एक्सप्लोरर

Kanpur Flood: कानपुर में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों में घुसा पानी, हालात पर प्रशासन की नजर

Kanpur Flood News: कानपुर में गंगा का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में पानी भर गया है. प्रशासन लगातार जलस्तर पर नजर बनाए है, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है.

Kanpur Ganga Water Level: एक तरफ पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश ने तबाही मचाई हुई है, जिसकी वजह से गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है तो वहीं अब इसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है. उत्तर प्रदेश के कानपुर में गंगा नदी के किनारे बसे इलाकों में कई घरों में पानी घुस गया है, जिसकी वजह से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. घरों में पानी घुसने के बाद यहां रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया गया है. 

पहाड़ों और मैदानी इलाकों में बारिश की वजह से लगातार गंगा नदी का जलस्तर एक बार फिर से बढ़ गया है. जिसकी वजह से कानपुर के निचले इलाकों में पानी भर गया है. लोगों को इसी पानी में घुसकर आना-जाना पड़ रहा है. गंगा नदी के तेज बहाव की वजह से जगह-जगह कटान भी हो रहा है. गंगा के बढ़े जलस्तर पर प्रशासन ने भी अपनी पूरी नजर बनाए हुई है. हालात को देखते हुए कानपुर के डीएम विशाख अय्यर ने भी प्रभावित इलाकों का दौरा किया और अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं. 

गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा

डीएम विशाख अय्यर ने बताया कि हम लोग लगातार गंगा के पानी को मॉनिटर कर रहे हैं, सिंचाई विभाग और राजस्व विभाग की तरफ से भी निगरानी रखी जा रही है. जलस्तर जहां-जहां बढ़ रहा है या फिर रास्ते में कटाव हो रहा है वहां पर आवागमन के लिए नाव या ट्रैक्टर की व्यवस्था की जा रही है, ताकि ग्रामीण क्षेत्र जहां पर पानी आ गया है वहां पर खाने-पीने की व्यवस्था की जा सके. सामान लेने के लिए लोगों को एक मजरे से दूसरे मजरे में न आना पड़े. राशन का इंतजाम उसी मजरे में कराया जा रहा है.

लोगों को सुरक्षित स्थानों पर किया गया शिफ्ट

डीएम ने कहा, गंगा बैराज के नजदीक एक मजरे में 10-15 घरों में पानी घुस गया है जिसके बाद यहां रहने वाले परिवारों का प्राथमिक स्कूल में रुकने का इंतजाम किया गया है. इन लोगों के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं का इंतजाम किया गया है. वहां पर खाना बनाने के लिए और लाइट व पानी की पर्याप्त व्यवस्था की गई है, साथ ही दवाईयां और तमाम चीज़ों को उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए हैं.

ओम प्रकाश राजभर ने चांद की जगह धरती पर करा दी चंद्रयान 3 की लैंडिंग! सोशल मीडिया पर मजे ले रहे यूजर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्र देव सिंह और एके शर्मा पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह, पूछा- इन मौतों का जिम्मेदार कौन?
स्वतंत्र देव सिंह और एके शर्मा पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह, पूछा- इन मौतों का जिम्मेदार कौन?
UP News: यूपी में होमगार्ड जवानों को मिलेगी कैशलेस सुविधा, सरकार ने 5 लाख रुपये की दी मंजूरी
लखनऊ: यूपी में होमगार्ड जवानों को मिलेगी कैशलेस सुविधा, सरकार ने 5 लाख रुपये की दी मंजूरी
UP News: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बीच श्रद्धालु अयोध्या आ रहे हैं या नहीं? सरकार ने किया बड़ा दावा
UP News: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बीच श्रद्धालु अयोध्या आ रहे हैं या नहीं? सरकार ने किया बड़ा दावा
अखिलेश यादव का परिसीमन बिल पर बदला मन? देंगे BJP को समर्थन! रखीं ये 3 शर्तें
अखिलेश यादव का परिसीमन बिल पर बदला मन? देंगे BJP को समर्थन! रखीं ये 3 शर्तें

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
Embed widget