एक्सप्लोरर

Kanpur Dehat News: बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक बोले- कोरोना बड़ी बीमारी और इसका इलाज नहीं लेकिन...

UP Elections: कानपुर देहात में भारतीय जनता पार्टी की ओर से युवा वर्ग सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश महामंत्री और सांसद सुब्रत पाठक ने शिरकत की. उन्होंने विपक्ष पर जमकर साधा.

UP Assembly Election 2022: यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक दल एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं. चुनाव से पहले सत्ता के सिंहासन पर विराजमान होने की कवायद सभी दलों ने तेज कर दी है. भारतीय जनता पार्टी ने भी कानपुर देहात के सिकंदरा विधानसभा में युवा वर्ग सम्मेलन कर युवाओं को पार्टी से जोड़ने और अपने वोट बैंक बढ़ाने का काम शुरू कर दिया है.

कानपुर देहात में भारतीय जनता पार्टी की ओर से युवा वर्ग सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री और सांसद सुब्रत पाठक ने शिरकत की. साथ ही जनपद के चारों विधानसभाओं से बीजेपी के विधायक भी मौजूद रहे. इस सम्मेलन में चारों विधानसभाओं से बुलाए गए युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर इस सम्मेलन का आयोजन किया गया. साथ ही विधानसभा चुनाव में बीजेपी को सत्ता पर विराजमान होने की बात भी कही गई. इस सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के महामंत्री सुब्रत पाठक मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे और उन्होंने मंच से विपक्ष पर जमकर तंज कसे.

बीजेपी नेताओं के विवादित बयान पर दी प्रतिक्रिया

बीजेपी नेताओं के विवादित बयान पर भी सुब्रत पाठक पार्टी और पार्टी के नेताओं को कवरिंग फायर देते नजर आए. पिछले दिनों नंद गोपाल नंदी के द्वारा दिए गए अखिलेश यादव के पुल पर विवादित बयान पर सूरत पाठक ने कहा कि इसे विवादित बयान नहीं कहते हैं. यह तो महेश एक मुहावरा है और मुहावरे में उनका कहना यही था कि अखिलेश यादव आए दिन रंग बदलते हैं. कभी टोपी लगाते हैं तो कभी टोपी हटाते हैं. वहींं साक्षी महाराज के ओवैसी को लेकर दिए गए पिछले दिनों बयान पर सुब्रत पाठक ने कहा कि वह उनका अपना गुस्सा है, आक्रोश है, जिसको लेकर उन्होंने ऐसा कह दिया होगा.

सुब्रत पाठक ने दिया इस सवाल का जवाब

सुब्रत पाठक ने कार्यक्रम की समाप्ति के बाद मीडिया से मुखातिब होकर, कई सवालों के जवाब भी दिए. हालांकि, कुछ सवालों में अपनी ही पार्टी के नेताओं को बचाते हुए भी साफ दिख रहे थे. मीडिया की तरफ से पूछे गए सवाल में कोविड-19 के नियमों के पालन करने की बात पर सुब्रत पाठक ने कहा कि कोरोना वायरस बड़ी बीमारी है और इसका इलाज भी नहीं है. इसके लिए सभी को जागरूक रहना चाहिए और इसकी रोकथाम के लिए प्रयास भी करना चाहिए. जब दोबारा मीडिया की तरफ से सम्मेलन में कोरोना का पालन ना करने वाले लोगों की बात पूछी गई तो उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में आए हुए सभी युवा 18 वर्ष से ऊपर के हैं और सब ने कोविड-वैक्सीन लगवा रखी है.

ये भी पढ़ें-

PM Modi Security Breach: PM मोदी की सुरक्षा में चूक को लेकर आई CM योगी की पहली प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?

UP Election 2022: राजा भैया की पार्टी ने जारी की 11 उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें- किसे मिला टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़: बाजार में 31 लाख का 'VIP भैंसा', रोज खाता है 2 किलो और घी-ड्राई फ्रूट्स, देखने वालों की भीड़
हापुड़: बाजार में 31 लाख का 'VIP भैंसा', रोज खाता है 2 किलो और घी-ड्राई फ्रूट्स, देखने वालों की भीड़
ग्रेटर नोएडा में मासूम गोपाल की हत्या से सनसनी, बंद मकान में मिला 15 साल के बच्चे का शव
ग्रेटर नोएडा में मासूम गोपाल की हत्या से सनसनी, बंद मकान में मिला 15 साल के बच्चे का शव
मुरादाबाद में हैवान बनी पत्नी, पहले लगाया करंट, फिर जहर पिलाकर ली पति की जान, 4 गिरफ्तार
मुरादाबाद में हैवान बनी पत्नी, पहले लगाया करंट, फिर जहर पिलाकर ली पति की जान, 4 गिरफ्तार
महोबा: उर्मिल बांध में डूबने से BA छात्र की दर्दनाक मौत, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस
महोबा: उर्मिल बांध में डूबने से BA छात्र की दर्दनाक मौत, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

वीडियोज

Kedarnath Yatra 2026 :धाम में भारी अव्यवस्था! VIP कल्चर के चक्कर में आम भक्तों का फूटा गुस्सा!
Sansani | Crime News: ट्विशा की आखिरी रात का रहस्य ! | Twisha Sharma Case
Janhit | Twisha Murder Case: दिसंबर में शगुन के गीत, मई में राम नाम सत्य! | Bhopal News | ABP News
Bomb Attack In Pakistan's Balochistan: बलूचिस्तान में विद्रोह की नई पिक्चर रिलीज! | Pakistan
ABP Report | Iran US War: क्या अपना यूरेनियम अमेरिका को नहीं देगा ईरान? | Iran-US War Update

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब फाइनल है...', होर्मुज और ईरान को लेकर नेतन्याहू ने किया बड़ा दावा, जानें ट्रंप से फोन पर क्या हुई बात?
'सब फाइनल...', ईरान को लेकर नेतन्याहू ने किया बड़ा दावा, जानें ट्रंप से फोन पर क्या हुई बात?
'अखिलेश का नहीं करता समर्थन, UP में तीसरी बार सरकार बनाएंगे योगी', तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
'अखिलेश का नहीं करता समर्थन, UP में तीसरी बार सरकार बनाएंगे योगी', तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
Drishyam 3 Vs Karuppu Box office: 50 करोड़ के पार हुई 'दृश्यम 3', सूर्या की 'करुप्पू' का ऐसा है हाल, जानें संडे की कमाई
बॉक्स ऑफिस: 50 करोड़ के पार हुई 'दृश्यम 3', सूर्या की 'करुप्पू' का ऐसा है हाल, जानें संडे की कमाई
दिल्ली ने रचा इतिहास, IPL के सबसे बड़े टोटल की अनोखी लिस्ट में शामिल नाम; KKR के खिलाफ किया कमाल
दिल्ली ने रचा इतिहास, IPL के सबसे बड़े टोटल की अनोखी लिस्ट में शामिल नाम
Devendra Fadnavis On Rahul Gandhi: 'मुंगेरीलाल के हसीन सपने....', राहुल गांधी बयान पर देवेंद्र फडणवीस ने कसा तंज, जानें पूरा मामला
'मुंगेरीलाल के हसीन सपने....', राहुल गांधी बयान पर देवेंद्र फडणवीस ने कसा तंज, जानें पूरा मामला
क्वेटा ट्रेन ब्लास्ट: पाकिस्तानी सेना पर हमले के पीछे था मजीद ब्रिगेड का ये फिदायीन, BLA ने ली जिम्मेदारी
क्वेटा ट्रेन ब्लास्ट: पाकिस्तानी सेना पर हमले के पीछे था मजीद ब्रिगेड का ये फिदायीन, BLA ने ली जिम्मेदारी
Mamata Banerjee Message: फाल्टा में एक लाख वोट से जीती BJP तो ममता को लगा झटका, वीडियो शेयर कर जानें क्या कहा?
फाल्टा में एक लाख वोट से जीती BJP तो ममता को लगा झटका, वीडियो शेयर कर जानें क्या कहा?
पर्यटकों के सामने भिड़े खूंखार दरिंदे, आदमखोरों की खूनी जंग देख दहल जाएगा दिल, वीडियो वायरल
पर्यटकों के सामने भिड़े खूंखार दरिंदे, आदमखोरों की खूनी जंग देख दहल जाएगा दिल
Embed widget