एक्सप्लोरर

Kanpur News: आरिफ का 'दोस्त' सारस अब कहां रहेगा? वन संरक्षक ने दिया नया अपडेट

UP News: पक्षी का ठीक से खाना न खाना चिड़ियाघर प्रशासन के लिए चिंता का विषय बना हुआ है. अधिकारियों ने कहा कि इंसानों के करीब रहने से पक्षियों के खाने की आदत में काफी बदलाव आया है.

Kanpur News: आरिफ के दोस्त सारस को अभयारण्य में नहीं छोड़ा जाएगा. कानपुर (Kanpur) के मुख्य वन संरक्षक केके सिंह ने सारस को अभयारण्य में छोड़ने की किसी भी योजना से इनकार किया है. यह मादा है और कानपुर चिड़ियाघर इसे एक भाग्यशाली खोज मानता है क्योंकि देश के इस हिस्से में इस पक्षी की मादा आबादी बहुत कम है. सिंह ने कहा कि 29 मार्च को चिड़ियाघर में लाए जाने के बाद से ठीक से खा नहीं रहे मादा सारस को नर सारस के साथ रखा जाएगा.

केके सिंह ने कहा, परीक्षण से पुष्टि होता है कि पक्षी मादा है और अब उसे नर सारस के बगल में एक बाड़े में स्थानांतरित किया जा रहा है. उनके व्यवहार की निगरानी की जाएगी. दो सप्ताह बाद फिर यह तय किया जाएगा कि नर को उसके बाड़े में ले जाया जाए या नहीं. बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी के एक पक्षी विज्ञानी डॉ. रजत भार्गव ने 16 अप्रैल को पक्षी की छाती से एक पंख लिया था और इसके लिंग का निर्धारण करने के लिए इसे डीएनए परीक्षण के लिए सिकंदराबाद भेजा था. पिछले साल पक्षी को बचाने वाले अमेठी जिले के मांडखा गांव के निवासी सारस और आरिफ की अनोखी दोस्ती सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है.

सारस को फरवरी 2022 में आरिफ ने अपने खेतों में घायल अवस्था में पाया था, जिसके पैर से खून बह रहा था. उसने शुरू में सोचा था कि सारस मर चुका है, लेकिन जब उसे एहसास हुआ कि वह अभी भी सांस ले रहा है, तो उसे घर ले गया. उसने घाव को साफ किया और उस पर हल्दी और सरसों का मिश्रण लगाया. फिर पैर को स्थिर रखने के लिए बांस की एक पट्टी बनाई. लेकिन स्वस्थ होने के बाद भी सारस उड़ा नहीं.

पक्षी का ठीक से खाना न खाना चिड़ियाघर प्रशासन के लिए चिंता का विषय
वायरल हुए वीडियो में सारस हर जगह आरिफ का पीछा करते दिखा. आरिफ जब बाइक पर सवार हुआ तब भी चिड़िया उसके पीछे-पीछे ऊपर उड़ गई. इस बीच, वन विभाग 21 मार्च को सारस को समसपुर पक्षी अभयारण्य ले गया, जहां से यह गायब हो गया, लेकिन बाद में मिल गया. 29 मार्च को इसे कानपुर चिड़ियाघर भेज दिया गया और आरिफ के खिलाफ वन्यजीव अधिनियम का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया गया. वन अधिकारियों ने कहा कि आरिफ का घर एक सारस के रहने के लिए सही जगह नहीं था और उसे पक्षी मिलने पर स्थानीय वन अधिकारियों को सूचित करना चाहिए था.

Mukhtar Ansari Convicted: अंसारी ब्रदर्स की सजा पर कांग्रेस ने बीजेपी पर उठाए सवाल, अखिलेश यादव को बताया धोखेबाज

इस बीच पक्षी का ठीक से खाना न खाना चिड़ियाघर प्रशासन के लिए चिंता का विषय बना हुआ है. अधिकारियों ने कहा कि इंसानों के करीब रहने से पक्षियों के खाने की आदत में काफी बदलाव आया है. उन्होंने कहा, हम इस पर काम कर रहे हैं, उम्मीद है कि पक्षी सामान्य रूप से कच्चा आहार लेना शुरू कर देगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में काटे जा रहे सपा समर्थकों के वोट! अखिलेश के चाचा का बड़ा आरोप
यूपी में काटे जा रहे सपा समर्थकों के वोट! अखिलेश के चाचा का बड़ा आरोप
UP BJP Meeting Live Updates: BJP कार्यसमिति में बोले पंकज चौधरी- सत्ता नहीं हमारा लक्ष्य सकारात्मक परिवर्तन
BJP कार्यसमिति में बोले पंकज चौधरी- सत्ता नहीं हमारा लक्ष्य सकारात्मक परिवर्तन
अब रात में भी खुले रहते हैं बाजार, व्यवसाय के विस्तार के मिल रहे नए अवसर: मुख्यमंत्री
अब रात में भी खुले रहते हैं बाजार, व्यवसाय के विस्तार के मिल रहे नए अवसर: मुख्यमंत्री
योगी सरकार ने सरल की नियुक्ति प्रक्रिया, चयनित अभ्यर्थियों को 30 दिन में सत्यापन रिपोर्ट जरूरी
योगी सरकार ने सरल की नियुक्ति प्रक्रिया, चयनित अभ्यर्थियों को 30 दिन में सत्यापन रिपोर्ट जरूरी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget