एक्सप्लोरर

Kanpur News: लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम इलाकों में चलाया सदस्यता अभियान

UP Bjp Membership: बीजेपी आलाकमान की तरफ से निर्देश पाते ही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के जमीनी कार्यकर्ता मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में जोर शोर से पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करते दिख रहे हैं. 

UP News: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) इन दिनों साल 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए अपने हथियार तलाशने में जुट गई है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) बूथ सदस्यता अभियान के जरिए अब अल्पसंख्यकों की तरफ टकटकी लगाकर देख रही है. बीजेपी आलाकमान की तरफ से निर्देश पाते ही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के जमीनी कार्यकर्ता मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में जोर शोर से पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करते दिख रहे हैं. 

कमल का फूल देकर बकरीद की बधाई दी

कानपुर के मुस्लिम बेल्ट बेगमगंज दादा मियां चौराहा, चमनगंज जैसे इलाकों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पार्टी की रीति और नीति को लेकर मुस्लिमों के बीच पहुंच रहे हैं. बकरीद से ठीक 1 दिन पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कार्यकर्ताओं के कुछ अलग ही तस्वीर देखने को मिली. कार्यकर्ता पार्टी का चुनाव चिन्ह कमल का फूल हाथ में लेकर मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में पहुंचे और मुस्लिमों को बकरीद की शुभकामनाएं देते नजर आए. इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने मुस्लिमों से यह सवाल भी किया कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता और कार्यकर्ता ऐसा क्या करें जिससे उनकी समस्याओं का निदान हो और अल्पसंख्यक समुदाय भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के साथ आ खड़े हों. 

अगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी बीजेपी

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में मुस्लिमों से उनकी समस्याएं, उनके मोबाइल नंबर, और उनका पता लिया है. उनका रिकॉर्ड रजिस्टर में लिखकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) आलाकमान को पूरा ब्यौरा भेजने की तैयारी कर ली गई है. साल 2024 लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)  के युवा मोर्चा के कर्यकर्ता अभी से व्यापक योजना बनाते हुए नजर आ रही है. 

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का निधन, गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Meerut News: मेरठ में खलनायक से आर्टिस्ट बना कैदी दूसरे बंदियों के लिए बना मिसाल, अब तक बना चुका है सैकड़ों पेंटिंग्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget