एक्सप्लोरर

UP Election: अनुसूचित जाति के वोट पर बीजेपी की नजर, पार्टी ने उठाया ये कदम

अकबरपुर के शांति उपवन में अनुसूचित मोर्चा का बीजेपी जिला सामाजिक सम्मेलन किया गया. बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल अग्निहोत्री भी अपने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे.

UP Assembly Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव के जरिए सत्ता में काबिज होने के लिए बीजेपी किसी भी प्रकार से कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती है. अनुसूचित जाति का वोट बैंक लेने के लिए बीजेपी पार्टी अब डॉ भीमराव अंबेडकर का सपना साकार करने के लिए अनुसूचित जाति मोर्चा का जिला सामाजिक सम्मेलन कर वोट बैंक साधने में जुट गई है. चारों विधानसभाओं से अनुसूचित जाति के लोग भारी संख्या में सम्मेलन में पहुंचे थे. अकबरपुर रनिया विधानसभा से टिकट की दावेदारी कर रहे बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल अग्निहोत्री अपने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ सम्मेलन में पहुंचे.

अनुसूचित जाति का वोट बैंक लेने के लिये बीजेपी द्वारा अकबरपुर के शांति उपवन में अनुसूचित मोर्चा का जिला सामाजिक सम्मेलन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अनुसूचित मोर्चा के जिला सामाजिक सम्मेलन में वित्त विकास निगम के अध्यक्ष लालजी प्रसाद निर्मल पहुंचे. बीजेपी के अनुसूचित मोर्चा के सामाजिक सम्मेलन में बीजेपी सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को और बीजेपी सरकार में कराये गए विकास कार्यों की जानकारी दी गयी. बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष राहुलदेव अग्निहोत्री ने बताया कि अनुसूचित मोर्चा के जिला सामाजिक सम्मेलन में भारी भीड़ के साथ कार्यकम में पहुंचे और 2022 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर बीजेपी को प्रचंड बहुमत से जिताने के लिये कड़ी मेहनत कर रहे है.

लालजी प्रसाद निर्मल ने कही ये बात

अनुसूचित मोर्चा के जिला सामाजिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे यूपी वित्त विकास निगम के अध्यक्ष लालजी प्रसाद निर्मल ने बताया कि हम लोग डॉ बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर को मानने वाले हैं. डॉ भीमराव के साथ अगर गलत व्यवहार किया तो समाजवादी पार्टी ने किया. हमारी सरकार ने अनुसूचित जाति के लोगों का विशेष ध्यान रखकर विकास कार्य किए . हमारी सरकार ने मुख्यमंत्री आॉफिस से लेकर प्रदेश के सभी सरकारी आॉफिसों में डॉ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की फोटो लगवाई गयी. वहीं, सपा सरकार ने दलितों की कुचलने का काम किया और उनकी जमीनों पर कब्जा करने का काम किया. बीजेपी सरकार ने दलितों को सम्मान देने के साथ ही उनको विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभ देने का काम किया. बीजेपी ने कानपुर देहात से अनुसूचित समाज से देश का राष्ट्रपति बनाने का काम किया. साथ ही सम्मेलन में बीजेपी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी और कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत होगी.

ये भी पढ़ें-

Uttarakhand Election 2022: हरीश रावत होंगे कांग्रेस के इलेक्शन कैंपेन का चेहरा, बोले- सीएम का फैसला चुनाव बाद होगा

Night Curfew in UP: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, 25 दिसंबर से लगेगा नाइट कर्फ्यू, जानिए क्या हैं नई गाइडलाइंस

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget