एक्सप्लोरर

Kanpur News: कानपुर पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 48 लाख के चोरी हुए 148 मोबाइल फोन किए बरामद

Kanpur Police: पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने कहा कि इतनी बड़ी तादाद में बरामद किए गए मोबाइल जनता के लिए होली का उपहार है और हम लगातार प्रयास कर रहे हैं कि आगे ऐसी घटनाएं ना हो पाएं,

Kanpur News: मोबाइल चोरी की वारदातों ने कानपुर देहात (Kanpur Dehat) पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए थे. पुलिस लगातार अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने का प्रयास कर रही थी. पुलिसिया कार्यशैली चोरों के आगे बौनी साबित हो रही थी जिसके चलते अपर पुलिस महानिदेशक के आदेश पर ताबड़तोड़ कार्रवाई से पुलिस ने 48 लाख की चोरी और लूटे हुए मोबाइल बरामद कर अपनी साख बचा ली. 

कानपुर देहात में पिछले कुछ महीनों से लगातार चोरी और लूट की वारदातों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं. लूट और चोरी की वारदातों में सबसे ज्यादा मोबाइल चोरी की घटनाएं सामने आ रही थी जिसके चलते पुलिस तमाम प्रयास करती नजर आ रही थी लेकिन लुटेरे और चोरों के आगे कानपुर देहात पुलिस नतमस्तक साबित हो रही थी. इसी के चलते कानपुर देहात पुलिस ने अधिकारियों के निर्देशानुसार सर्विलांस टीम और क्षेत्रीय पुलिस की एक संगठित टीम के माध्यम से चोरी और लूटे गए मोबाइल पर सर प्लांस की प्रक्रिया के माध्यम से चोरी हुए मोबाइल को ट्रेस करना शुरू कर दिया है.

पुलिस ने 148 मोबाइल फोन किए बरामद
इसके बाद पुलिस ने आसपास के जिलों में चोरी और लूट की वारदात में 148 मोबाइलों को बरामद कर लिया है. पहली बार कानपुर देहात पुलिस के हाथ इतनी बड़ी सफलता लगी है जिसमें 160 लोगों के मोबाइल पुलिस ने बरामद कर उन तमाम आम जनमानस को पुलिस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बुलाया और उनके चोरी हुए मोबाइलों को उनके सुपुर्द कर दिया. वहीं पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि चोरी हुए इन मोबाइलों की कीमत 48 लाख आंकी जा रही है. 

वहीं चोरी और लूट के मोबाइलों को इतनी बड़ी संख्या में बरामद कर पुलिस ने अपनी कार्यशैली की साख को बचा लिया है. पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने कहा कि इतनी बड़ी तादाद में बरामद किए गए मोबाइल कानपुर देहात की जनता के लिए होली का उपहार है और हम लगातार प्रयास कर रहे हैं कि आगे ऐसी घटनाएं ना हो पाएं, वहीं मोबाइल पाकर वो सभी लोग काफी खुश भी हुए और कानपुर देहात पुलिस के अधिकारियों को धन्यवाद भी दिया.

यह भी पढ़ें:-

Hathras Rape Case: हाथरस गैंगरेप केस में तीन आरोपी बरी, एक दोषी करार, एससी-एसटी कोर्ट ने दिया फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, CM योगी ने ऐसे किया याद
पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, CM योगी ने ऐसे किया याद
कानपुर के मार्ट में ऑफर सुनते ही उमड़ी भीड़, पुल‍िस ने संभाला मोर्चो
कानपुर के मार्ट में ऑफर सुनते ही उमड़ी भीड़, पुल‍िस ने संभाला मोर्चो
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget