एक्सप्लोरर

UP News: बचपन के प्यार को पाने के लिए पत्नी का खूनी खेल, प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या

Kanpur Murder: इस घटना का खुलासा करने हुए डीसीपी दक्षिण रविंद्र कुमार ने बताया की पुलिस ने जब मामले की छानबीन की तो पता चला की मुकेश की पत्नी मीना और उसका प्रेमी संजय पाल एक ही गांव के रहने वाले थे.

Kanpur News: कानपुर में एक पत्नी ने प्रेमी के साथ मिल कर अपने ही पति को जहरीला पदार्थ खिला कर उसकी हत्या की घटना को अंजाम दिया. जिसका आज गोविंद नगर थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया है. वहीं पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह पूरा मामला गोविंद नगर थाना क्षेत्र के 6 ब्लॉक इलाके का है. जहां रहने वाले मुकेश नारंग जो कि भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष थे, मुकेश अपने माता-पिता और पत्नी मीना के साथ लंबे समय से रह रहे थे. मृतक मुकेश की पत्नी मीना का किराये के मकान पर रहने वाले संजय पाल नाम के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था. जिसको लेकर मुकेश से मीना की कई बार अनबन भी हुई थी.

इसके बाद मीना ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या की साजिश रच डाली. मीना ने बीते 25 नवंबर को अपने पति मुकेश को जहरीला पदार्थ खिला दिया. जिसके चलते मुकेश की मौत हो गई और वहीं सुबह होने पर परिवार वालों ने जब बेटे को अचेत अवस्था में घर के छज्जे पर गिरा देखा तो मामले की जानकारी पुलिस को दी. वहीं जानकारी पर पहुंची पुलिस ने इस पूरे मामले को संदिग्ध मानते हुए घटना की जांच शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. वहीं परिजनों ने बेटे की मौत का जिम्मेदार अपनी बहू मीना को बताते हुए पुलिस को तहरीर दी.

वहीं घटना का खुलासा करने हुए डीसीपी दक्षिण रविंद्र कुमार ने बताया की पुलिस ने जब मामले की छानबीन की तो पता चला की मुकेश की पत्नी मीना और उसका प्रेमी संजय पाल एक ही गांव के रहने वाले थे और दोनों ने पढ़ाई भी एक साथ ही की थी. तब से दोनो के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों एक दुसरे से शादी भी करना चाहते थे मगर दोनों अलग-अलग जाति के होने के चलते परिवारों में सहमति नहीं बन पाई और मीना की शादी कानपुर निवासी मुकेश से हो गई. जिसके बाद संजय पाल  कौशांबी जिले से कानपुर के गोविंद नगर में आकर किराए के मकान पर रहने लगा.

इसके बाद मीना और मुकेश की फिर मुलाकात होने लगी. हद तो तब हो गई जब मीना ने अपने ही पति की हत्या की साजिश रच डाली, जहां दोनों ने मिलकर मुकेश को बीच रास्ते से हटाने का निर्णय ले लिया. दोनों ने मोबाइल फोन के जरिए पूरी घटना की साजिश को रचा. कानपुर में बीते 25 नवंबर को मीना ने अपने ही पति को जहरीला पदार्थ देकर मौत के घाट उतार दिया. हत्या को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और दोनों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है.

UP News: आगरा में भीषण सड़क हादसे में 5 की मौत, दो ट्रकों के बीच फंसा सवारियों से भरा टैंपो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट के बीच धनंजय सिंह ने दिया ये सुझाव, मानेंगे CM हेमंत सोरेन?
झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट के बीच धनंजय सिंह ने दिया ये सुझाव, मानेंगे CM हेमंत सोरेन?
UP Weather Forecast: उत्तर प्रदेश में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली के पीपलकोटी पहुंचे CM धामी, टनल हादसे में 7 मजदूरों की हुई है मौत
Live: चमोली के पीपलकोटी पहुंचे CM धामी, टनल हादसे में 7 मजदूरों की हुई है मौत
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; जानें अब तक क्या-क्या हुआ?
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; जानें अब तक क्या-क्या हुआ?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget