नहीं देता है और पिटाई जारी रखता है. हैरानी की बात है कि घटनास्थल पर पुलिस जीप होने के बावजूद सरेआम लात-घूसों की बरसात होती है. वीडियो वायरल होने के बाद कानून-व्यवस्था को विपक्ष ने मुद्दा बना लिया. सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सवाल खड़े कर यूपी सरकार पर हमला बोला है. 

पुलिस जीप होने के बावजूद सरेआम बच्चे की पिटाई

सोशल मीडिया पर मानवता को शर्मसार करदेनेवाला वीडियो सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स मासूम बच्चे को दिनदहाड़े पीट रहा है और पुलिस की जीप घटनास्थल पर खड़ी है. हमलावर शख्स के गुस्से का कारण साफ नहीं हुआ है. स्थानीय लोगों के रोके जाने पर भी शख्स बच्चे की लात-घूंसों से पिटाई जारी रखता है. जाजमऊ इलाके के वीडियो को अखिलेश यादव ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर करते हुए लिखा कि यूपी में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो रही है. पुलिस की जीप खड़ी है और दबंग शख्स मासूम बच्चे को पीट रहा है. उन्होंने लिखा, "उत्तर प्रदेश में गुंडाराज, जंगलराज कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है."

वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस

किरकिरी होने के बाद पुलिस ने हमलावर को हिरासत में ले लिया है. आरोपी की पहचान गंगा विहार कॉलोनी निवासी मोहम्मद फैसल के रूप में हुई है. मोहम्मद फैसल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है. 

UP News: सपा सांसद ने BJP और RSS पर साधा निशाना, कहा-हिंदू मुस्लिम की नफरत फैलाकर हालात बिगाड़ रहे हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget