एक्सप्लोरर

Kanpur Fire: कानपुर देहात की मिल में लगी भीषण आग, काबू पाने में नाकाम रहीं दमकल की गाड़ियां

Kanpur News: जिलाधिकारी नेहा जैन (Neha Jain) ने बताया की आग लगने के कारणों का पता आग पर काबू होने के बाद ही लगाया जा सकता है. फिलहाल अन्य जिलों से भी अग्निशमन की टीमों को बुलाया गया है.

Kanpur Fire News: कानपुर के एआर टावर के बाद कानपुर देहात में भी आग का तांडव देखने को मिला. दरअसल, रनिया इंडस्ट्रियल क्षेत्र की बंद पड़ी लक्ष्मी आयल मिल में अचानक आग लग गयी. महज़ कुछ मिनट में ही आग ने विकराल रूप ले लिया. बताया जा रहा है कि जीएसटी चोरी को लेकर 4 साल पहले प्रशासन ने मिल बंद कराई थी जिसके बाद भी कुछ कर्मचारी फैक्ट्री में चोरी से काम कर रहे थे. वहीं कानपुर देहात की दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने में नाकाम हो गई हैं. 

कानपुर नगर के एआर टावर की आग ठंडी भी नही हो पायी थी कि कानपुर देहात के रनिया थाना क्षेत्र में लक्ष्मी ऑयल मिल में अचानक आग लग गयी. आग ने कुछ समय मे ही भयावह रूप ले लिया. कानपुर देहात की दमकल की गाड़ियां कानपुर नगर की आग बुझाने में लगी थी और कानपुर देहात की लक्ष्मी ऑयल मिल पूरी तरह आग की आगोश में समा गयी फिर क्या था नगर पंचायत के ट्रैक्टर प्राइवेट फैक्ट्रियों की पानी की गाड़ियों ने अग्निशमन विभाग की गाड़ियों के साथ आग बुझाने की मशक्कत शुरू की, लेकिन आग अपना तांडव किये जा रही है.

क्या है पूरा मामला? 
बताया जा रहा है कि लक्ष्मी ऑयल मिल लगभग 4 साल पहले जीएसटी चोरी को लेकर प्रशासन ने बंद करा दी थी. इसके बावजूद फैक्ट्री के अंदर चोरी छिपे काम चल रहा था. प्रशासन जांच की बात कह रहा है. गनीमत ये रही कि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. फैक्ट्री में मौजूद कुछ कर्मचारियों को बाहर निकाल कर हटा दिया गया और नेशनल हाइवे पर लगी भीड़ को पुलिस ने हटाकर रास्ता साफ करा दिया है, जिससे नेशनल हाइवे पर जाम न हो. 

फिलहाल जिलाधिकारी नेहा जैन ने बताया की आग लगने के कारणों का पता आग पर काबू होने के बाद ही लगाया जा सकता है. फिलहाल अन्य जिलों से भी अग्निशमन की टीमों को बुलाया गया है और फैक्ट्री में चुप चाप चल रहे काम की भी जांच कराई जाएगी फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई भी बात नहीं सामने आई है.

यह भी पढ़ें:-

UP News: यूपी के कार्यवाहक DGP की नियुक्ति पर अखिलेश यादव का तंज, कहा- 'अपराधियों की तरफ से लड्डू बंटेंगे' 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget