एक्सप्लोरर

Kannauj Triple Murder: प्रेमी के साथ भागी पत्नी नवजात को लेकर अचानक वापस आई घर, गुस्से में पति ने कर दी तीनों की हत्या

Kannauj Murder Case: महिला प्रेमी और पांच महीने की बच्ची संग मनोज के घर में जबरदस्ती घुसने की कोशिश करने लगी. गुस्से में पति ने तीनों पर लाठी और चाकू से हमला कर दिया.

UP Triple Murder Case: उत्तर प्रदेश के कन्नौज (Kannauj) में बुधवार की देर रात तिहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई. पति ने पत्नी, प्रेमी और पांच माह के बच्चे की कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी. वारदात इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के तुड़मुरा गांव की है. मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पूछताछ में आरोपी मनोज जाटव ने बताया कि 35 वर्षीय पिंकी उर्फ राधा से शादी 14 साल पहले हुई थी. बुधवार की रात पिंकी 28 वर्षीय प्रेमी सत्येंद्र शाक्य के साथ तुड़मुरा गांव अचानक पहुंची. गोदी में पांच महीने की बेटी भी थी.

कन्नौज में तिहरे हत्याकांड से मचा हड़कंप

महिला प्रेमी और पांच महीने की बच्ची संग मनोज के घर में जबरदस्ती घुसने की कोशिश करने लगी. गुस्से में पति ने तीनों पर लाठी और चाकू से हमला कर दिया. हमले में तीनों की मौत हो गई. पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के मुताबिक, आरोपी मनोज ने पूछताछ में बताया कि दो साल पहले पत्नी मैनपुरी के प्रेमी संग भाग गई थी. इस दौरान पति ने पत्नी को तलाश करने की कोशिश की. काफी तलाश के बावजूद लापता पत्नी का सुराग नहीं मिल सका.

दो साल पहले प्रेमी के साथ भागी थी पत्नी

बुधवार की रात अचानक आने से पति आग बबूला हो गया. पुलिस के मुताबकि मनोज ने गुस्से में लाठी और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. बीच बचाव करने आए प्रेमी को भी लाठी लग गई. हमले में तीनों की मौत हो गई. हंगामा सुनकर आस पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए. मौके पर पहुंचे लोग तीन शव देखकर दंग रह गए. उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को फौरन दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया. 

अतीक अहमद: करीबियों के ठिकानों में लगातार दूसरे दिन ED की छापेमारी, 4 शहरों के 2 दर्जन ठिकानों पर कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA अलायंस की बैठक में अखिलेश यादव ने कांग्रेस को दे दी नसीहत! यूपी चुनाव से है इस बयान का रिश्ता?
INDIA अलायंस की बैठक में अखिलेश यादव ने कांग्रेस को दे दी नसीहत! यूपी चुनाव से है इस बयान का रिश्ता?
गाजीपुर एनकाउंटर पर NDA में दरार! संजय निषाद बोले- 'शाही ब्राह्मणों के साथ हैं तो हम बिंद समाज के साथ'
गाजीपुर एनकाउंटर पर NDA में दरार! संजय निषाद बोले- 'शाही ब्राह्मणों के साथ हैं तो हम बिंद समाज के साथ'
'जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा', नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति देने पर CM योगी का जोर
'जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा', नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति देने पर CM योगी का जोर
यूपी में अब मीट की दुकानों पर सियासत! आमने सामने आए योगी के मंत्री संजय निषाद और सांसद इमरान मसूद
यूपी में अब मीट की दुकानों पर सियासत! आमने सामने आए योगी के मंत्री संजय निषाद और सांसद इमरान मसूद

वीडियोज

YRKKH:😯Armaan और Abhira की नई शुरुआत, मुश्किलों के बीच टेम्पो में बसाया अपना संसार #sbs
Tata Tiago EV facelift review: petrol भूल जाओ? #tata #tatatiago #autolive
Insha Ghai ने Bigg Boss, Khatron Ke Khiladi और कंटेंट क्रिएशन के सफर पर की खुलकर बात
'Gullak 5' में हर परिवार को दिखेगी अपनी कहानी, बोलीं Helly Shah
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जहाज में भर रहा पानी, लाइफ बोट पर आग', हॉर्मुज में अमेरिकी नेवी का घातक अटैक, संकट में 24 भारतीयों की जान!
'जहाज में भर रहा पानी, लाइफ बोट पर आग', US नेवी का घातक अटैक, संकट में 24 भारतीयों की जान!
UP Politics: इमरान मसूद का सपा चीफ अखिलेश यादव पर बड़ा बयान, कहा- वो हवा में बात...
UP Politics: इमरान मसूद का सपा चीफ अखिलेश यादव पर बड़ा बयान, कहा- वो हवा में बात...
INDIA Bloc Meeting LIVE: इंडिया गठबंधन के 25 दलों की बैठक, 5 मुद्दों पर बनी सहमति, खरगे बोले- शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा
LIVE: इंडिया गठबंधन के 25 दलों की बैठक, 5 मुद्दों पर बनी सहमति, खरगे बोले- शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा
कितने अमीर हैं मानव सुथार, BCCI से कितनी सैलरी मिलती है? IPL से करते हैं लाखों की कमाई
कितने अमीर हैं मानव सुथार, BCCI से कितनी सैलरी मिलती है? IPL से करते हैं लाखों की कमाई
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office: वरुण धवन की फिल्म हिट या फ्लॉप? जानें- तीन दिनों में बजट का कितना वसूल किया
'है जवानी तो इश्क होना है' हिट या फ्लॉप? जानें- तीन दिनों में बजट का कितना वसूल किया
INDIA Bloc Meeting: ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन की बैठक में क्या कहा? बैठक से बाहर आई बड़ी खबर
ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन की बैठक में क्या कहा? बैठक से बाहर आई बड़ी खबर
BSNL सिम KYC के नाम पर आ रहा है नोटिस? यह गलती की तो खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
BSNL सिम KYC के नाम पर आ रहा है नोटिस? यह गलती की तो खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
रोल नंबर विवाद पर CBSE का जवाब, जानिए क्यों नहीं खुल रहा था छात्रों का पोर्टल
रोल नंबर विवाद पर CBSE का जवाब, जानिए क्यों नहीं खुल रहा था छात्रों का पोर्टल
Embed widget