एक्सप्लोरर

Kanpur News: 'फिल्मी गाने पर स्टंटबाज का एक्शन वायरल, भारी चालान काटकर कानपुर पुलिस ने ऐसे दी नसीहत

कानपुर: कानुपर में एक युवक को बिना हेलमेट पहने बुलेट पर वीडियो बनाना भारी पड़ गया है. बता दें कि यूपी पुलिस ने युवक को 14 हजार का चालान भेजा है.

कानपुर: देश के युवाओं में सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है. खासकर इंस्टाग्राम पर रील्स तैयार करने के लिए तो इन दिनों अलग-अलग तरीके अपनाने के चक्कर में कुछ लोग हद पार कर देते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा हैं कि एक वीडियो के लिए किसी को हजारों का नुकसान भुगतना पड़ सकता है. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना है. दरअसल सोशल मीडिया पर कुछ वक्त पहले एक वीडियो खासा वायरल हुआ था.

इस वीडियो में एक युवक बिना हेलमेट के बुलेट पर बैठकर फिल्मी गाने पर वीडियो बना रहा था, लेकिन तब युवक ये नहीं जानता था कि सिर्फ 15 सेकेंड की वीडियो के लिए हेलमेट नहीं पहना उसके लिए काफी भारी पड़ने वाला है.

बता दें कि वीडियो में नजर आने वाले युवक का नाम खालिद अहमद है, जिसे कानपुर ट्रैफिक पुलिस ने 14 हजार रुपये का चालान भेज दिया है. वहीं मामले में खालिद का कहना है कि उन्होंने चालान को भर दिया है और साथ ही ये भी बताया कि ये वीडियो 6-7 महीने पहले का है. बता दें कि ये वीडियो खालिद ने म्यूजिकल ऐप के लिए बनाया था.

बिनी हेलमेट के युवक ने किए बुलेट पर स्टंट

दरअसल वीडियो में खालिद गाने की लिपसिंग करते हुए बुलेट को कानपुर की सड़कों पर लहराते हुए नजर आ रहा है और इसमें पीछे गाना चल रहा है 'मुझे एक ऐसी हाई फाई लुगाई चाहिए.' हैरानी की बात ये है कि बिना हेलमेट के खालिद वीडियो स्टंट करते हुए भी दिखा रहा है. हालांकि खालिद को इस वीडियो के बाद शायद कोई लुगाई तो नहीं मिली पर कानपुर ट्रैफिक पुलिस ने 14 हजार रुपये का चालान जरूर भेज दिया है.

यूपी पुलिस ने शेयर किया वीडियो

वहीं यूपी पुलिस ने अब लोगों को जागरूक करने के अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ये वीडियो शेयर किया है. वीडियो को शेयर करते हुए यूपी पुलिस ने लिखा है कि, 'लाइक्स पाने के लिए गाड़ी चलाते समय असावधानी न बरतें, क्योंकि आपकी कहानी हमेशा के लिए खत्म हो सकती है.'

काफी पुराना है ये वीडियो

बता दें कि खालिद का ये वीडियो काफी पुराना है और इस वक्त सोशल मीजिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. आपको बता दें कि खालिद कानपुर जिले के आवास विकास कॉलोनी के पास मस्वानपुर के रहने वाले हैं. वहीं चालान भरने के बाद खालिद ने कहा कि वो ऐसी गलती दोबारा कभी नहीं करेंगे.

ये भी पढ़ें-

Bihar News: शादी पर सियासत! साधु यादव ने कहा- कांड करेगा लालू परिवार और बदनाम होगा यादव? हम थूक चाटने वालों में से नहीं

Uttarakhand News: उत्तराखंड में अब इतने दिन खुलेंगे स्कूल, पुष्कर सिंह धामी सरकार ने जारी किए ये आदेश

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ram Mandir Trust Meeting Live: चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा ट्रस्ट ने किया मंजूर, कृष्ण मोहन को दी गई जिम्मेदारी
Live: चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा ट्रस्ट ने किया मंजूर, कृष्ण मोहन को दी गई जिम्मेदारी
इस्तीफा मंजूर फिर भी अनिल मिश्रा, चंपत राय रहेंगे मेंबर! जानें- राम मंदिर ट्रस्ट का नियम
इस्तीफा मंजूर फिर भी अनिल मिश्रा, चंपत राय रहेंगे मेंबर! जानें- राम मंदिर ट्रस्ट का नियम
Jammu Kashmir News: स्कूल में रात 8 बजे तक बंद रहा 7वीं का छात्र, 5 टीचर्स किए गए सस्पेंड
जम्मू कश्मीर: स्कूल में रात 8 बजे तक बंद रहा 7वीं का छात्र, 5 टीचर्स किए गए सस्पेंड
Analysis: चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर! राजनीतिक दबाव का नतीजा या चोरों को असली सजा की शुरुआत?
चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर! राजनीतिक दबाव या चोरों को असली सजा की शुरुआत?

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
Explained: अग्निपथ स्कीम में 75% को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा अग्निवीर, बदलाव कितना मुमकिन?
75% अग्निवीरों को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा सैनिक, क्या असर होगा?
'गेहूं साफ करने की निंजा टेक्निक' गांव के लड़ने ने लगाया गजब का दिमाग- वीडियो देख हैरान रह गए लोग
'गेहूं साफ करने की निंजा टेक्निक' गांव के लड़ने ने लगाया गजब का दिमाग- वीडियो देख हैरान रह गए लोग
नीरव मोदी का भारत प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हारा भगोड़ा हीरा कारोबारी
नीरव मोदी के प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हार गया हीरा कारोबारी
Embed widget