एक्सप्लोरर

यूपी: विकास दुबे का ऑडियो वायरल,सिपाही को धमकी देते हुए कहा-'इतना बड़ा कांड करूंगा लोग याद रखेंगे'

विकास दुबे को लेकर कानपुर पुलिस अगर गंभीर होती तो शायद आठ पुलिसवालों की जान बचाई जा सकती थी. विकास दुबे और चौबेपुर में तैनात सिपाही राजीव चौधरी का एक ऑडियो वायरल हुआ है जिसमे वह कह रहा है कि इतना बड़ा कांड करूंगा कि लोग याद रखेंगे.

कानपुर: कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे किस कदर खतरनाक था हाल ही में एक वायरल ऑडियो से पता चलता है. इस वायरल ऑडियो में विकास दुबे चौबेपुर थाने के सिपाही से बात करते हुये सीओ देवेंद्र मिश्रा को सबक सिखाने की धमकी दे रहा है. विकास अपने खिलाफ मुकदमा लिखे जाने से बौखला गया था. माना जा रहा है कि राहुल तिवारी के मामले में केस दर्ज करने के बाद का यह ऑडियो है.

सिपाही राजीव चौधरी से बातचीत का ऑडियो

बिकरु कांड से पहले विकास दुबे इस ऑडियो में बेहद तैश में नजर आ रहा है. वह सिपाही राजीव चौधरी को धमकी देते हुये कहता है कि भले ही अब जीवन भर जेल में काटना पड़े या फिर जिंदगी भर फरारी करनी पड़े यह सीओ तो विकास दुबे का शिकार होगा. चाहे पुलिस की जीप को उड़ाना पड़े, मैं बड़ा कांड करूंगा. इसके अलावा गालियों का इस्तेमाल करते हुये विकास ने कहा कि बिकरु में इतना बड़ा कांड होगा कि लोग इसको याद करेंगे.

इस ऑडियो से एक बात साफ है कि पुलिस ने अगर विकास के फोन को गंभीरता से लिया होता तो ये वारदात टाली जा सकती थी. आठ पुलिसवालों की जान बच सकती थी.

बड़ा कांड करुंगा..सिपाही जी जी करता रहा

बेहद गुस्से में लग रहा विकास दुबे सिपाही राजीव चौधरी को धमकी दे रहा था, दूसरी तरफ सिपाही उससे जी....जी करके बात कर रहा था. सीओ पर भड़के विकास ने कहा अब सीओ विकास दुबे का शिकार होगा. उसने कहा कि अब उसको चाहे जिंदगी भर जेल काटनी पड़े वो मंजूर है. तुमको बता रहा हूं कि अगर कुछ होने की बात भी हुई तो इतना बड़ा कांड करूंगा सब याद रखेंगे. इस कांड के बाद उसको पता चलेगा कि विकास दुबे से पाला पड़ा है. विकास दुबे ने सिपाही के साथ बातचीत में कहा कि पूरी जीप न मरी तो बताना, इतने खून करूंगा कि लोग याद रखेंगे.

गौरतलब है कि 3 जुलाई की रात को पुलिस की टीम विकास दुब के घर दबिश देने गई थी लेकिन इस बात की जानकारी चौबेपुर थाने से लीक कर दी गई. विकास को जब इस कार्रवाई की जानकारी हुई तो उसने अपनी शूटरों समेत गैंग के अन्य साथियों को चौकन्ना कर दिया और सभी को तैयार रहने को कहा. वहीं, जब बिकरु गांव पुलिस की टीम पहुंची तो पुलिसवालों पर चौतरफा गोलियों की बौछार कर दी जिसके चलते आठ पुलिसवालों की दर्दनाक मौत हो गई.

ये भी पढ़ें.

यूपी: बसपा छोड़कर कांग्रेस गए नसीमुद्दीन सिद्दिकी को झटका, दल-बदल कानून के तहत विधान परिषद सदस्यता हुई रद्द

यूपी: पीलीभीत में कलेक्ट्रेट के दस कर्मचारी कोरोना संक्रमित, डीएम समेत कई कर्मचारियों पर संक्रमण का खतरा मंडराया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget