एक्सप्लोरर

विश्वास की डोर: बागपत से 435 किमी का सफर तय कर कानपुर पहुंचा फरियादी, डीएम ने सुनी समस्या

UP News:उत्तर प्रदेश के बागपत के एक छोटे से गांव से 435 किलोमीटर का सफर का तय करके कानपुर पहुंचे फरियादी ने डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह से अपनी समस्याएं बताई है.

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में सोमवार को आयोजित जनता दर्शन में एक अनोखा और प्रेरणादायक प्रसंग सामने आया है. बागपत जिले के एक छोटे से गांव से आए फरियादी राजकुमार ने 435 किलोमीटर का लंबा सफर तय कर जिलाधिकारी (डीएम) जितेंद्र प्रताप सिंह से अपनी समस्या के समाधान के लिए मुलाकात की. राजकुमार ने कहा, “विश्वास की डोर मुझे बागपत से कानपुर तक ले आई. मुझे पूरा भरोसा है कि डीएम साहब मेरी समस्या का समाधान करेंगे.”

दरअसल, करीब छह महीने पहले राजकुमार ने बागपत में तत्कालीन जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह से अपनी समस्या के निवारण के लिए मुलाकात की थी. उस समय डीएम ने उनकी बात को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए थे. हालांकि, समस्या का समाधान होने से पहले ही जितेंद्र प्रताप सिंह का तबादला कानपुर नगर हो गया. इसके बावजूद, राजकुमार का डीएम पर भरोसा कायम रहा. इसी विश्वास ने उन्हें बागपत की तहसील बड़ौत से कानपुर तक का लंबा सफर तय करने के लिए प्रेरित किया.

डीएम ने सुनी राजकुमार की समस्या
कानपुर में जनता दर्शन के दौरान डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने एक बार फिर राजकुमार की समस्या को पूरी संजीदगी से सुना. उन्होंने तत्काल बागपत के संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात की और शीघ्र समाधान के लिए बात की. इतना ही नहीं, डीएम ने राजकुमार को जलपान कराया और उन्हें रेलवे स्टेशन तक पहुंचाने के लिए सरकारी वाहन की व्यवस्था भी की.

राजकुमार ने बताया, “मुझे डीएम साहब के निर्णयों और उनकी संवेदनशीलता पर पूरा भरोसा था. छह महीने पहले बागपत में उन्होंने मेरी बात गंभीरता से सुनी थी. उसी विश्वास के सहारे मैं कानपुर पहुंचा. यहाँ भी उन्होंने पहले की तरह मेरी समस्या को सुना और समाधान का आश्वासन दिया.”

डीएम बोले- हर फरियादी की समस्या का शीघ्र हो निदान
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा, “शासन की मंशा के अनुरूप जनता दर्शन के माध्यम से आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जा रहा है. हमारा प्रयास है कि हर फरियादी की समस्या का निदान शीघ्र और प्रभावी ढंग से हो.”

यह घटना न केवल प्रशासन के प्रति जनता के विश्वास को दर्शाती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि एक संवेदनशील अधिकारी कैसे लंबी दूरी और समय के बावजूद लोगों के भरोसे का केंद्र बन सकता है. राजकुमार का यह सफर और डीएम की त्वरित कार्रवाई अन्य अधिकारियों के लिए भी एक मिसाल है.

ये भी पढ़ें: अमेठी में अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर्स में छापेमारी, स्वास्थ्य विभाग ने 4 को किया सील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
मास्को में भी रामलीला के मंचन की तैयारी, 16 कलाकार निभाएंगे किरदार
मास्को में भी रामलीला के मंचन की तैयारी, 16 कलाकार निभाएंगे किरदार
यूपी की विरासत को सहेजने की पहल, दुर्लभ पांडुलिपियां होंगी सुरक्षित
यूपी की विरासत को सहेजने की पहल, दुर्लभ पांडुलिपियां होंगी सुरक्षित

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा बयान, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा बयान, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget