एक्सप्लोरर

Kanpur News: कानपुर के कलक्टरगंज गल्ला मंडी में कैमिकल गोदाम में भीषण आग, दहशत में स्थानीय लोग

Kanpur News:कैमिकल गोदाम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. आग की लपटें और घना धुआं कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया, जिससे आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई.

Kanpur Fire News: उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर के कलक्टरगंज क्षेत्र में गल्ला मंडी के पास मंगलवार को एक कैमिकल गोदाम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. आग की लपटें और घना धुआं कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया, जिससे आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गोदाम में सैकड़ों कैमिकल ड्रम मौजूद थे, जिसके कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया. रह-रहकर गोदाम से ब्लास्ट की आवाजें सुनाई दीं, जिसने स्थिति को और गंभीर बना दिया.

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में कुछ अवैध गोदाम बनाए गए हैं, जहां सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जाता. इस घटना ने इन गोदामों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं सूचना मिलते ही दमकल विभाग की आधा दर्जन से अधिक फायर टेंडर मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया. स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए यातायात डायवर्ट कर
दिया.

कारणों का नहीं चला पता
फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या कैमिकल रिएक्शन की आशंका जताई जा रही है. अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. स्थानीय व्यापारी के मुताबिक यह बहुत डरावना था. धुआं इतना घना था कि सांस लेना मुश्किल हो गया. प्रशासन को ऐसे गोदामों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए.

काबू पाने का प्रयास जारी
प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सुरक्षित रहने की अपील की है. आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं, और जांच के बाद ही घटना के सटीक कारणों का खुलासा हो सकेगा.

यहां बता दें कि गर्मियों के मौसम में अक्सर आग लगने की घटनाएँ बढ़ जातीं हैं, लेकिन बावजूद इसके फायर ब्रिगेड या स्थानीय अधिकारियों द्वारा घने इलाकों में ऐसे स्थानों को चेक नहीं किया जा रहा. गनीमत ये रही कि इस घटना में अभी तक कोई जनहानि नहीं हुई.

(अशोक सिंह के इनपुट के साथ)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
Dehradun News: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
देहरादून: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
शिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा का भव्य समापन, करीब 4.80 करोड़ शिवभक्त पहुंचे
शिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा का भव्य समापन, करीब 4.80 करोड़ शिवभक्त पहुंचे
लखनऊ यूनिवर्सिटी की मेस में खाना महंगा, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन
लखनऊ यूनिवर्सिटी की मेस में खाना महंगा, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget