एक्सप्लोरर

यूपी: पीलीभीत में कलेक्ट्रेट के दस कर्मचारी कोरोना संक्रमित, डीएम समेत कई कर्मचारियों पर संक्रमण का खतरा मंडराया

पीलीभीत में कोरोना संक्रमण ने कलेक्ट्रेट परिसर में दस्तक दी है. यहां दस कर्मचारी कोरोना की चपेट में आ गये हैं. फिलहाल पूरे परिसर को सेनेटाइज करवाया जा रहा है. इसके अलावा संपर्क में आये लोगों का भी कोरोना टेस्ट किया गया है.

पीलीभीत: पीलीभीत में कोरोना वायरस की चपेट कलेक्ट्रेट परिसर आ गया है. यहां जिला कलेक्ट्रेट सहित विकास भवन व डिप्टी आरएमओ सहित करीब दस कर्मचारियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से आनन फानन में कलेक्ट्रेट परिसर को बैरीकेडिंग लगाकर सील कर दिया गया. यही नहीं पूरे परिसर में लगातार सेनेटाइजेशन का कार्य भी चल रहा है.

डीएम समेत अन्य कर्मचारियों पर संक्रमण का खतरा

आपको बता दें कि जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने अपने आवास पर सभी अधिकारियों को बुलाकर अपनी और अन्य कर्मचारियों की कोरोना जांच भी कराई है, जिसकी अभी रिपोर्ट आना बाकी है. पूरे जिले में लगातार बढ़ते कोरोना के मामलों को लेकर अब जिले के जिम्मेदार अधिकारियों में भी डर का माहौल देखने को मिल रहा है. फिलहाल डीएम ने कलेक्ट्रेट को सील करवा कर जिलाधिकारी आवास से ही पूरे जिले को चलाने का निर्णय लिया है.

आपको बता दें कि आधिकारी अमले की कोरोना रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है. जिला कलेक्ट्रेट के विकास भवन से लेकर जिला पंचायत के करीब 10 से अधिक कर्मचारियों में कोरोना का संक्रमण पाया गया है. यही नहीं सम्पर्क में आए आधिकारी अमले में भी कोरोना का खतरा मंडरा रहा है. फिलहाल जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहने की बात जरूर कर रहा है, लेकिन जिले की कमान संभाले अधिकारियों पर ही कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है.

पांच घंटे में किया जा रहा है सेनेटाइजेशन

सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार सिंह ने बताया कि उनके ही विभाग के दो कर्मचारियों की जांच में कोरोना संक्रमण पाया गया है. जिसो लेकर पूरा जिला कलेक्ट्रेट परिसर को सील करवा कर उसे सेनेटाइज करवाया गया है, और लगातार सभी कर्मचारियों की कोरोना जांच करवाकर सावधानी बरती जा रही है. साथ ही सभी बाबुओं व कर्मचारियों को छुट्टी दे दी गई है.

नगर पालिका कर्मचारी ने बताया कि जिला कलेक्ट्रेट के विकास भवन जिला पंचायत में सभी लोगों का आना जाना बंद है. यहां लोगों में कोरोना का संक्रमण मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. इसीलिए हमारी नगर पालिका की टीम की तरफ से हर चार पांच घंटे में लगातार सेनेटाइजेशन का काम कराया जा रहा है.

ये भी पढ़ें.

यूपी: बलिया जिले में 26 जुलाई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, 28 पुलिसकर्मी संक्रमित मिले

यूपी: मंगल पांडेय की जन्मतिथि में सुधार के लिए विकिपीडिया से सम्पर्क करेगी योगी सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में रिश्ते तार-तार, बहू से रेप के आरोप में रेलवे का सीनियर इंजीनियर अरेस्ट, ननदों और पति पर भी आरोप
लखनऊ में रिश्ते तार-तार, बहू से रेप के आरोप में रेलवे का सीनियर इंजीनियर अरेस्ट, ननदों और पति पर भी आरोप
राम मंदिर ट्रस्ट से हटाए जाने के बाद चंपत राय का पहला बयान, कहा- सारे आरोपों के जवाब दूंगा, सत्य सामने आएगा
राम मंदिर ट्रस्ट से हटाए जाने के बाद चंपत राय का पहला बयान, कहा- सारे आरोपों के जवाब दूंगा
'मित्र आप ऐसा मत किया करिए...', अखिलेश यादव को ओम प्रकाश राजभर ने दे दी यह क्या सलाह?
'मित्र आप ऐसा मत किया करिए...', अखिलेश यादव को ओम प्रकाश राजभर ने दे दी यह क्या सलाह?
राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद भड़के परमानंद महाराज ने उठाया सवाल, बोले- चंपत राय को पहले से पता था तो...
राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद भड़के परमानंद महाराज ने उठाया सवाल, बोले- चंपत राय को पहले से पता था तो...

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! सामने आया बड़ा अपडेट
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज!
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
IIM नागपुर का बड़ा प्लान! पुणे में बनेगा नया कैंपस, दुनिया के टॉप 100 बिजनेस स्कूलों में शामिल होने का लक्ष्य
IIM नागपुर का बड़ा प्लान! पुणे में बनेगा नया कैंपस, दुनिया के टॉप 100 बिजनेस स्कूलों में शामिल होने का लक्ष्य
Embed widget