एक्सप्लोरर

Kanpur Exclusive: मौत के आंकड़ों को छिपा रहा है कानपुर का सरकारी अस्पताल, क्या है 160 मौतों का सच

कानपुर में कोरोना की दूसरी लहर ने जमकर तबाही मचाई थी. इस दौरान अस्पतालों में कई मौतें हुईं. वहीं, नगर के सरकारी अस्पताल हैलट में मौत के आंकड़ों को छिपाने का खेल चल रहा है.

कानपुर: कानपुर के हैलट अस्पताल में पिछले दो महीनों यानी अप्रैल और मई में करीब 500 मौतें हुई हैं, और अभी भी 160 मौतों के आंकड़ों को अस्पताल द्वारा छुपाया जा रहा है. कई दिनों तक मृतकों के आंकड़े उपलब्ध नहीं कराने पर सीओमओ को रिपोर्ट करने वाली डाटा टीम ने इस बाबत लगातार सात मांग पत्र जारी किये हैं. ऐसे कई लेटर जारी होने के बाद भी हैलट प्रशासन मौत के आंकड़ों को नहीं बता कर खामियों पर पर्दा डालने का काम कर रहा है. हैलट से मृतक प्रमाण पत्र नहीं मिलने से तमाम परिजन चक्कर लगाने को मजबूर हैं.

आधे-अधूरे आंकड़े

हैलेट अस्पताल से कोरोना काल मे 500 मौतों के आधे-अधूरे आंकड़े जारी किये गए. एबीपी गंगा के हाथ ऐसे कई पत्र लगे हैं, जिसमे हैलट प्रशासन से मरने वालों की लिस्ट मांगी गई है. इसके लिए मृतकों के डेटा लिस्ट बनने वाली टीम को एक दो नहीं बल्कि 7 पत्र जारी करने पड़े हैं, फिर भी हैलट प्रशासन पर आरोप है, उसने लिस्ट जारी नहीं की. इससे साफ है कि, हैलट प्रशासन मरीजों की मौत पर पर्दा डालने का काम करता रहा है. कोरोना के पीक पर हैलट अस्पताल में एक दिन में अधिकतम मरने वालों की संख्या 18 तक गयी है.

हैलट अस्पताल में कितने मरीजों की मौत हुई है, यह बात अभी भी साफ नहीं हो पाई है. हैलट प्रशासन के रजिस्टर में आने वाले मरीज और डिस्चार्ज होने वाले मरीजों का रिकॉर्ड तो है. लेकिन कितने मरीजों की मौत हुई इसको हैलट प्रशासन बता नहीं रहा है. हैलट से मौत के आंकड़े लेकर CMO को बताने वाली डेस्क कई पत्र जारी करने के बाद भी शून्य बनी हुयी है. 

सात बार पत्र जारी किया गया

मई महीने में डेटा डेस्क ने 20 मई तक 6 पत्र जारी करके हैलट प्रशासन से मरने वाले मरीजो की संख्या पूछी है। पहला पत्र 3 मई को जारी किया गया था, उसके बाद 7 मई को जारी लेटर में भी मरने वालों की डिटेल मांगी गयी।  फिर 10 - 13 और 15 मई को मृतक मरीजो की संख्या मांगी गयीं। इस पर भी मृतक मरीजो की संख्या नही देने पर 20 मई को दो पत्र जारी किए गये। अभी भी हर रोज हैलट में मृतको के परिजन लगातार डेथ सर्टिफिकेट के लिए चक्कर लगाने को मजबूर है।

वाइस प्रिंसिपल की सफाई

हैलेट अस्पताल की वाइस प्रिंसिपल डॉ ऋचा गिरी का कहना है कि, मौतों के आंकड़े मरीज की फ़ाइल से दे दिए जाते हैं. अप्रैल और मई में मरीजों की संख्या लगभग 500 तक रही है. उसके मुकाबले में डाक्टर और स्टाफ की काफी कमी है. इसलिए डिटेल देने में देर हो रही है. उन्होंने माना कि, अभी भी 160 मरीजों की मौत का आंकड़ा पोर्टल पर अपडेट होना बाकी है. जिसको बहुत जल्द पूरा कर लिया जाएगा. ऐसे में सवाल यही है कि, कहीं अपनी नाकामी छिपाने के लिए तो ये काम नहीं किया जा रहा. 

ये भी पढ़ें.

UP: मंत्री अनिल गर्ग बोले- कोरोना से अनाथ हुए बच्चों की परवरिश करेगी सरकार, दिलाई जाएगी बेहतर शिक्षा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी बोले- स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की अमिट गाथा का नाम है तिरंगा
CM योगी बोले- स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की अमिट गाथा का नाम है तिरंगा
UP में 11 से 14 अगस्त ‘रंग दे बसंती’ अभियान, डर के खिलाफ युवाओं की आवाज
यूपी में 11 से 14 अगस्त ‘रंग दे बसंती’ अभियान, डर के खिलाफ युवाओं की आवाज
CM धामी के नेतृत्व में 2027 का चुनाव लड़ेगी चुनाव लड़ेगी BJP? साफ हुई तस्वीर
CM धामी के नेतृत्व में 2027 का चुनाव लड़ेगी चुनाव लड़ेगी BJP? साफ हुई तस्वीर
अलीगढ़ में गोकशी की कोशिश नाकाम, पुलिस मुठभेड़ में 3 बदमाश गिरफ्तार
अलीगढ़ में गोकशी की कोशिश नाकाम, पुलिस मुठभेड़ में 3 बदमाश गिरफ्तार

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Relationship Possessiveness: रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
How to Control Brinjal Pests: बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
Embed widget