एक्सप्लोरर

UP: मौत के 5 दिन बाद भी नहीं आई पिता की कोरोना रिपोर्ट, अस्पताल के चक्कर काट रहा है बेटा

योगेंद्र का कहना है कि उनके पिता की मौत के 5 दिन हो चुके हैं. अभी तक उनकी मौत के कारण का पता नहीं चल पाया है. ऐसे में उनके इलाज के दौरान जो निजी अस्पतालों में रकम खर्च हुई इसका क्लेम भी नहीं मिल पा रहा है.

कानपुर: कोरोना की दूसरी लहर में कई लोगों ने अपने अपनों को खो दिया. लोग अपने मृत परिजनों की रिपोर्ट के लिए भटक रहे हैं. इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता अपने पिता की मौत का कारण पता करने के लिए पिछले 5 दिनों से हैलट अस्पताल में लगातार चक्कर लगा रहे हैं. 19 मई को उनके पिता गयाप्रसाद को हैलट में भर्ती कराया गया था. उनकी मौत 22 मई को हो गयी. अब उनका बेटा योगेंद्र कुमार हर दिन फतेहपुर से आकर पिता की मौत में कारणों का पता करने की कोशिश कर रहा है. 

दरअसल, योगेंद्र कुमार पिता की तबियत 18 मई को बिगड़ने के बाद फतेहपुर से हैलट लेकर आये थे. 19 को भर्ती कराया गया. कोरोना के लक्षण मिलने पर सैंपल लिया गया. सैंपल को जांच के लिए लैब भेजा गया. इस बीच उनका इलाज इमरजेंसी में शुरू हो गया था. 20 तारीख़ को गयाप्रसाद को कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया. उंन्होने फोन पर योगेंद्र को बताया कि यहां उनका इलाज सही से नहीं हो रहा है.

योगेंद्र के पिता की मौत को 5 दिन हो चुके हैं

योगेंद्र का कहना है कि उनके पिता की मौत के 5 दिन हो चुके हैं. अभी तक उनकी मौत के कारण का पता नहीं चल पाया है. ऐसे में उनके इलाज के दौरान जो निजी अस्पतालों में रकम खर्च हुई इसका क्लेम भी नहीं मिल पा रहा है. हैलट में जो सैंपल लिया गया था, उसकी भी रिपोर्ट नहीं आई है. ऑनलाइन सैंपल के रिकॉर्ड को देखने पर सैंपल नॉट सबमिटेड मिल रहा है. इस पर 22 तारीख से लेकर 27 तारीख तक लगातार हैलट के चक्कर लगा रहे हैं. कोशिश कर रहे हैं कि उनको अपने पिता की मौत को कारणों का पता चल सके.

इस पूरे मसले पर जब हैलट के प्राचार्य डॉक्टर आरबी कमल से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि मामले को संज्ञान में लेकर वह दिए गए सैंपल के रिकॉर्ड निकलवाएंगे. वह यह भी मालूम करेंगे कि यह गलती हुई कैसे. उन्होंने कहा की रिपोर्ट मृतक के परिजनो तक पहुंचाई जाएगी.

ये भी पढ़ें:

यूपी: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने की यूपी सरकार की तारीफ, कहा- प्रशंसा के योग्य हैं कुछ कदम

यूपी: 20 लोगों को अलग-अलग कंपनी की वैक्सीन लगाने पर ANM निलंबित, डॉक्टर पर भी हुई कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget