एक्सप्लोरर

UP News: आगरा में भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, दो ट्रकों की चपेट में आया सवारियों से भरा टेंपो

Agra News: यूपी के आगरा में नेशनल हाईवे पर दो ट्रकों की टक्कर के कारण भीषण हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है. वहीं हादसे की चपेट में आने से एक एक्टिवा सवार भी घायल हुआ है.

UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा से सड़क हादसे की बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है. जानकारी के अनुसार आगरा में नेशनल हाइवे पर उस समय एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब दो ट्रकों की टक्कर के बीच सवारियों से भरा टैंपों फंस गया. जिसके चलते इस भीषण हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. वहीं इस हादसे की चपेट में आए एक एक्टिवा सवार भी घायल हुआ है.

आगरा के दिल्ली नेशनल हाईवे पर शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसा देखने को मिला. जिसमें दो महिला समेत 6 लोगों की मौत हो गई है. हादसे को अपनी आंखों से देखने वालों का कहना है कि दो ट्रकों के बीच फंसने से यह हादसा हुआ. जिससे घटनास्थल पर लोगों की चीख पुकार मच गई. वहीं मदद को सामने आए कुछ लोगों ने जब तक ट्रकों के बीच से टैंपो को निकाला तब तक सभी की मौके पर ही मौत हो गई.

आगरा हादसे इनकी हुई मौत

1. स्कूल टीचर मोनिका वर्मा निवासी बांईपुर,

2. रेखा शर्मा निवासी आवास विकास कॉलोनी

3. अर्थव शर्मा निवासी आवास विकास कॉलोनी ,

4. प्रेम शंकर निवासी नारखी फिरोजाबाद

5. आटो चालक बच्चू सिंह निवासी बाबरपुर सिकंदरा

6. सुनील निवासी ताजगंज

ट्रकों के बीच ऑटो के फंसने से हुआ हादसा

मौके पर मौजूद चश्मदीद ने मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहा कि 'मैंने देखा ऑटो वाला इधर साइड ही आ रहा था, उसके पीछे से ट्रक वाला आ रहा था. उसने पीछे से ऑटो को टक्कर मार दी और आगे चल रहे ट्रक के बीच में ऑटो के फंसने से यह हादसा हो गया. थोड़ा आगे जाकर मैंने अपनी गाड़ी साइड लगाई तब तक एक घायल महिला की सांसे चल रही थी, उसके  बाद मौके पर पुलिस पहुंची फिर उन लोगों को अस्पताल लेकर चले गए.'

स्थानीय लोगों ने पुलिस के संग रेस्क्यू कर घायलों को बचाया

घटना को लेकर डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि सूचना मिली कि नेशनल हाईवे जो मथुरा की तरफ जाता है, इसमें गुरुद्वारा गुरुकाताल के सामने एक कंटेनर की ऑटो से भिड़ंत हुई है और उसमें कुछ लोगों के मृत होने की सूचना मिली. जानकारी मिलते ही तत्काल थाना पुलिस, एसीपी और वह मौके पर पहुंचे. जहां आमजन और पुलिस अधिकारियों के सहयोग से रेस्क्यू किया गया.

हादसे में दो महिला समेत पांच की मौत

पुलिस ने जानकारी दी है कि हादसे में घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया. अभी तक हादसे में पांच लोगों की मृत्यु होने की जानकारी है. जिसमें दो महिलाओं समेत दो पुरुष और एक किशोर शामिल हैं. मौके पर कानून व्यवस्था सामान्य बनी हुई है. आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है. ट्रैफिक यहां पर नॉर्मल है.

यह भी पढ़ेंः 
अखिलेश के बहाने तेजस्वी यादव का नाम लिए बिना सीएम योगी ने किया बड़ा हमला, बोले- ये बीमारी बिहार में भी...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव से पहले BJP ने आकाश आनंद को दी नसीहत! कहा- 'पढ़ने की जरूरत'
यूपी चुनाव से पहले BJP ने आकाश आनंद को दी नसीहत! कहा- 'पढ़ने की जरूरत'
Gorakhpur News: मानसरोवर मंदिर में CM योगी ने किया रुद्राभिषेक, सीएम ने की लोक मंगल की कामना
मानसरोवर मंदिर में CM योगी ने किया रुद्राभिषेक, सीएम ने की लोक मंगल की कामना
जन समस्याओं के प्रति योगी सरकार गंभीर, CM डैशबोर्ड रैंकिंग में रामपुर ने मारी बाजी
जन समस्याओं के प्रति योगी सरकार गंभीर, CM डैशबोर्ड रैंकिंग में रामपुर ने मारी बाजी
नोएडा में 16वीं मंजिल से कूदकर नवविवाहिता ने दी जान, एक महीने पहले हुई थी शादी
नोएडा में 16वीं मंजिल से कूदकर नवविवाहिता ने दी जान, एक महीने पहले हुई थी शादी

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget